गौरी खान से लेकर नीता अंबानी तक, मां बनने के लिए इन हस्तियों ने लिया आईवीएफ का सहारा

Celebrities Who Had Children With IVF: इन सेलेब्स को आईवीएफ या इंट्रा-विट्रो फर्टिलाइजेशन तकनीक की सहायता से मिला संतान सुख।
  • SHARE
  • FOLLOW
गौरी खान से लेकर नीता अंबानी तक, मां बनने के लिए इन हस्तियों ने लिया आईवीएफ का सहारा

Celebrities Who Had Children With IVF: मां बनने का सपना हर महिला जरूर देखती है। गर्भ में पल रहे बच्चे का पोषण करना और अंत में उसे जन्म देना अपने आप में बहुत बड़ा अनुभव है। कुछ महिलाएं बीमारी, शारीरिक स्थिति समेत कुछ समस्याओं की वजह से गर्भवती नहीं हो पाती हैं। खानपान में गड़बड़ी और खराब जीवनशैली की वजह से भी लोगों में इनफर्टिलिटी की समस्या बढ़ रही है। सामान्य प्रोसेस से मां बनने में असमर्थ महिलाओं के लिए आईवीएफ किसी वरदान से कम नहीं है। इन दिनों संतान सुख प्राप्त करने के लिए दुनियाभर में लोग आईवीएफ ट्रीटमेंट का सहारा ले रहे हैं। ओन्लीमायहेल्थ भी आईवीएफ के लिए एक मुहिम चला रहा है, जिसका नाम #KhushKhabriWithIVF है। तो आइए, इस मुहिम में आज के लेख से जानते हैं, भारत की किन मशहूर सेलेब्स ने मां बनने के लिए आईवीएफ का सहारा लिया।

ये सेलेब्स आईवीएफ की मदद से बनी मां- Celebrities Who Had Children With IVF in Hindi

आईवीएफ (IVF) को इंट्रा-विट्रो फर्टिलाइजेशन तकनीक कहा जाता है। इस तकनीक की सहायता से ऐसे कपल संतान का सुख प्राप्त कर सकते हैं, जब महिला को नैचुरल तरीके से प्रेग्नेंसी में समस्या होती है। इसमें तकनीक की मदद से शुक्राणु और अंडे को टेस्ट ट्यूब में मिलाकर शिशु के विकास की प्रक्रिया को शुरू किया जाता है। दुनियाभर में आईवीएफ प्रक्रिया का प्रयोग करके लाखों दंपत्ति संतान सुख प्राप्त कर चुके हैं। भारत में कई मशहूर हस्तियां, अभिनेत्रियां और बिजनेस वीमेन भी इस तकनीक की सहायता ले चुकी हैं। आइये जानते हैं इनके बारे में-

1. आमिर खान और किरण राव

आमिर खान की दूसरी पत्नी किरण राव ने गर्भपात होने के बाद मां बनने के लिए आईवीएफ का सहारा लिया था। आईवीएफ के जरिए उन्हें साल 2011 में एक बेटा हुआ। एक इंटरव्यू में आमिर खाने ने बात करते हुए यह भी कहा था कि यह बच्चा हमारे लिए सबसे प्रिय है क्यों लंबे इंतजार के बाद उसका जन्म हुआ।

Celebrities Who Had Children With IVF

इसे भी पढ़ें: क्या आईवीएफ से होने वाले बच्चों में जन्मजात बीमारियां होने का जोखिम ज्यादा रहता है? एक्सपर्ट से जानें

2. शाहरुख खान और गौरी खान

शाहरुख खान और गौरी खान ने भी संतान सुख पाने के लिए आईवीएफ को चुना था। गौरी खान ने आईवीएफ की सहायता से ही अबराम को जन्म दिया था।

3. मुकेश और नीता अंबानी

मशहूर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी ने भी आईवीएफ की सहायता से बच्चे को जन्म दिया था। शादी के बाद 7 साल तक संतान न होने पर उन्होंने यह विकल्प चुना था। 

4. फराह खान और शिरीष कुंदर

2008 में निर्देशक कोरियोग्राफर फराह खान ने आईवीएफ के जरिए बच्चे को जन्म दिया था। उन्होंने इसके बारे में मीडिया के सामने खुलकर बात भी की थी।

5. एकता कपूर

मशहूर सेलिब्रिटी एकता कपूर सिंगल मदर हैं। उन्होंने भी आईवीएफ के जरिए बच्चे को जन्म दिया है।

6. सोहेल खान और सीमा खान

अभिनेता सोहेल खान और उनकी पत्नी सीमा खान ने संतान सुख के लिए आईवीएफ को चुना था। शादी के 10 साल बाद दूसरे बच्चे को जन्म देने के लिए उन्होंने आईवीएफ कराया था।

इसे भी पढ़ें: आईवीएफ ट्रीटमेंट के दौरान क्या खाएं और क्या नहीं? एक्सपर्ट से जानें

इन सेलेब्स के अलावा भी कई मशहूर हस्तियों ने संतान प्राप्ति के लिए आईवीएफ की सहायता ली है। आईवीएफ उन कपल्स के लिए सही है, जो बांझपन से जूझ रहे हैं लेकिन माता-पिता बनने की चाह रखते हैं। आईवीएफ करवाने से पहले आपको हमेशा डॉक्टर से कंसल्ट जरूर करना चाहिए।

(Image Courtesy: Freepik.com)

Read Next

एक महिला कितनी बार करवा सकती है IVF? जानें क्या कहती हैं डॉक्टर

Disclaimer