सब्जियां विटामिन, मिनरल्स और कई पोषक तत्वों का घर हैं। वहीं हर सब्जी को खाने के अपने अलग फायदे हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि जिस तरह से हम सब्जियों को छीलते और काटते हैं, उससे उनकी पोषक सामग्री प्रभावित होती है। जी हां, सब्जियों के प्रकार और उन्हें काटने और पकाने के तरीके इसके न्यूट्रिएंट्स वैल्यू को कई तरह से प्रभावित करते हैं। बहुत तेजी से सब्जियों का काटना या तेज आंच पर पकाना इसके फायदों को आधा कर देता है। इसलिए हम सभी को सब्जियों को काटने का सही तरीका जानना चाहिए। तो आइए जानते हैं सब्जियों को छीलने और काटने का सही तरीका।
सब्जियों को काटने का सही नियम
सब्जियों को धोना
सब्जियों का काटने से पहले छीलना या धोना सब्जियों की बाहरी परत पर मौजूद गंदगी और हानिकारक बैक्टीरिया को हटाने का सबेस सही तरीका है। वहीं सब्जियों को धोना इनमें मौजूद सभी घुलनशील विटामिन को भी बनाए रखने का सही तरीका है। पर कुछ लोग सब्जियों को धोने की जगह इन्हें पहले काटते हैं और फिर धोते हैं।ये एक गलत तरीका है। इससे कई घुलनशील विटामिन पानी के साथ बह जाते हैं और सब्जियों में इसकी कमी हो जाती है।
इसे भी पढ़ें : फलों और सब्जियों को धोने का सही तरीके क्या है? जानें WHO, CDC, FSSAI और FDA के जरूरी निर्देश और हमेशा रहें सेफ
हाथ से छीले सब्जियां
वहीं सब्जी को त्वचा के बहुत करीब से छीलना और सब्जी की परत को बहुत पतला रखना, इससे अधिकतम पोषक तत्वों को पाने का सबसे अच्छा तरीका है। दिलचस्प बात यह है कि कई अध्ययनों में सब्जियों को हाथ से छीलना का भी असर देखा गया है। वहीं अगर आप इसे किसी मशीन की मदद से छिलते हैं, तब भी इसको पोषक तत्वों का नुकसान होता है। साथ ही कुछ अच्छी सब्जियां, जिनमें गुड बैक्टीरिया होते हैं, वो भी मशीन से छिलने से खत्म हो सकते हैं। वहीं मशीन से सब्जियों को छिलना, इसे वैसा ही नेचुरल नहीं रहने देता है।
सुस्त चाकू का उपयोग न करें
कई अध्ययनों की मानें, तो सुस्त चाकू से सब्जियां काट लिया जाए तो सब्जियां खराब हो सकती हैं। एक सुस्त चाकू का ब्लेड सब्जी को इलेक्ट्रोलाइट रिसाव को प्रभावित करता है और इलेक्ट्रोलाइट तेजी से लीक होने लगता है जिससे पोटेशियम और कैल्शियम की कमी हो जाती है। इसलिए पहले तो कभी भी सब्जी छिलने या काटने के लिए खराब ब्लेड का इस्तेमाल न करें।
इसे भी पढ़ें : सेहत के लिए बेहद खास हैं ये 5 सफेद रंग की सब्जियां, जानें हर व्यक्ति के डाइट में क्यों जरूरी हैं सफेद सब्जियां
बारीक रूप से न काटें सब्जियां
सब्जियों को बहुत बारीक रूप से काटना फायदेमंद नहीं है। अक्सर यह देखा गया है कि हम सब्जियों को जितना अच्छा काटते हैं उतने ही वो बारीक और एक साइज के होते हैं, जिससे वे अच्छे दिखते हैं। पर इससे सब्जियों के पोषक तत्वों को नुकसान पहुंचाता है। बहुत बारीक कटी हुई सब्जी उन लोगों की तुलना में जल्दी खराब होने का खतरा होता है जो मोटे तौर पर कटी हुई होती हैं। चॉपिंग की इस विधि से सब्जियां अपनी नमी और प्राकृतिक रंग खो सकती हैं, जिससे इसके पोषक तत्व भी कमी हो जाते हैं।
वहीं अगर आप सब्जियों को काट कर स्टोर करके की योजना बना रहे हैं, तो उन्हें बड़े टुकड़ों में काटें। साथ ही सब्जियों के प्रकारों को समझें कि सभी सब्जियों को काटने और छीलने की आवश्यकता नहीं होती है। हर सब्जी को छीलने की कोशिश न करें और कुछ सब्जियां जिसमें खीरे, टमाटर, आलू और बैंगन को पूरी तरह से न छिलें।
Read more articles on Miscellaneous in Hindi
Read Next
Coronavirus: चीन के एक खाली अपार्टमेंट के बाथरूम में पाया गया कोरोना वायरस, जानें क्या है पूरा मामला
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version