Doctor Verified

क्या दांतों की फिलिंग करवाने के बाद गर्म खाना खा सकते हैं? जानें डॉक्टर से

What Happens If You Eat Hot Food After A Filling In Hindi: दांतों की फिलिं करवाने के बाद गर्म खाना खाना सही नहीं होता है। इससे दांतों में तकलीफ बढ़ सकती है और रिकवरी भी प्रभावित हो सकती है।
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या दांतों की फिलिंग करवाने के बाद गर्म खाना खा सकते हैं? जानें डॉक्टर से


Can You Eat Hot Food After A Filling In Hindi: टूथ फिलिंग को हम डेंटल फिलिंग या कैविटी फिलिंग के नाम से भी जानते हैं। इसकी जरूरत तब पड़ती है, जब सड़न के कारण दांत डैमेज हो जाते हैं। ऐसे में दांतों में दर्द और खानपान में परेशानी होने लगती है। इसका स्वास्थ्य पर भी बुरा असर पड़ता है। ऐसे में दांतों में फिलिंग की मदद से इस तरह की परेशानी से छुटकारा पाया जाता है। हालांकि, दांतों में फिलिंग करवाना एक चिकित्सकीय प्रक्रिया है। इसे एक्सपर्ट द्वारा ही करवाया जाता है। दांतों की फिलिंग करवाने के लिए डैमेज्ड दांत के टिश्यूज को रिमूव करते हैं, कैविटी को क्लीन करते हैं और इसके बाद कैविटी को फिल करने के लिए फिलिंग मैटीरियल को लगाया जाता है। यहां यह जान लेना जरूरी है कि क्या दांतों में फिलिंग करवाने के बाद हम गर्म खाना खा सकते हैं? यह जान लेना इसलिए भी जरूरी है, क्योंकि दांतों में फिलिंग के बाद रिकवरी में मदद मिले। आइए इस बारे में बालाजी डेंटल क्लिनिक के सीईओ एवं संस्थापक डॉ. दिनेश सोनी से जानते हैं विस्तार से।

क्या दांतों में फिलिंग करवाने के बाद गर्म खाना खाना सेफ होता है?- Can You Eat Hot Food After Tooth Filling In Hindi

can you eat hot food after a tooth filling 1 (1)

दांतों में फिलिंग के बाद इसकी रिकवरी पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए। इसके लिए, जरूरी है कि व्यक्ति क्या खा रहा है, क्या नहीं खा रहा है। इस तरह की तमाम चीजों पर गौर करें। इससे रिकवरी दर बढ़ सकती है। जहां तक सवाल इस बात का है कि क्या दांतों में फिलिंग के बाद गर्म खाना खाया जा सकता है? इस बारे में एक्सपर्ट की सलाह है कि दांतों में फिलिंग के बाद कुछ समय के लिए किसी भी तरह के आहार का सेवन करने से बचना चाहिए। चूंकि, दांतों की फिलिंग करवाने के बाद प्रभावित हिस्सा काफी सेंसिटिव हो जाता है। ऐसे में बहुत ज्यादा गर्म या बहुत ज्यादा ठंडा खाना खाने से दांतों की तकलीफ बढ़ सकती है। एक्सपर्ट्स की सलाह है कि दांतों में फिलिंग के कुछ दिनों बाद तक भी बहुत ठंडा और बहुत गर्म चीजों का सेवन करना सही नहीं होता है। गर्म या ठंडा आहार कब से शुरू करना है, इस बारे में एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

इसे भी पढ़ें: दांत निकलवाने के बाद बरतें ये सावधानियां, नहीं तो झेलने पड़ सकते हैं गंभीर नुकसान

दांतों में फिलिंग के बाद किन बातों का ध्यान रखें

सख्त आहार न खाएं

दांतों में फिलिंग के बाद बहुत जरूरी है कि आप सॉफ्ट आहार का सेवन करें। इसमें दलिया आदि शामिल होते हैं। ऐसी चीजें न खाएं, जिन्हें चबाने के कारण प्रभावित हिस्से में दर्द हो। इस समय हल्का गुनगुना आहार लें। स्वास्थ्य को भी लाभ होगा।

इसे भी पढ़ें: अपने दांतों का ख्याल कैसे रखना चाहिए, जानें दांतों के स्वास्थ्य से जुड़ी सभी बातें विस्तार से

एक्सपर्ट की सलाह मानें

दांतों में फिलिंग के बाद एक्सपर्ट्स कुछ सलाह देते हैं, जैसे स्पाइसी फूड न खाना, चिपचिपे आहार का सेवन करने से बचें आदि। दांतों में फिलिंग के बाद एक्सपर्ट्स ने जो भी सलाह दी हो, उसे जरूर फॉलो करें। इसके अलावा, जिन चीजों की खाने की मनाही की गई, उसका ध्यान रखें।

दर्द बढ़ने पर लापरवाही न करें

कई बार ऐसा होता है कि दांतों में फिलिंग के बाद अचानक दर्द बढ़ जाता है। लेकिन, कई लोग इसकी ओर ध्यान नहीं देते हैं और डेंटिस्ट के पास रि-विजिट करने से बचते हैं। आप ऐसा बिल्कुल न करें। दांतों की सेंटिविटी पर गौर करें। अगर दर्द बढ़ गया है, तो डॉक्टर से मिलें। उन्हें अपनी समस्या के बारे में बताएं।

All Image Credit: Freepik

Read Next

स्ट्रेस हार्मोन (कोर्टिसोल) को नेचुरली कम करने के लिए अपनाएं ये 6 तरीके, दिमाग रहेगा शांत

Disclaimer