Causes of Childhood Leukemia in Hindi: कैंसर एक घातक बीमारी है। कैंसर का अगर पता सही समय पर चल जाए, तो इंसान का जीवन बचाया जा सकता है। आधुनिक तकनीक, कैंसर के प्रति जागरूकता लाने के बावजूद आज भी इस घातक बीमारी का पता लोगों को बहुत देर में चलता है। जिसका खामियाजा व्यक्ति को जान गंवाकर चुकाना पड़ता है। कैंसर जैसी बीमारी ने सिर्फ बुजुर्ग और वयस्कों को ही नहीं, बल्कि बच्चों को भी अपनी चपेट में लिया हुआ है। इंडियन कैंसर सोसायटी के अनुसार, भारत में हर साल 50 हजार से ज्यादा बच्चे कैंसर (Childhood Cancer Case in India) की चपेट में आते हैं। ल्यूकेमिया या ब्लड कैंसर, बच्चों में होने वाला सबसे आम कैंसर है। आंकड़ों के अनुसार, हर साल 15 से 17 हजार बच्चे ल्यूकेमिया का शिकार होते हैं। बच्चों को ब्लड कैंसर (Childhood Leukemia) क्यों होता है और इसके कारण क्या है, इसकी जानकारी दे रहे हैं हरियाणा के सोनीपत स्थित एंड्रोमेडा कैंसर हॉस्पिटल के पीडिएट्रिक ऑन्कोलॉजी एंड हेमोटोलॉजी की डायरेक्टर डॉक्टर ऊष्मा सिंह।
बच्चों को ब्लड कैंसर कैसे होता है- What causes blood cancer?
बच्चों में ब्लड कैंसर की शुरुआत शरीर की कोशिकाओं में डीएनए के अंदर म्यूटेशन के कारण होते हैं। ये खून में धीरे-धीरे फैलते हैं। व्हाइट ब्लड सेल्स का नुकसान करता जाता है। इसके कारण रक्त कोशिकाएं असामान्य तरीके से काम करने लगती हैं। खून में फैलने वाले व्हाइट ब्लड सेल्स और रेड सेल्स में होने वाले व्यवहार को नियंत्रित नहीं किया जा सकता है।
चाइल्डहुड ल्यूकेमिया के क्या कारण होते हैं?- What causes childhood leukemia?
डॉ. ऊष्मा सिंह के अनुसार, चाइल्डहुड ल्यूकेमिया होने के कारण मुख्य रूप से दो होते हैं। पहला कारण जेनेटिक और दूसरा डीएनए म्यूटेशन।
1.जेनेटिक : डॉक्टर के अनुसार, ज्यादातर मामलों में चाइल्डहुड ल्यूकेमिया होने का सबसे मुख्य कारण जेनेटिक है। अगर किसी परिवार में माता-पिता को ब्लड कैंसर है या उसके दादा-दादी को ब्लड कैंसर की हिस्ट्री रही है, तो छोटे बच्चों को भी चाइल्डहुड ल्यूकेमिया होने की संभावना रहती है।
इसे भी पढ़ेंः भारत में बच्चों में सबसे आम हैं ये 4 तरह कैंसर, डॉक्टर से जानें इनके लक्षण
2. डीएनए म्यूटेशन : जब रक्त कोशिकाओं के डीएनए में परिवर्तन होता है, तो स्थिति को म्यूटेशन कहा जाता है। डीएनए में होने वाला यह म्यूटेशन अनियंत्रित कोशिकाओं को जन्म दे देता है। जिसकी वजह से असामान्य रक्त कोशिकाओं का निर्माण होने लगता है, जिसकी वजह से बच्चों को चाइल्डहुड ल्यूकेमिया हो सकता है।
चाइल्डहुड ल्यूकेमिया के लक्षण- Symptoms of Childhood Leukemia
डॉ. ऊष्मा सिंह का कहना है कि चाइल्डहुड ल्यूकेमिया होने पर बच्चों में कुछ सामान्य लक्षण दिखाई देते हैं। इन लक्षणों को वक्त पर पहचान कर डॉक्टरी सलाह ली जाए, तो बच्चों को जीवन बचाया जा सकता है। बुखार भूख कम लगना वजन घटना बच्चों को लगातार थकावट बार-बार गंभीर इन्फेक्शन बुखार हड्डियों में दर्द की प्रॉब्लम होती है कम प्लेटलेट काउंट हड्डी और जोड़ों के दर्द पीली त्वचा वजन कम होने लिम्फ नोड्स अंगों की सूजन के कारण ब्लीडिंग की भी दिक्कत हो जाती है।
इसे भी पढ़ेंः डिलीवरी के बाद हो रहा है कूल्हों में दर्द, डॉक्टर से जानें इसे मैनेज करने के तरीके
डॉक्टर के अनुसार, चाइल्डहुड ब्लड कैंसर के मामले में शुरुआती संकेतों और लक्षणों को समझना बेहद महत्वपूर्ण है। अर्ली डायग्नोज और पीडिएट्रिक ऑन्कोलॉजिस्ट से सही इलाज करवाकर बच्चों को कैंसर जैसी घातक बीमारी से बचा जा सकता है।
All Image Credit: Freepik.com