Fri Sep 11, 2026 | 08:23 PM IST

Medically Reviewed by Dr Vijay Singhal , Dermatologist

क्या फिटकरी का इस्तेमाल अंडरआर्म्स पर रोज कर सकते हैं? खुद एक्सपर्ट से जानें

Fitkari for underarms in hindi: फिटकरी का इस्तेमाल स्किन के लिए हमेशा से किया जाता रहा है लेकिन क्या अंडरआर्म्स के लिए फिटकरी का इस्तेमाल रोज किया जा सकता है? जानते हैं इस बारे में एक्सपर्ट की राय।

Fitkari for underarms in hindi: फिटकरी में पोटाश एलम होता है जो कि अपने खास क्लींनजिंग गुणों के लिए जाना जाता है। फिटकरी का इस्तेमाल लोग स्किन की समस्याओं जैसे कि एक्ने और दाग-धब्बों को कम करने के लिए इस्तेमाल करते रहे हैं। इतना ही नहीं, फिटकरी को पानी में डालकर नहाने से शरीर से आने वाली पसीने की बू चली जाती है लेकिन क्या अंडरआर्म्स के लिए फिटकरी का इस्तेमाल मददगार है? क्या हम रोज इसे लगा सकते हैं और अंडरआर्म्स में फिटकरी लगाने के क्या फायदे हैं?जानते हैं इस बारे में Dr. Vijay Singhal, Senior Consultant Dermatology Shri Balaji Action Medical Institute Delhi

क्या फिटकरी का इस्तेमाल अंडरआर्म्स पर रोज कर सकते हैं?

Dr. Vijay Singhal बताती हैं कि फिटकरी में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं, इसलिए बहुत से लोग अंडरआर्म्स की बदबू कम करने के लिए इसका इस्तेमाल करते हैं। फिटकरी पसीना पैदा करने वाले बैक्टीरिया को कुछ हद तक रोकती है, जिससे दुर्गंध कम महसूस होती है लेकिन रोजाना अंडरआर्म्स पर फिटकरी लगाना सही नहीं (can we use fitkari on underarms daily) माना जाता। डॉ. विजय सिंघल बताते हैं कि अंडरआर्म्स की त्वचा बहुत नाजुक होती है और रोज फिटकरी लगाने से (underarms mein fitkari roj lagane se kya hota hai) वहां रूखापन, जलन, खुजली, लालपन या रैशेज की समस्या हो सकती है।

इसे भी पढ़ें: अंडरआर्म एक्सफोलिएशन किसे कराना चाहिए? जानें एक्सपर्ट से

रोज अंडरआर्म्स में फिटकरी लगाने के नुकसान

अंडरआर्म्स में फिटकरी लगाने से नाजुक स्किन की सफाई में (fitkari side effects for underarms in hindi) मदद मिलती है। दरअसल, फिटकरी का इस्तेमाल अंडरआर्म्स के कालेपन को कम करने के साथ पिग्मेंटेशन को कम करने में मददगार है लेकिन रोज इसे लगाना अंडरआर्म्स के लिए नुकसानदेह हो सकता है। कुछ लोगों में इससे स्किन एलर्जी या स्किन का नेचुरल मॉइश्चर भी खत्म हो जाता है। इससे त्वचा की बनावट प्रभावित होती है और ये छूने में भी ड्राई नजर आते हैं। नमी की कमी से अंडरआर्म्स की खुजली बढ़ जाती है और कई बार छोटे-छोटे दान निकल सकते हैं।

fitkari side effects for underarms

फिटकरी हफ्ते में कितनी बार लगानी चाहिए?

अगर फिटकरी का इस्तेमाल करना ही है तो हफ्ते में 2–3 बार से ज्यादा न करें और लगाने के बाद त्वचा को मॉइश्चराइज़र से नमी जरूर दें। जिन लोगों की स्किन सेंसिटिव है, जिन्हें पहले से रैशेज, फंगल इंफेक्शन या कट लगे हों, उन्हें फिटकरी से बचना चाहिए। हालांकि, अगर आपको पहले से ही इंफेक्शन है या अंडरआर्म्स में दाने या घाव हो तो इंफेक्शन बढ़ सकता है इसलिए फिटकरी का ज्यादा इस्तेमाल करने से बचें।

इसे भी पढ़ें: गर्दन और अंडरआर्म्स में पिग्मेंटेशन का कारण हो सकती हैं ये स्वास्थ्य समस्याएं, डॉक्टर से जानें

अंडरआर्म्स के लिए फिटकरी स्टोन का उपयोग कैसे करें?

