Doctor Verified

ज्यादा काम करने से हार्ट पर क्या असर पड़ सकता है? डॉक्टर से जानें

Heart Problems in Hindi: ज्यादा काम करने से हार्ट पर बुरा असर पड़ सकता है। कैसे, आइए इस आर्टिकल से जानते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
ज्यादा काम करने से हार्ट पर क्या असर पड़ सकता है? डॉक्टर से जानें

Heart Problems in Hindi: आज की प्रतिस्पर्धा वाली जिंदगी में लोगों पर काम का बहुत प्रेशर रहता है। एक दूसरे से आगे निकलने की होड, ज्यादा पैसा कमाना और नाम कमाना आदि के चलते लोग अक्सर लंबे समय तक काम करते रहते हैं। ज्यादा देर तक काम करने से हार्ट पर बुरा असर पड़ता है। लंबे समय तक काम करने से तनाव बढ़ता है और नींद में भी कमी आती है। साथ ही संतुलित आहार लेने का भी ध्यान नहीं रहता है। ये सभी हार्ट के लिए अच्छे नहीं माने जाते हैं। इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि ज्यादा देर काम करने से हार्ट पर बुरा असर कैसे पड़ता है। इस व‍िषय पर बेहतर जानकारी के ल‍िए हमने लखनऊ के केयर इंस्‍टिट्यूट ऑफ लाइफ साइंसेज की एमडी फ‍िजिश‍ियन डॉ सीमा यादव से बात की।      


इस पेज पर:-


heart problems in hindi

लंबे समय तक काम करना हार्ट के लिए खतरनाक

ज्यादा देर काम करने वाले लोगों में हार्ट का खतरा बढ़ जाता है। वर्ल्ड हेल्थ ओर्गेनाइज़ेशन यानी डब्ल्यूएचओ की 2021 की रिपोर्ट के अनुसार, 2016 में स्ट्रोक और दिल के दौरे से लगभग 7,45000 लोगों की मौत हो गई। ज्यादा काम के चलते तनाव बढ़ जाता है। तनाव के कारण हृदय पर बुरा असर पड़ता है। इन सबसे पुरुष ज्यादा प्रभावित होते हैं। ज्यादा देर तक काम करना शारीरिक व मानसिक दोनों स्थिति के लिए अच्छा नहीं माना जाता है। 

काम के साथ कैसे रखें हार्ट का ध्यान?

काम के साथ साथ हार्ट का ध्यान रखा जा सकता है। बस इसके लिए कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है।

काम के साथ आराम भी जरूरी है

काम के साथ साथ आराम भी बहुत जरूरी होता है। कुछ लोग लगातार काम करते रहते हैं। लेकिन ऐसा करना हार्ट के लिए अच्छा नहीं माना जाता है। काम के बीच बीच में छोटा सा ब्रेक भी लेना चाहिए। 

संतुलित आहार लें

संतुलित आहार का विशेष ध्यान रखें। अपने आहार में सभी पोषक तत्वों को शामिल करें। वहीं ज्यादा चिकनाई वाली चीजें, जंक फूड व फास्ट फूड का सेवन करने से बचें। साथ ही ऐसे खाने से भी दूरी बनाएं जिनमें आवश्यक पोषक तत्व शामिल नहीं होते हैं।

व्यायाम करें

व्यायाम के लिए जरूर समय निकालें। काम के चक्कर में लोग व्यायाम को तवज्जों नहीं देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि थोड़ा सा व्यायाम आपको दिन पर एक्टिव रखता है। साथ ही काम में भी आपका ध्यान लगता है।

पर्याप्त नींद लें

अक्सर देखा गया है कि ज्यादा काम के चलते लोग नींद के घंटे कम कर देते हैं। लेकिन ऐसा करने से शारीरिक और मानसिक दोनों स्थिति पर असर पड़ता है। कम से कम 7 घंटे की नींद जरूर लें। 

तंबाकू से बनाएं दूरी

ज्यादा काम के चलते लोगों में तनाव देखने को मिलता है। वहीं तनाव दूर करने के लिए लोग तंबाकू का सेवन करते हैं। उन्हें ऐसा लगता है कि तंबाकू के सेवन से तनाव कम हो जाएगा। जबकि ऐसा बिलकुल भी नहीं है। तंबाकू से आपका तनाव तो कम नहीं होता, बल्कि ये हार्ट के लिए बहुत खतरनाक होता है। इसलिए तंबाकू से दूर रहना चाहिए।

उम्‍मीद करते हैं आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।  

यह विडियो भी देखें

Read Next

हृदय रोगों से बचने के लिए के लिए जरूरी है हेल्दी लाइफस्टाइल, डॉक्टर से जानें कैसी हो आपकी जीवनशैली

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version