Expert

क्या रोज योग करने से आप जवां नजर आते हैं? योगाचार्य से जानें

Does Doing Yoga Make You Look Younger: योग करने वाले लोगों को जवां देखकर कुछ लोग अक्सर पूछते हैं कि क्या इससे जवां रहने में मदद मिलती है? यहां जानें..
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या रोज योग करने से आप जवां नजर आते हैं? योगाचार्य से जानें

Does Doing Yoga Make You Look Younger: स्वस्थ रहने के लिए हमेशा यह सलाह दी जाती है कि हमें नियमित व्यायाम जरूर करना चाहिए। फिर चाहे वह जिम जाकर एक्सरसाइज करना हो या घर पर योग करना। योग अपने आप में एक अद्भुत व्यायाम है, जो स्वास्थ्य के लिए कई तरह से फायदेमंद होता है। नियमित सिर्फ 20 मिनट योग का अभ्यास करने से हमारा शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य, दोनों में ही सुधार होता है। साथ ही, यह आपको कई गंभीर रोगों से दूर रखने में भी मदद करता है। अक्सर हम देखते हैं कि जो लोग नियमित योग करते हैं वे अपनी वास्तविक उम्र की तुलना में काफी जवां नजर आते हैं। ऐसे में लोग कई बार यह सवाल पूछते हैं कि योग करने से जवां दिखने में भी मदद मिलती है? क्या यह हमें जवां रखने में मदद करता है? इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने अवियोग इंस्टीट्यूट की योगा एक्सपर्ट विद्या झा से बात की। इस लेख में हम आपको इसके बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Does Doing Yoga Make You Look Younger

क्या रोज योग करने से आप जवां नजर आते हैं- Does Doing Yoga Make You Look Younger In Hindi

1. योगाचार्य विद्या झा की मानें तो "यह सही है कि योग का अभ्यास करने से आपके समग्र स्वास्थ्य और कल्याण के लिए कई लाभ मिल सकते हैं, लेकिन यह उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को रोक नहीं सकता है। हालांकि, यह कई तरीकों से आपको  जवां दिखने में मदद जरूर कर सकता है।

2. योग शरीर को रिलैक्स करता है और तनाव कम करता है। तनाव का उच्च स्तर उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को तेज कर सकता है, जिससे झुर्रियां और समय से पहले बुढ़ापा आ सकता है। योग करने से आपको कोर्टिसोल जैसे तनाव हार्मोन के स्तर को कम करने में  मदद मिलती है। यह आपको जवां दिखने में मदद करता है।

3. योग का अभ्यास करने से शरीर में लचीलेपन और पॉश्चर को सुधारने में मदद मिलती है। रोज योग करने से मुद्रा में सुधार हो सकता है और शरीर को झुकने से रोका जा सकता है, जिससे आप लंबे और अधिक युवा दिख सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: एक्ट्रेस वाणी कपूर योग और मेडिटेशन कर इस तरह करती हैं दिन की शुरूआत, जानें योग करने के फायदे

4. योग माइंडफुलनेस और मेडिटेशन में मदद करता है, जिससे आपकी नींद की गुणवत्ता बेहतर हो सकती है। त्वचा के कायाकल्प के लिए पर्याप्त नींद महत्वपूर्ण है। इससे आपकी आंखों के आसपास काले घेरे और सूजन को कम करने में मदद मिल सकती है।

5. योग शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को भी स्टिमुलेट करता है, जो त्वचा में अधिक ऑक्सीजन और पोषक तत्वों के संचार को बढ़ाकर स्वस्थ और चमकदार रंगत को बढ़ावा दे सकता है।

इसे भी पढ़ें: योग के दौरान ध्यान रखें सुरक्षा के ये 5 नियम, वरना शरीर को हो सकते हैं कई नुकसान

एक्सपर्ट क्या सलाह देते हैं?

योग उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को पूरी तरह से नहीं रोक सकता है। यह सिर्फ तनाव को कम, मुद्रा में सुधार करके, स्वस्थ नींद और त्वचा को बढ़ावा देकर आपको युवा दिखने में मदद कर सकता है। योग को अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनाकर आपको उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को धीमा करने में भी मदद मिलेगी।

All Image Source: Freepik

Read Next

हार्ट ब्लॉकेज के लिए कौन सा प्राणायाम सबसे अच्छा है? जानें एक्सपर्ट से

Disclaimer