कई बार रिलेशनशिप में रहते हुए भी आप अकेलापन और निराशा महसूस कर सकते हैं। कभी-कभी आप एक-दूसरे के साथ होते हुए भी नहीं होते। ये सारी चीजें धीरे-धीरे आपके रिश्ते को खोखला बनाती जाती है। आप अंदर से टूट रहे होते हो। बाहर चल रही चीजों में भी आप शामिल नहीं हो पाते क्योंकि आप अंदर से खुश नहीं होते हैं। अलग-अलग भावनाएं आपके मन में आ रही होती है। आप खुद से सवाल कर रहे होते हो कि क्या गलत हुआ। कभी-कभी तो ये अकेलापन इतना हावी हो जाता है कि आप डिप्रेशन के शिकार भी हो जाते हैं। लेकिन एक रिलेशनशिप में रहने के बावजूद अकेलापन महसूस करने के कई कारण हो सकते हैं, जिसपर आपको गौर करने की जरूरत है क्योंकि आमतौर पर रिश्तों में ऐसा होता है कि हम खुद से ही बहुत सी चीजें सोच लेते हैं और उसे अपने पार्टनर का सच मान लेते हैं कि वह शख्स हमारे साथ ऐसा कर रहा है। इसलिए हमें ये समझने की जरूरत है कि हम क्यों रिलेशनशिप में अकेलापन महसूस करते हैं।
अकेलापन महससू करने के कारण (Reasons of loneliness in relationship)
1. बहुत ज्यादा उम्मीद करना
ये इंसान का नेचर होता है कि जब उसे कुछ थोड़ा मिलता है तो, उसे ज्यादा की चाहत होती है। हालांकि अपने पार्टनर से ज्यादा की उम्मीद करना गलत नहीं है। लेकिन अगर परिस्थितियां वैसी नहीं है तो ये आपको समझने की जरूरत होती है कि क्या ज्यादा की उम्मीद सही है। अगर आपके पार्टनर और आपके काम का समय अलग-अलग है तो उससे अपेक्षाएं करना गलत है। इसमें आपको समझदारी से काम लेना होता है।
टॉप स्टोरीज़
2. कमजोर इमोशनल बॉन्डिंग
इमोशनल बॉन्डिंग रिलेशनिशिप में एक अहम कड़ी है, जो आपको कठिन हालातों में भी जोड़े रखती है। एक-दूसरे को समझने और जानने में मदद करती है। लेकिन अगर आपकी इमोशनल बॉन्डिंग अच्छी नहीं है तो आप एक-दूसरे को समझ नहीं पाते। इस स्थिति में आपके लिए अगर किसी बात एक मायने है तो आपके पार्टनर के लिए उस बात के अलग मायने है। इन सब चीजों से रिलेशनशिप में लोग अकेलापन महसूस करते हैं।
Image Credit- tofinix.com
3. अपने साथी को समय न देना
दरअसल लोग आजकल की व्यस्त दिनचर्या में बिजी होना या काम बहुत ज्यादा होने की बात कहकर भी अपने पार्टनर को समय नहीं दे पाते हैं। एक जगह पर ये बात सही भी हो सकती है लेकिन अगर आप किसी शख्स के लिए जरूरी हो तो, आपके लिए वह समय निकाल लेगा। तमाम कोशिश के बाद भी अगर आपका साथी समय का बहाना बना रहा है तो इसका मतलब है कि आप उनके लिए शायद अब उतने अहम या जरूरी नहीं रहे।
इसे भी पढ़ें- क्या आप भी रिलेशनशिप में हो रहे हैं पार्टनर के 'इमोशनल एब्यूज' का शिकार? जानें इसके 5 संकेत
4. अलग-अलग व्यक्तित्व होना
अगर आप दोनों एक-दूसरे बिल्कुल अलग है तो, ये भी एक कारण हो सकता है कि आप अकेलापन महसूस कर सकते हैं। लेकिन इसमें भी अकेलापन आप तब महसूस करने लगते है, जब आप दोनों में से कोई भी एक-दूसरे के हिसाब से ढलना न चाहे। दोनों अपने शौक, पसंद और दोस्तों के साथ समय बिताना पसंद करने लगे क्योंकि रिलेशनशिप में सिर्फ एक व्यक्ति की भागीदारी काफी नहीं है। आप दोनों को एक-दूसरे के लिए सोचना चाहिए।
5. अपने मोबाइल फोन में व्यस्त रहना
आज के समय से सबसे ज्यादा रिश्ते खराब होने के कारण सोशल मीडिया भी है। लोग अपने फोन में अब इतने ज्यादा व्यस्त है कि उन्हें अपने पार्टनर और माता-पिता से बात करने का भी समय नहीं होता है। काम से फुर्सत मिलते ही, वे अपने फोन में लग जाते हैं। आपके अकेलेपन का कारण ये भी हो सकता है कि आपका पार्टनर फोन में बहुत ज्यादा व्यस्त रहता है और आपके लिए उनके पास समय नहीं है।
Image Credit- headversity.com
इसे भी पढें- पार्टनर के रूखे व्यवहार और हमेशा अपनी चलाने वाली आदत से हैं परेशान, तो अपनाएं ये 7 तरीके
अकेलेपन को कैसे करें दूर
1. एक व्यक्ति के तौर पर आपको खुश रहने का पूरा हक है और अगर आप अकेलापन महससू कर रहे हैं तो, आपको अपने पार्टनर से बात करके इस परेशानी को दूर करने की जरूरत है।
2. अगर आपका पार्टनर जानबूझकर आपको इग्नोर कर रहा है तो अपने आत्मसम्मान को ध्यान में रखते हुए आपको अपनी दुनिया में खुश रहना चाहिए और अपने आप में व्यस्त रहना चाहिए।
3. काम के बाद फोन का कम से कम इस्तेमाल करें। हो सके तो अपने साथी के साथ मिलकर एक नियम बना लें कि साथ में होने पर आप कम से कम फोन का इस्तेमाल करेंगे।
4. अगर आप दोनों के शौक अलग-अलग हैं तो आप एक-दूसरे की पसंद को भी इंजॉय कर सकते हैं। इससे आप भी नयी हॉबी डेवलेप कर सकते हैं और शायद वो आपको पसंद भी आ जाए।
अकेलापन किसी भी व्यक्ति के लिए बहुत खतरनाक है। इस स्थिति में आप बाहरी दुनिया से कटने लगते हैं और खुद को रिलेशनशिप में अकेला महसूस करते हैं। सबसे पहले तो आप अगर खुद ऐसा सोचकर बैठे है तो, इससे सावधान हो जाइए। इसकी वजह से वाकई आपके रिश्ते में दरार आ सकती है। किसी भी रिश्ते की खूबसूरती संवाद से जुड़ी होती है। इसलिए हमेशा एक-दूसरे से बात करें और अपनी परेशानी जरूर बताएं। कितने भी व्यस्त हो वीकेंड्स पर जरूर मिलें और एक-दूसरे के साथ समय बिताएं।