क्या आपको भी लगता है समय गुजरता जा रहा है और आप कुछ नहीं कर पा रहे? कहीं ये क्रोनोफोबिया का लक्षण तो नहीं

क्रोनोफोबिया की समस्या के कारण आपको हमेशा समय के गुजर जाने का दुख और डर लगा रहता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या आपको भी लगता है समय गुजरता जा रहा है और आप कुछ नहीं कर पा रहे? कहीं ये क्रोनोफोबिया का लक्षण तो नहीं


कई लोगों को समय गुजर जाने या मरने का डर लगा रहता है। यह एक ऐसी समस्या है, जिसमें आप हमेशा खुशी के पल गुजर जाने, कुछ न कर पाने या दुख के दिन कभी नहीं गुजरेंगे। इश तरह के विचार रखते हैं। इस तरह की सोच अगर आपके मन में भी आते है, तो आपको यह समझने की जरूरत है कि कहीं आपको क्रोनोफोबिया की समस्या तो नहीं है। दरअसल इस परेशानी में एक सामन्य दिखने वाला व्यक्ति भी समय गुजर जाने और बीतने से अंदर ही अंदर डरना शुरू कर देता है। इससे आपमें बेचैनी, चिंता, घबराहट और क्लस्ट्रोफोबिया की समस्या देख सकते हैं। इसके अलावा क्रोनोफोबिया की समस्या सबसे ज्यादा जेल के कैदियों में देखी जाती है। वे हमेशा अपनी रिहाई या जेल में काटे गए दिनों को गिनते है और मरने से भी डरते है। साथ ही अगर किसी कैदी को फांसी की सजा हो जाती है, तो वह मरने के समय को लेकर हर क्षण डरता रहता है। इसे भी समय गुजरने या मरने का डर कहते हैं। यह समस्या किसी बीमार व्यक्ति में भी हो सकती है। इसके कई कारण औऱ लक्षण हो सकते हैं। आइए विस्तार से जानते है कि क्रोनोफोबिया को कैसे ठीक किया जा सकता है।

क्रोनोफोबिया के कारण

1. क्रोनोफोबिया के कई कारण हो सकते है। यह आनुवांशिक और पारिवारिक दुर्घटना या मौत के कारण भी व्यक्ति में क्रोनोफोबिया की समस्या हो सकती है। 

2. बढ़ती उम्र के कारण भी लोगों में मृत्यु और समय गुजरने का डर हो सकती है।

3. अगर कोई व्यक्ति प्राकृतिक आपदा जैसे भूकंप, बाढ़ और सुनामी देखी हो, उन्हें भी जीवन का खतरा परेशान करता रहता है और वह भविष्य के बारे में सोचते रहते हैं।

4. लंबे समय से जेल में रहने वाले कैदियों में भी क्रोनोफोबिया की समस्या हो सकती है।

5. दूसरों की मौत की खबर सुनकर या कोई दुर्घटना के बारे में सुनकर डरना या मर जाने के बारे में सोचना।

6. बहुत ज्यादा डरने वाले या संवेदनशील व्यक्तियों को भी क्रोनोफोबिया की समस्या हो सकती है।

chronophobia-problems

Image Credit- Verywell Health

क्रोनोफोबिया के लक्षण

अगर आप अपने अंदर भी इस प्रकार के लक्षण देख रहे है, तो आपको सावधान हो जाना चाहिए और अभी से इन लक्षणों को ठीक करने का प्रयास करना चाहिए।

1. इसके लक्षण फोबिया के रूप में होते है, जिसमें हर वक्त आपको समय बीतने का डर लगा रहता है।

2. अगर आपको समय धीमा गुजरता हुआ या तेजी से गुजरता हुआ लगे।

3. हर समय एक अजीब सा डर लगता हो, जिसे आप नियंत्रित नहीं कर पा रहे हो।

4. कांपना या पसीना आना 

5. सांस की तकलीफ या हृदय गति में वृद्धि

6. चक्कर आना या बेहोशी की समस्या 

7. उदास, शांत और चिंता करना 

इसे भी पढ़ें- आपके परवरिश का तरीका कैसे डालता है बच्चे की मानसिक सेहत पर असर? जानें कैसे दें बच्चों को अच्छी परवरिश

क्रोनोफोबिया से बचाव के तरीके 

1. क्रोनोफोबिया के लक्षण को कम करने के लिए आप अपने किसी भरोसेमंद दोस्त या रिश्तेदार से बात करें। उन्हें अपनी भावनाएं बताएं और अफने डर के बारे में भी बताएं ताकि वह आपकी कुछ मदद कर सकें या आपकी बातों को सुनें।

2. अपने पसंद का काम करें। जैसे अपने पालतू जानवर को टहलने ले जाएं, कुछ क्रिएटिव काम करें। अपने आपको व्यस्त रखने की कोशिश करें ताकि आपका मन उस तरह की बातों को न सोचे।

3. व्यस्त रहने के लिए आप अपने कमरे या घर को साफ करें। किसी दोस्त को बुलाकर बागवानी करें और घर को सजाएं।

4. गहरी सांस लेने वाले व्यायाम करें। ध्यान को केंद्रित करें और मस्तिष्क को विश्राम अवस्था में रहने दें।

5. इसके अलावा अपने आहार में ज्यादा से ज्यादा फल और हरी सब्जियों को शामिल करें। साथ ही अधिक मात्रा में पानी पीएं।

chronophobia-problems

Image Credit- Healthline

इन थेरेपीज का इस्तेमाल करें

1. एक्सपोजर थेरेपी की मदद से आप क्रोनोफोबिया के लक्षण को कम कर सकते हैं। इसमें आप गहरी सांस लेने का अभ्यास करते है और मांसपेशियों को आराम देने की कोशिश करते है। इसे आप विजुअलाइजेशन के माध्यम से कर सकते है कि आप तनावमुक्त और शरीर आराम की अवस्था में है।

2. सीबीटी

इस थेरेपी में व्यक्ति को उसके सबसे खराब विचार जैसे जीवन का समय गुजर गया है और वह अपने लक्ष्यों को हासिल नहीं कर सका। इसके उल्ट व्यक्ति को यह सोचने के लिए प्रेरित किया जाता है कि उन्होंने अपने जीवन में कई लक्ष्य हासिल कर लिए है ताकि आपके अंदर सकारात्मक सोच का प्रवाह हो।

3. समूह और आमने-सामने बात करें। चिकित्सकों की मदद से समूह में बातचीत करें या आमने-सामने बैठकर बात करें। इसके लिए आप डॉक्टरों की मदद भी ले सकते है। इसके लिए आप डॉक्टरी परामर्श के बाद दवा भी ले सकते हैं।

Read Next

Healthcare Heroes Awards 2022: आज शाम 6 बजे होगा समाज के सच्चे हीरोज का सम्मान, आप भी जुड़ें हमारे साथ

Disclaimer