ठंडे पानी से नहाएं और जल्दी वज़न घटाएं

ठंडे पानी से नहाने पर शरीर का ब्राउन फैट ज़्यादा सक्रिय हो जाता है, जो वज़न घटाने में सहायक होता है। साथ ही इससे मूड भी बेहतर बना रहता है और आपका शरीर बेहतर महसूस करता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
ठंडे पानी से नहाएं और जल्दी वज़न घटाएं


आपने अकसर सुना होगा कि, "जल जीवन है।" लेकिन क्या आप पानी के बारे में बस इतना ही जानते हैं? प्यास बुझाने के अलावा भी ठंडे पानी के कई फायदे होते हैं, जैसे रोज़ ठंडे पानी से नाहाकर आप अपना अतिरिक्त वजन भी कम कर सकते हैं। तो चलिये बताते हैं आपको कि कैसे ठंडे पानी से नहाकर आप अपना वज़न प्रबंधन भी कर सकते हैं।

 

 Cold Water Shower in Hindi


एक वयस्क पुरुष के शरीर के कुल भार का लगभग 65 प्रतिशत और एक वयस्क स्त्री के शरीर के कुल भार का लगभग 52 प्रतिशत पानी होता है। चिलचिलाती गर्मियों में अगर ठंड़ा-ठंड़ा पानी नहाने को मिल जाए तो मानो जैसे जन्नत ही मिल गई हो! बढ़ता वज़न कई शरीरिक व मानसिक परेशानियांपैदा करता है। और इसलिये ही लोग जिम जाकर, घंटो योगाभ्यास करके, अपना मनपसंद खाना त्याग कर और न जाने कितने यत्न कर वज़न घटाने की कोशिश भी करते हैं। लेकिन आपको बता दें कि ठंडे पानी से नहाने पर शरीर का ब्राउन फैट ज़्यादा सक्रिय हो जाता है, जो वज़न घटाने में सहायक होता है।

 

Cold Water Shower in Hindi

 

व्हाइट फैट करे बर्न

दरअसल शरीर में दो तरह का फैट होता है, पहला व्हाइट फैट, जो कि भोजन के द्वारा मिलता है और शरीर के लिए बुरा होता है। यह कमर, गर्दन और शरीर के नीचले हिस्से में फैट के रूप में जमा होता है और दूसरा होता है ब्राउन फैट, जो शरीर के लिए अच्छा होता है। यह शरीर को गर्म रखने में मदद करता है। इसलिए ठंडे पानी से नहाने पर यह सक्रिय हो जाता है और शरीर को गर्म कर कैलोरी बर्न करने में मदद करता है। विशषज्ञों के अनुसार जब हम ठंडे पानी से नहाते हैं तो हमारी कैलोरी बर्न होने लगती है और हम वजन कम कर पाते हैं।

 

साथ ही सुबह ठंडे पानी से नहाने से आलस दूर होता है और आप पूरे दिन तरो-ताजा महसूस करते हैं। नियमित रूप से ठंडे पानी से नहाने से क्रोंनिक दर्द में भी कमी आती है। ठंडा पानी अपकी श्वसन प्रणाली को मजबूत बनाता है और थकान भगाने में मदद करता है। इससे अनिंद्रा की समस्या भी दूर होती है।  


Image Source: © Getty Images


Read More Articles On Healthy Leaving In Hindi.

Read Next

पेट की चर्बी कम करने के लिए पियें जौ का पानी

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version