करौंदे को इंग्लिश में (Carissa Carandas/Karaunda) के नाम से भी जानते हैं। आकार में छोटा और दिखने में गहरे गुलाबी रंग का करौंदा अनेक पोषक तत्वों से भरपूर है। इसके सेवन से शरीर कई समस्याओं जैसे- दिल की समस्या, दांतों की समस्या, मस्तिष्क की समस्या, इंफेक्शन आदि की समस्याओं से छुटकारा पा सकता है। आज का हमारा लेख इन्हीं सब समस्याओं पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे की करौंदे के सेवन से शरीर को क्या-क्या फायदे (Carissa Carandas/Karaunda Benefits) और किन नुकसान (Carissa Carandas/Karaunda Side Effects) का सामना करना पड़ सकता है। पढ़ते हैं आगे...
करौंदे से सेहत को होने वाले फायदे (Benefits of karaunda in Hindi)
बता दें कि करौंदा किसी से कम नहीं है। इसके सेवन से शरीर अन्य रोगों से दूर रह सकता है। बता दें कि करौंदा के अंदर पोषक तत्वों के अलावा एंटीऑक्सीडेंट तत्व मौजूद होते हैं। इसी वजह से इसे सुपरफूड के नाम से भी जाना जाता है। यह न केवल मूत्र पथ के संक्रमण का खतरा दूर करता है बल्कि बेहतर प्रशिक्षण प्रणाली, रक्तचाप में कमी आदि समस्याओं को भी दूर करने में मददगार है। आइए जानते हैं करौंदे के फायदे...
टॉप स्टोरीज़
1 - दांतों को स्वस्थ रखें करौंदा (karonda for dental health)
बता दें कि करौंदे के अंदर प्रोएंथोसाइनाइडिंस पाया जाता है जो न केवल मूत्र मार्ग संक्रमण यानी यूटीआई को रोकता है बल्कि यह दांतों की अनेक समस्याओं को दूर करने में भी मदद करता है। ऐसे में अगर आप करौंदों का सेवन करते हैं तो मौखिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं दूर हो जाती है। यह मसूड़ों को मजबूती देता है और मसूड़ों के रोगों को दूर रखता है। ऐसे में आप करौंदों को अपनी डाइट में जोड़ सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- गर्मियों में खूब खाया जाता है चेरी फल, जानें चेरी को डाइट में शामिल करने के फायदे और 5 तरीके
2 - वजन कम करे करौंदा (karonda for weight loss)
अक्सर आपने देखा होगा कि लोग अपने वजन को कम करने के लिए अपने खाने में कटौती करते हैं। साथ ही वह स्पेशल डाइट प्लान का चुनाव करते हैं और दिन भर एक्सरसाइज योगा की मदद से पेट को कम करने की कोशिश करते हैं और जब फायदा नहीं मिलता है तो दुखी होकर फिर से अपने पुराने रूटीन पर आ जाते हैं। अगर आप भी इन लोगों में से एक हैं तो आपको बता दें कि करौंदा शरीर में जमा फैट बाहर निकालता है, जिससे वजन घटाने में आसानी होती है चूंकि इसके अंदर भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है ऐसे में इसके सेवन से व्यक्ति को भूख नहीं लगती है और उसका पेट भरा हुआ प्रतीत होता है।
3 - त्वचा को अच्छा रखे करौंदा (karonda for skincare)
त्वचा की सेहत के लिए भी करौंदा बेहद उपयोगी है। बता दें कि त्वचा को सही पोषण देने में करौंदा बेहद मददगार है यह न केवल त्वचा को कोमल बनाता है बल्कि चमकदार भी बनाए रखता है। ऐसे में आप शहद में दो चम्मच तेल मिलाएं और बाद में सादे पानी से धोएं। ऐसा करने से लाभ मिलेगा।
इसे भी पढ़ें- Eating Garlic On An Empty Stomach: खाली पेट लहसुन खाने से सेहत को होते हैं ये 8 फायदे
4 - मस्तिष्क के लिए अच्छा है करौंदा (karonda for brain)
बता दें कि सूजन को कम करने के साथ-साथ याद्दाश को बढ़ाने और कोआर्डिनेशन में सुधार लाने के लिए आप करौंदे का उपयोग कर सकते हैं। क्योंकि करौंदे के अंदर एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं यह न केवल मेमोरी को तेज करते हैं बल्कि समझ को बढ़ाते हैं यानी कोआर्डिनेशन यानी तालमेल बैठाने में भी मददगार है।
5 - प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करें करौंदा (karonda for immune system)
करौंदे के अंदर एंटीऑक्सीडेंट्स और फाइटोकेमिकल्स पाए जाते हैं जो ना केवल हमारी प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ाते हैं बल्कि शरीर को अनेक रोगों और संक्रमण से दूर भी रखते हैं। बीमार होने की संभावना भी इससे दूर हो जाती हैं ऐसे में आप करौंदे के सेवन से अपना इम्यून सिस्टम विकसित कर सकते हैं।
6 - दिल की सेहत के लिए अच्छा है करौंदा (karonda for heart)
दिल की अच्छी सेहत के लिए भी करौंदा बेहद उपयोगी है। बता दें कि करौंदे के जूस को पीने से एचडीएल कोलेस्ट्रॉल यानी अच्छे कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ता है। ऐसे में करौंदे खराब कोलस्ट्रोल से लड़ने में मददगार है।
7 - यूरिनरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन को दूर करें करौंदा (karonda for urinary tract infection)
जैसे कि हमने पहले भी बताया मूत्र मार्ग संक्रमण यानी मूत्र के रास्ते पर आने वाले संक्रमण को दूर करने में करौंदा किसी वरदान से कम नहीं है। करौंदा के सेवन से मूत्र मार्ग की दीवारों के बैक्टीरिया दूर होते हैं। इसके अंदर प्रोएंथोसाइनाइडिंस पाया जाता है जो मूत्र की दीवारों में लगे बैक्टीरिया से लड़ता है।
करौंदे के नुकसान
बता दें कि करौंदा गर्भवती महिलाएं और स्तनपान कराने वाली महिलाओं को डॉक्टर की सलाह पर ही लेना चाहिए। इसके अलावा करौंदे के अंदर सैलिसिलिक एसिड की मात्रा अधिक होती है ऐसे में यह एलर्जी उत्पन्न कर सकता है।
नोट - ऊपर बताए गए तथ्यों से पता चलता है कि करौंदा सेहत को कई तरीकों से फायदा पहुंचा सकता है। लेकिन इसके कुछ नुकसान भी नजर आए हैं। ऐसे में इसका सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूरी है। गर्भवती महिलाएं भी डॉक्टर के परामर्श के बाद का उपयोग करें। यदि आप किसी स्पेशल डाइट का उपयोग कर रहे हैं तब भी अपनी डाइट में बदलाव करने से पहले एक बार डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
Read More Articles on Healthy Diet in hindi