हेल्दी रहने के लिए डाइट का सही होना बेहद जरूरी है। सही और संतुलित डाइट का मतलब होता है कि आपके खाने में सारे माइक्रोन्यूट्रिएंट्स और विटामिन हो। साथ ही आपका खाना मौसम के हिसाब से और मौसमी फल व सब्जियों से भरपूर हो। इस मौसम की ऐसी ही एक सब्जी है गाजर। गाजर खाने के फायदे (Gajar Khane ke Fayde) की बात करें तो, इसमें कई माइक्रोन्यूट्रिएंट्स और पोषक तत्व हैं। गाजर विटामिन ए, बीटा कैरोटीन, विटामिन सी और विटामिन के से भरपूर होता है। इसलिए हर किसी को हर रोज एक गाजर जरूर खाना चाहिए। ये हम नहीं बल्कि वेलनेस कॉट ल्यूक कॉन्टिनहो (Luke Coutinho) का भी कहना है। हाल ही में, ल्यूक ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें उन्होंने बताया कि क्यों रोजाना 1 गाजर खाना फायदेमंद है। दरअसल, रोज एक गाजर खाने शरीर की इम्यूनिटी बढ़ती है और यहां तक कि कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी का भी खतरा कम होता है। तो, आइए विस्तार से जानते हैं रोज गाजर खाने के फायदे (carrot health benefits in daily diet)
रोज गाजर खाने के फायदे- Carrot health benefits in hindi
1. ब्रेस्ट कैंसर के खतरे को कम करता है
फालकैरोनॉल (Falcarinol) गाजर में मिलने वाला एक ऐसा कंपाउंड है जो कि कई प्रकार के कैंसर को रोकता है। लेकिन ये खाखतौर पर ब्रेस्ट कैंसर के खतरे को कम करता है। दरअसल, ये कंपाउंड सेल्स में होने वाले असाधारण ग्रोथ को रोकता है। इसके अलावा इसमें पॉली एसिटिलीव होता है जो कि एंटी कैंसर की तरह काम करता है। साथ ही रोजाना एक गाजर खाने से आपके शरीर के सेल्स और टिशूज हेल्दी रहते हैं और शरीर कई बीमारियों से बचा रहता है।
इसे भी पढ़ें : सोंठ और लौंग के फायदे: सोंठ और लौंग का एकसाथ सेवन करने से सेहत को मिलते हैं ये 6 फायदे
2. इम्यूनिटी बढ़ाता है
गाजर में फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है जो कि मेटाबोलिज्म को मजबूत करते हैं और आंतों के गुड बैक्टीरिया को हेल्दी रखते हैं। इससे शरीर की इम्यूनिटी बढ़ती है। पर गाजर में कुछ एंटीऑक्सीडेंट और एंटीइंफ्लेमेटी गुण होते हैं जो कि इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करते हैं। इसके अलावा इसका बीटी कैरोटीन और ऑर्गेनिक कंपाउंड भी शरीर को कई संक्रामक बीमारियों से बचाने का काम करता है। साथ ही ये कंपाउंड किसी बीमारी के बाद शरीर में रिकवरी में तेजी लाता है।
3. लिवर के लिए फायदेमंद
गाजर लिवर सिरोसिस को कम करने में मददगार है। दरअसल, गाजर के बीटा कैरोटीन लिवर सेल्स को अंदर से हेल्दी रखते हैं। साथ ही इसका फाइबर इसके काम काज को सही रखने में मदद करता है। इसलिए जिन लोगों का लिवर कमजोर है उन्हें रोज एक गाजर जरूर खाना चाहिए या फिर गाजर का जूस बना कर पिएं। पर ध्यान रहे कि ज्यादा मात्रा में भी गाजर का सेवन ना करें क्योंकि इससे लिवर में टॉक्सिन बढ़ सकते हैं और आपको नुकसान भी हो सकता है।
इसे भी पढ़ें : लिवर को मजबूत करने के लिए कौन से फल खाएं? एक्सपर्ट से जानें 10 फल, जो लिवर को बनाएंगे स्ट्रॉन्ग
4. आंखों के लिए फायदेमंद
आपके घर में किसी की भी आंखें कमजोर हैं तो उन्हें रोज एक गाजर खाने को कहें। दरअसल, गाजर आंखों के लिए कई प्रकार से फायदेमंद है। दरअसल, गाजर में बीटा-कैरोटीन होता है, जो आंखों की समस्याओं को कम कर सकता है। साथ ही ये हमारे आंखों की रोशनी बढ़ाने में भी मददगार है। इसके अलावा गाजर का विटामिन-सी मैक्यूलर डीजेनरेशन को कम करता है और आंखों लंबे समय के लिए स्वस्थ बनाने में मदद करता है।
5. स्किन के लिए फायदेमंद
ल्यूक कॉन्टिनहो कहते हैं कि अगर आप एक ग्लोइंग स्किन पाना चाहते हैं तो आपको रोजाना एक गाजर जरूर खाना चाहिए। हालांकि, आप गाजर का जूस भी पी सकते हैं। गाजर स्किन एंजिंग को कम करने में मदद करते हैं। दरअसल, गाजर का बीटा-कैरोटिन एंटीऑक्सीडेंट है, जो फ्री रेडिकल्स और यूवी किरणों के नुकसान से बचाता है। ये झुर्रियां और फाइन लाइन्स में कमी लाते हैं। साथ ही ये पिगमेंटेशन कम करने में भी मददगार है।
गाजर को आप सलाद में चबा-चबा कर खाएं। ब्रेकफास्ट में आप गाजर का जूस पी सकते हैं। इसके अलावा आप गाजर उबाल कर, मैश करके और सूप बना कर खा सकते हैं। लेकिन अगर आप गाजर का हलवा बना कर खा रहे हैं तो वेलनेस कॉच ल्यूक कॉन्टिनहो का कहना है कि आप इसे देसी घी और गुड़ डाल कर बनाएं।
all images credit: freepik
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version