
जूता काटना एक आम समस्या है जो पैरों में अक्सर नए जूते या सैंडिल से हो जाती है, इसको ठीक करने के लिए 9 उपाय आपके काम आएंगे
जूता काटने पर क्या करें? जब भी आप नया जूता या नए सैंडिल खरीदते हैं तो आपके पैर पर कट लग जाता है या घाव हो जाता है। उसे हम शू बाइट यानी जूते का काटना कहते हैं। इससे पैर में दर्द, सूजन और इंफेक्शन हो जाता है और आपको चलने में परेशानी होती है। इसके कई कारण होता है जूते की गलत फिटिंग, बहुत टाइट जूता या सैंडिल पहनना या चमड़े के जूते या सैंडिल से भी शू बाइट हो सकता है। इसके लिए कुछ आसान उपाय हैं जिन्हें अपनाकर आप पैर को शू बाइट से बचा सकते हैं। इस बारे में ज्यादा जानकारी के लिए हमने लखनऊ के केयर इंस्टिट्यूट ऑफ लाइफ साइंसेज की एमडी फिजिशियन डॉ सीमा यादव से बात की।
शू बाइट क्यों होता है? (Causes of shoe bite)
गलत फिटिंग के जूते या सैंडिल पहनने से शू बाइट की समस्या हो जाती है। आपको जूते खरीदने से पहले हमेशा उसे ट्राय करना चाहिए। इससे आपको फिटिंग का सही अंदाज होगा। लोग ऑनलाइन माध्यम से जूते मंगा लेते है फिर उनकी फिटिंग में परेशानी आती है। आपको ऐसी गलती नहीं करनी है। जूते या सैंडिल को पहनने से पहले कुछ दिन उसके कोने पर रोजाना तेल लगाएं। इससे कोने सॉफ्ट हो जाएंगे और जूता नहीं काटेगा। आप जूते पर बैंडएड भी लगा सकते हैं। इसे आप जूते या सैंडिल के अंदर लगा लें। इससे आपकी एड़ी पर जूते का कोना नहीं लगेगा।
शू बाइट ठीक करने के घरेलू उपाय (Home remedies for shoe bite)
शू बाइट से बचने के लिए आप आप मोटे मोजे भी पहन सकते हैं तो आपको जूता नहीं काटेगा। इसके अलावा आप सिलिकॉन को भी जूते के अंदर लगा सकते हैं। ये मार्केट में आसानी से मिल जाता है। जूता काट लेने पर आप कुछ घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे पैरों की सूजन, इंफेक्शन और दर्द से आपको राहत मिलेगी। अगर आप रोजाना हील वाले सैंडिल या लंबे समय के लिए जूते पहनते हैं तो ये टिप्स आपके काम आएंगे।
इसे भी पढ़ें- आयुर्वेदिक गुणों से भरपूर होता है पहाड़ी फूल 'बुरांश', इन 5 समस्याओं को दूर करने में कर सकते हैं इस्तेमाल
1. नारियल का तेल (Coconut oil for shoe bite)
नारियल के तेल में एंटी इंफ्लेमेट्ररी गुण होते हैं। नारियल के तेल में लॉरिक एसिड पाया जाता है जो कि एंटी माइक्रोबियल होता है। इसके अलावा आप शू बाइट के लिए कैम्पर का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। इसमें भी जलन कम करने के गुण पाए जाते हैं। अगर इंफेक्शन के साथ आपके पैर में जूता काटने से सूजन भी है तो आप नारियल के तेल का इस्तेमाल करें। इसके लिए एक टेबलस्पून नारियल का तेल लें और उसमें एक टीस्पून कैम्पर मिला दें। मिश्रण में कॉटन डुबोकर इफेक्टेड एरिया में लगाएं। दिन में 3 बार ऐसा करें आपको आराम मिलेगा।
2. बर्फ के क्यूब (Ice cubes to cure shoe bite)
आप शू बाइट को ठीक करने के लिए आइस क्यूब का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। बर्फ के क्यूब्स हम सब के घर पर आसानी से मिल जाते हैं। शू बाइट ठीक करने का ये सबसे आसान उपाय है। बर्फ लगाने से इंफेक्शन और नहीं फैलता। लेकिन आपको बर्फ को सीधे लगाने की गलती नहीं करनी है। इसके लिए एक साफ कपड़ा लें और उसमें बर्फ को लपेटकर इफेक्टेड एरिया में लगा लें। इससे आपको दर्द में राहत मिलेगी और सूजन अगर है तो वो भी कम हो जाएगी।
3. शहद (Use of honey for shoe bite)
