जानें क्‍यों विवादों में है पू्र्व मिस वर्ल्ड डायना हेडेन का मां बनना

पूर्व मिस वर्ल्ड डायना हेडेन ने हाल ही में एक बेटी को जन्म देने के साथ बहस को भी जन्म दिया है। डायना प्रेगनेंट होने से लेकर मां बनने तक विवादों में रहीं। इस विवाद के बारे में इस स्वास्थ्य समाचार में विस्तार से पढ़ें।
  • SHARE
  • FOLLOW
जानें क्‍यों विवादों में है पू्र्व मिस वर्ल्ड डायना हेडेन का मां बनना


अब इसे विज्ञान की ताकत कहें या चमत्कार... जो भी कहें ये है तो विज्ञान के लिए एक उपलब्धि ही। अभी हाल ही में पूर्व मिस वर्ल्ड डायना हेडेन 42 साल की उम्र में मां बनीं है। डायना ने एक बेटी को जन्म दिया है। डायना की ये खुशखबरी विज्ञान के लिए सबसे बड़ी खुशखबरी बन गई है क्योंकि 42 साल की उम्र में मां बनीं डायना ने अपनी इस बच्ची के अण्डाणु को 8 साल पहले लैब में फ्रीज करा दिया था। सबसे खास बात है कि इस डिलिवरी को डॉक्टर और मेडिकल विशेषज्ञ नॉर्मल नहीं कह रहे हैं क्योंकि डायना ने अपनी इस बेटी का अंडा (एग) आठ साल पहले हॉस्पीटल में फ्रीज करने के लिए दिया था।

डायना हेडेन

एक फ्रोजन का सपना हुआ सच

डायना ने अपनी बेटी का नाम आर्या हेडन रखा है। इस बच्ची के जन्म के बाद एक दशक पहले तक के एग फ्रोजन के सपने को सच कर दिया है। अब इस सपने के सच होने के बाद दुनिया में महिलाएं अपनी आजादी से जब चाहें, तब मां बनने का सुख पा सकती हैं। एक फ्रोजन की इस कामयाबी पर सांता क्रूज, मुंबई स्थित एक चाइल्ड हॉस्पिटल में डायना ने बताया, काम करने वाली महिलाएं अपनी फैमिली को आगे बढ़ाने में अक्सर प्रॉब्लम महसूस करती हैं। उन्हें अपनी बायोलॉजिकल क्लॉक को देखते हुए कई बार अपने काम के साथ समझौता भी करना पड़ता है, लेकिन महिलाओं की यह चिंता मेडिकल साइंस ने अब दूर कर दी है।


16 बार करवाए थे एग फ्रीज

गौरतलब है कि डायना ने 2007 और मार्च 2008 के बीच डॉक्टर की गाइडेंस में 16 बार एग फ्रीज करवाए थे। 40 साल की उम्र में डायना को अमेरिका के कॉलिन डिक से प्यार हुआ और दो साल पहले दोनों ने शादी की। इसके बाद दोनों ने फ्रीज किए हुए एग्स से बच्चे को जन्म देने के बारे में सोचे। हेडेन ने 3.7 किलोग्राम वजन की और 55 सेंटीमीटर लम्बी बेटी को जन्म दिया है। हेडेन की बेटी पूरी तरह से स्वस्थ है। जर्नल ऑफ द अमरीकन मेडिकल एसोसिशन की 2015 में की गई एक स्टडी के मुताबिक, एग को लम्बे समय तक रखने से वह डैमेज हो सकता है। इससे महिला के मां बनने की पॉसिबिलिटी कम हो सकती है।


क्या है एग फ्रोजन

एग फ्रीजिंग साइंस की नई और एक्स्पेरिमेंटल टेक्नीक है। महिलाओं की मां बनने की सही उम्र बीस से तीस साल के बीच में ही होती है। बाद की उम्र में मां बनने पर कई सारे कॉम्पलीकेशन होते हैं। ऐसे में एक उम्र के बाद प्रेग्नेंसी पॉसिबल नहीं हो पाने पर महिलाओं के लिए डॉक्टर फ्रीज किए हुए एग का ऑप्शन देते हैं। आर्या हेडन के जन्म के बाद महिलाओं की चिंता काफी हद तक कम हुई हैं।

 

 

Image source @ mensxp

Read more articles on Health news in hindi.

Read Next

जानें ऑड-ईवन स्‍कीम से कितना घटा प्रदूषण

Disclaimer