Expert

छेना मिठाई खाने से सेहत को मिलते हैं ये 5 फायदे, जानें एक दिन में कितना खाना चाहिए?

Chhena Sweets Benefits for Health: छेना मिठाई में कैल्शियम और प्रोटीन जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो हड्डियों को मजबूत बनाते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
छेना मिठाई खाने से सेहत को मिलते हैं ये 5 फायदे, जानें एक दिन में कितना खाना चाहिए?


Chhena Sweets Benefits for Health: दूध सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। दूध में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। हालांकि हर किसी को दूध पसंद नहीं होता है। खासकर बच्चों को एक गिलास दूध पीने के लिए दे दिया जाए, तो वह मुंह बना देते हैं। ऐसे में पेरेंट्स परेशान हो जाते हैं कि आखिरकार कैसे बच्चों को दूध को पोषण दिया जाए। अगर आप भी इसी दुविधा से जूझ रहे हैं, तो बच्चों को छेना की मिठाई खिला सकते हैं। सुनने में थोड़ा अटपटा लग सकता है, लेकिन छेना मिठाई सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती है। छेना मिठाई कैसे सेहत के लिए फायदेमंद है और एक दिन में इसका कितना सेवन करना चाहिए इसके बारे में हमने दिल्ली की डाइटिशियन पूजा सिंह से बातचीत की।

छेना मिठाई के पोषक तत्व- Chena Sweets Nutrition Facts in Hindi

डाइटिशियन का कहना है कि छेना मिठाई में प्रोटीन, विटामिन बी6, जिंक, कॉपर, विटामिन बी12, सोडियम, फास्फोरस, फोलेट और कैल्शियम पाया जाता है। ये सभी पोषक तत्व हड्डियों को मजबूत बनाने और पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। साथ ही, छेना हाई प्रोटीन का अच्छा सोर्स होता है।

Chhena-Sweets-Health-Benefits-ins1

छेना की मिठाई खाने के फायदे- Chena Sweets Health Benefits in Hindi

1. हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाने में मददगार

छेना की मिठाई में कैल्शियम और प्रोटीन प्रचुर मात्रा में होता है। इसका सेवन करने से हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाने में मदद मिलती है। एक्सपर्ट का कहना है कि जिन बच्चों को दूध पिलाने में परेशानी होती है, उन्हें रोजाना 1 से 2 पीस छेना की मिठाई खिलानी चाहिए। 

इसे भी पढ़ेंः Tim Cook के साथ माधुरी दीक्षित ने खाया वड़ा पाव, जानें इस डिश में मौजूद कैलोरीज और न्यूट्रीशन

2. पाचन क्रिया को सुधारता है

छेना की मिठाई में प्रोटीन के अलावा फाइबर भी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। यही वजह है कि छेना पाचन क्रिया के लिए बहुत फायदेमंद होता है। रोजाना 1 छेना का सेवन करने से सुबह मल त्याग करने में आसानी होती है।

3. इम्यूनिटी को बढ़ाता है

इम्यूनिटी को स्ट्रांग बनाने में डेयटी प्रोडक्ट बहुत फायदेमंद होते हैं। पनीर से बनी छेना मिठाई में विटामिन सी होता है, जो इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद करते हैं। जाहिर सी बात है जब आपकी इम्यूनिटी बूस्ट होगी तो शरीर को संक्रमण और वायरस से बचाने में मदद मिलेगी।

Chhena-Sweets-Health-Benefits-ins1

4. प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए है फायदेमंद

छेना के पोषक तत्व प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए भी बहुत फायदेमंद होते हैं। इसका सेवन करने से प्रेग्नेंसी में एनर्जी लेवल को बनाए रखने, थकान दूर करने और स्ट्रेस हार्मोन को कंट्रोल करने में मदद मिलती हैं। छेना के पोषक तत्व प्रेग्नेंसी के दौरान होने वाली कैल्शियम की कमी को पूरा करने में मदद करते हैं। 

इसे भी पढ़ेंः शरीर में बढ़े हुए यूरिक एसिड को कम कर सकते हैं ये फूड्स, डाइट में जरूर करें शामिल

5. मसल गेन करने में सहायक

दुबलेपन से परेशान लोगों के लिए भी छेना की मिठाई बहुत फायदेमंद होती है। इसमें पाया जाने वाला हाई प्रोटीन मसल्स को गेन करने में मदद करता है। प्रतिदिन एक निश्चित मात्रा में छेना की मिठाई के सेवन करके दुबलेपन से छुटकारा पाया जा सकता है। साथ ही, यह  मसल ब्रेकडाउन को रोकने में मदद करता है।

एक दिन में कितनी छेना मिठाई खानी चाहिए?

डाइटिशियन का कहना है कि एक दिन में 100 ग्राम छेना की मिठाई का सेवन आसानी से किया जा सकता है। अगर, कोई व्यक्ति एक दिन में इससे ज्यादा छेना की मिठाई खाई जाती है, तो सेहत को नुकसान पहुंचा सकती है। डाइटिशियन का यह भी कहना है कि छेना की मिठाई जहां तक संभव हो, घर पर बनाकर ही खाएं। बाजार में मिलने वाले छेना में कई तरह के केमिकल्स और शुगर सिरप का इस्तेमाल किया जाता है। ये चीजें सेहत को नुकसान पहुंचाती हैं। Imgae Credit: Freepik.com

Read Next

हाई कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए नाश्ते में खाएं ये 5 फूड्स, हार्ट हेल्थ में होगा सुधार

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version