अंडरआर्म्स के लिए फिटकरी स्टोन का उपयोग करना भी है तो आपको फिटकरी को पानी में डालकर छोड़ दें और फिर इससे नहा लें। इसके अलावा आप ये कर सकते हैं कि नारियल तेल में फिटकरी को कूटकर पाुढर की तरह मिला लें और फिर इसे अपने अंडरआर्म्स पर लगाएं। कुछ देर छोड़ दें और फिर साफ कपड़े से पोंछे लें। इसके अलावा आप ये कर सकते हैं कि फिटकरी का पाउडर शहद या कॉफी पाउडर मिलाएं और इसे स्क्रब की तरह लगा लें। 10 मिनट छोड़ने के बाद ठंडे कपड़े से पोंछ लें और पानी से धो लें।

बेहतर विकल्प के तौर पर हल्के, स्किन-फ्रेंडली रोल-ऑन या डियोडरेंट का इस्तेमाल किया जा सकता है। अंडरआर्म्स की साफ-सफाई, रोज नहाना और ढीले सूती कपड़े पहनना बदबू से बचने का सबसे सुरक्षित और असरदार तरीका है। तो इस प्रकार से फिटकरी का इस्तेमाल करें लेकिन आंख बंद करके बिलकुल भी यूज न करें।

FAQ

  • अंडरआर्म का कालापन कैसे दूर करें?

    अंडरआर्म का कालापन दूर करने लिए नींबू और सोडा का इस्तेमाल कर सकते हैं। ये स्किन एक्सफोलिएट करने में भी मदद करते हैं जो त्वचा के कालेपन का कारण बनती हैं । इसके अलावा आप शहद में नींबू का रस मिलाकर एक सौम्य बॉडी स्क्रब की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं जो कि कालापन दूर करने में मददगार है।
  • फिटकरी का साइड इफेक्ट क्या है?

    फिटकरी का साइड इफेक्ट ये है कि ये स्किन ड्राई करने के साथ खुजली और जलन की वजह बन सकता है। इसके अलावा आपकी स्किन ड्राई भी हो सकती है जिससे आपको रैशेज और खुजली भी हो सकती है।
  • क्या हम रोजाना चेहरे पर फिटकरी लगा सकते हैं?

    आपको रोजाना अपने चेहरे पर फिटकरी के इस्तेमाल से बचना चाहिए जो कि स्किन को ड्राई करने के साथ रैंशेज और खुजली की वजह बन सकता है। इससे आपके स्किन की बनावट प्रभावित हो सकती है और इसे नुकसान हो सकता है।

Read Next

बच्चों के फटे होंठों के लिए कौन सा घरेलू उपाय है सुरक्षित? डॉक्टर से जानें सही तरीका

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Pallavi Kumari

Pallavi Kumari

चीफ सब-एडिटर

पल्लवी,  हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में करीब 8 साल का अनुभव रखती हैं। शुरुआती कई सालों तक All India Radio में सक्रिय रहीं, फिर विभिन्न वेब पोर्ट्ल्स जैसे TheHealthsite, Indiatv और Jansatta के लिए हेल्थ, लाइफस्टाइल, धर्म, स्त्री विमर्श और साहित्य से जुड़े विषयों पर खूब लिखा और संपादन किया। फिलहाल ओनलीमायहेल्थ में चीफ सब एडिटर के पद पर रहते हुए ये हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े गंभीर विषयों को आमजन की सरल-सहज भाषा में परोसने का काम कर रही हैं। इन लेखों को विश्वसनीय और तथ्यपरक बनाने के लिए ये न सिर्फ विषयों पर गहन शोध करती हैं बल्कि, एक्सपर्ट्स और डॉक्टर्स से बात भी करती हैं। Editorial Policy: पल्लवी द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jan 14, 2026 18:45 IST

    Modified By : Pallavi Kumari
  • Jan 14, 2026 18:45 IST

    Published By : Pallavi Kumari
    Reviewed By : Dr Vijay Singhal

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content