शहद में एंटी-इंफ्लेमेट्ररी और एंटी-बैक्टेरियल गुण होते हैं। इससे शू बाइट होने पर जलन कम होती है। अगर आप शहद लगाएंगे तो इंफेक्शन और नहीं फैलेगा। इसके लिए आपको कॉटन को शहद में डुबोकर इंफेक्टेड एरिया पर लगानी है। इसे आपको दिन में 3 से 4 बार रिपीट करना है। दो दिन में ही आपको असर नजर आएगा। कोशिश करें कि शुद्ध शहद का इस्तेमाल करें ताकि उसमें कोई कैमिकल न हो।
4. मक्खन (Apply butter to cure shoe bite)
मक्खन एक अच्छा मॉइश्चराइजर माना जाता है। अगर आपको खुजली या जलन की समस्या हो तो इसे भी आप शू बाइट होने पर लगा सकते हैं। आपको एक टेबलस्पून बटर को घाव या जिस जगह जूते से लगी है उतने हिस्से में लगा लें और सूखने दें। सूखने के बाद आप उस एरिया को गुनगुने पानी से धो लें। इस तरीको को दिन में 3 बार करें तो असर जरूर नजर आएगा।
5. एस्पिरिन (Use of aspirine for shoe bite)
एस्पिरिन दवा का एक कंपाउंड है जो दर्द और फीवर को ठीक करता है। इससे आप शू बाइट की समस्या से भी निजात पा सकते हैं। इसमें एंटी-इंफ्लामेट्ररी गुण होते हैं। इससे सूजन भी कम होती है। आप एस्पिरिन की गोली लेनी है और उसका पेस्ट बनाकर इफेक्टेड एरिया में लगाना है। जब पेस्ट सूख जाए तो पैरों को पानी से धो लें। आपको इससे काफी आराम मिलेगा।
6. चावल का आटा (Rice flour for shoe bite)
शू बाइट के बाद अक्सर पैर पर निशान बन जाते हैं। ऐसे में आप चावल के आटे का इस्तेमाल कर सकते हैं। चावल के आटे को इस्तेमाल करने के लिए आटे में थोड़ा पानी मिलाएं। उसे इफेक्टेड एरिया पर लगा लें। लगाने के बाद जब पेस्ट ड्राय हो जाए तो गुनगुने पानी से धो लें। आपको दिन में 2 बार इसे रिपीट करना है।
इसे भी पढ़ें- Monday Sickness: मंडे के दिन ज्यादा आलस और थकान का क्या है कारण? एक्सपर्ट से जानें इसे दूर करने के 11 उपाय
7. पैट्रोलियम जैली (Use of petroleum jelly to cure shoe bite)
शू बाइट होने पर आप पैट्रोलियम जैली का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। पैट्रोलियम जैली मॉइश्चराइजर का काम करती है। इसमें एंटी माइक्रोबियल गुण होते हैं जिससे जूता काटने वाली जगह पर लगाने से राहत मिलती है। आपको एक टेबलस्पून पैट्रोलियम जैली लेनी है और उसे शू बाइट वाले जगह पर लगानी है। आप उस हिस्से को मोजों से कवर करके रातभर के लिए छोड़ सकते हैं। थोड़ी सी जैली आप जूते या सैंडिल के कोने पर भी लगा सकते हैं। आप जितना ज्यादा इसे रिपीट करेंगे शू बाइट उतना जल्दी ठीक हो जाएगी।
8. आलू का रस (Apply potato juice to cure shoe bite)
आलू के रस में एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होता है। आलू का रस एंटीसेप्टिक और एंटी-इंफ्लेमेट्ररी गुण होते हैं। जूते काटने पर ये इस्तेमाल की जाने वाली सबसे अच्छी होम रेमिडी मानी जाती है। शू बाइट होने पर आलू की मोटी स्लाइस काटें और उसे घाव पर रगड़ें। आप आलू का रस निकालकर उसे भी लगा सकते हैं। रस लगाने के लिए रस में कॉटन को डुबोकर उसे घाव पर लगाएं। दर्द से राहत मिलेगी।
9. टैल्कम पाउडर (Talcum powder can cure shoe bite)
बचपन में जब जूता काट लेता था तो घर में सब कहते थे कि टैल्कम पाउडर छिड़क लो। कुछ लोगों को लगता है बदबू मिटाने के लिए ऐसा किया जाता होगा पर ऐसा नहीं है दरअसल टैल्कम पाउडर लगाने से शू बाइट में आराम मिलता है। शू बाइट का एक कारण पसीना भी हो सकता है। टैल्कम पाउडर लगाने से पैरों में जलन का अहसास होना बंद हो जाता है।
शू बाइट होने पर कुछ दिनों तक आप उस जूते या सैंडिल का इस्तेमाल न करें। इन तरीकों को अपनाकर आपको जूत काटने की समस्या से निजात मिलेगा।
Read more on Home Remedies in Hindi
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।