Causes of Fever: मौसम बदलने लगा है। हल्की हवा से रातें ठंडी महसूस होती हैं। पहाड़ी इलाकों में ओस गिर रही है। इस मौसम का असर सेहत पर भी पड़ता है। मौसम बदलने के कारण तबीयत बिगड़ सकती है। कुछ लोगों को मौसम बदलने पर बुखार की समस्या होती है। बुखार 3 से 4 दिनों में ठीक हो जाना चाहिए। अगर इससे ज्यादा समय लगता है, तो यह गंभीर स्थिति हो सकती है। बुखार होने पर ठंड लगती है, मुंह का स्वाद चला जाता है और कमजोरी महसूस होती है। आगे जानते हैं इस मौसम में बुखार होने के कारण। इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने लखनऊ के केयर इंस्टिट्यूट ऑफ लाइफ साइंसेज की एमडी फिजिशियन डॉ सीमा यादव से बात की।
बदलते मौसम में बुखार के कारण- Causes of Fever with Change in Weather
- वायरल इन्फेक्शन के कारण बुखार आ सकता है।
- मौसम बदलने पर कुछ लोगों को बैक्टीरियल इन्फेक्शन हो जाता है। इस वजह से भी बुखार आ सकता है।
- श्वास नलिका में संक्रमण के कारण बुखार आ सकता है।
- टॉन्सिलिटिस, निमोनिया या मूत्र पथ के संक्रमण के कारण बुखार आ सकता है।
- रुमेटाइड गठिया की तकलीफ बढ़ जाने के कारण भी बुखार आ सकता है।
डॉक्टर की सलाह के बगैर एंटीबायोटिक्स न खाएं
बुखार होने पर लोग एंटीबायोटिक्स का सेवन कर लेते हैं। लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए। इससे तबीयत सुधरने के बजाय बिगड़ जाती है। ज्यादा एंटीबायोटिक्स खाने से पाचन की समस्याएं हो सकती है। दवाओं का ज्यादा सेवन करने से पेट में दर्द, अपच और गैस की समस्या भी हो जाती है। इसलिए इन चीजों का सेवन करने से बचना चाहिए।
इसे भी पढ़ें- बुखार कितने प्रकार के होते हैं? डॉक्टर से जानें बुखार के लक्षण और बचाव के उपाय
बदलते मौसम में बुखार से कैसे बचें?- Fever Prevention Tips
- बुखार और इन्फेक्शन से बचने के लिए इम्यूनिटी को मजबूत रखें।
- बुखार से बचने के लिए विटामिन-सी रिच फूड्स का सेवन करें। विटामिन-सी आपको बीमारी और इन्फेक्शन से बचाने में मदद करता है।
- बदलते मौसम में खुद को ढककर रखें। ठंडी हवा अपने साथ बीमारी और इन्फेक्शन भी लाती हैं। बाहर निकलने से पहले चेहरे और मुंह को अच्छी तरह से ढक लें।
- हेल्दी डाइट का सेवन करें और खुद को हाइड्रेट रखने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं। आप अपनी डाइट में हर्बल टी, ग्रीन टी और सूप आदि को भी शामिल कर सकते हैं।
- अपनी डाइट में फाइबर रिच फूड्स को शामिल करें। इससे आपके शरीर को बीमारियों से लड़ने की ताकत मिलेगी।
उम्मीद करते हैं आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।