Fri Sep 11, 2026 | 09:16 PM IST

Medically Reviewed by Dr Kiran Gupta , Yoga, Naturopathy Consultant & Nutrition & Dietician

बच्चों के फटे होंठों के लिए कौन सा घरेलू उपाय है सुरक्षित? डॉक्टर से जानें सही तरीका

मौसम बदलते ही खासकर सर्दियों में बच्चों के होंठों का फटना एक आम समस्या बन जाती है। सर्दियों में ठंडी हवा, गर्मियों में तेज धूप और कई बार पानी कम पीने की वजह से बच्चों के होंठ रूखे, फटे और दर्दनाक हो जाते हैं। यहां जानिए, बच्चों के फटे होंठों के लिए कौन सा घरेलू उपाय सुरक्षित है?

मौसम में हल्का सा बदलाव होते ही बच्चों के होंठों का ड्राई होना और फटना कई माता-पिता के लिए चिंता का कारण बन जाता है। कभी ठंडी हवा, कभी तेज धूप तो कभी पानी कम पीना, ये सभी छोटी-छोटी बातें बच्चों के नाजुक होंठों को जल्दी नुकसान पहुंचाती हैं। कई बार होंठ इतने फट जाते हैं कि बोलते या खाते समय बच्चे को दर्द होने लगता है और कुछ मामलों में हल्का खून भी दिखने लगता है। ऐसे में बच्चे बार-बार होंठ चाटने लगते हैं, जिससे समस्या और बढ़ जाती है। अक्सर माता-पिता तुरंत बाजार से कोई फ्लेवर्ड या रंगीन लिप बाम खरीद लाते हैं, लेकिन बच्चों की कोमल त्वचा के लिए ये प्रोडक्ट हमेशा सुरक्षित हों, ऐसा जरूरी नहीं है। इस लेख में मेवाड़ विश्वविद्यालय में प्रोफेसर एवं प्राकृतिक चिकित्सालय बापू नगर, जयपुर की वरिष्ठ चिकित्सक योग, प्राकृतिक चिकित्सा पोषण और आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. किरण गुप्ता (Dr. Kiran Gupta, Yoga, Naturopathy, Nutrition and Ayurveda Specialist, Professor at Mewar University and Senior Physician at Naturopathy Hospital, Bapunagar, Jaipur) से जानिए, बच्चों के फटे होंठों के लिए कौन सा घरेलू उपाय सुरक्षित है?

बच्चों के फटे होंठों के लिए कौन सा घरेलू उपाय सुरक्षित है? - Home Remedy For Chapped Lips In Kids

डॉ. किरण गुप्ता के अनुसार, बच्चों की स्किन वयस्कों की तुलना में ज्यादा पतली और संवेदनशील होती है। उनके होंठों में ऑयल ग्लैंड्स कम होते हैं, जिस वजह से नमी जल्दी खत्म हो जाती है। इसके अलावा बार-बार होंठ चाटने की आदत, नाक बंद रहने पर मुंह से सांस लेना, ठंडी हवा और डिहाइड्रेशन बच्चों में फटे होंठों की समस्या को बढ़ा देता है। डॉक्टर पद्मजा बताती हैं कि कई लिप बाम में फ्लेवर, फ्रेगरेंस और प्रिजर्वेटिव्स होते हैं, जो बच्चों के होंठों में एलर्जी, जलन और ड्राइनेस बढ़ा सकते हैं। कुछ मामलों में होंठ और ज्यादा काले भी पड़ सकते हैं। इसलिए बच्चों के लिए हमेशा नेचुरल और सिंपल होम रेमेडीज को प्राथमिकता देनी चाहिए।

1. देसी घी

देसी घी बच्चों के फटे होंठों के लिए सबसे भरोसेमंद घरेलू उपाय माना जाता है। डॉ. किरण गुप्ता के अनुसार, घी में नेचुरल फैटी एसिड होते हैं, जो होंठों की त्वचा को गहराई से पोषण देते हैं। रात में सोने से पहले हल्की मात्रा में घी लगाने से होंठ जल्दी ठीक होते हैं और सुबह तक मुलायम हो जाते हैं। यह छोटे बच्चों और शिशुओं के लिए भी सुरक्षित होता है।

इसे भी पढ़ें: रूई से मुलायम होठों के लिए शहद से बनाएं लिप बाम, जानें तरीका और फायदे

2. नारियल तेल

नारियल तेल भी बच्चों के होंठों के लिए एक अच्छा विकल्प है, खासकर तब जब होंठों में हल्की ड्राइनेस और रूखापन हो। यह होंठों पर नमी की परत बनाता है और उन्हें सूखने से बचाता है। डॉ. किरण गुप्ता कहती हैं कि दिन में बाहर जाने से पहले नारियल तेल लगाया जा सकता है, क्योंकि यह हल्का होता है और जल्दी अवशोषित हो जाता है।

home remedy for chapped lips in kids

3. शहद

शहद में एंटीबैक्टीरियल और हीलिंग गुण होते हैं, जो फटे होंठों को जल्दी भरने में मदद करते हैं। रात में सोने से पहले उंगली की मदद से बच्चों के होंठों पर थोड़ी मात्रा में शुद्ध शहद लगाया जा सकता है। हालांकि डॉ. किरण गुप्ता सलाह देती हैं कि एक साल से कम उम्र के बच्चों को शहद न दें।

इसे भी पढ़ें: घर पर इलायची से बनाएं DIY ल‍िप बाम, सर्दि‍यों में दूर होगी फटे होंठों की समस्‍या

डॉक्टर की सलाह

सिर्फ बाहरी उपाय ही नहीं, बल्कि कुछ आदतें भी होंठों को ठीक रखने में मदद करती हैं। बच्चों को बार-बार होंठ चाटने से रोकें और उन्हें पर्याप्त पानी पीने की आदत डालें। बाहर जाते समय बहुत ठंडी या तेज धूप में बच्चों के चेहरे को ढकना भी फायदेमंद होता है। अगर घरेलू उपायों के बावजूद बच्चों के होंठ बार-बार फट रहे हैं, सूजन, पस या तेज दर्द हो रहा है, तो तुरंत डर्मेटोलॉजिस्ट से संपर्क करना चाहिए। यह किसी एलर्जी, विटामिन की कमी या इंफेक्शन का संकेत हो सकता है।

निष्कर्ष

बच्चों के फटे होंठों के लिए सबसे जरूरी है सुरक्षित और नेचुरल देखभाल। डॉ. किरण गुप्ता के अनुसार, देसी घी, नारियल तेल और शहद जैसे घरेलू उपाय बच्चों के होंठों को बिना किसी साइड इफेक्ट के राहत देते हैं। साथ ही सही आदतें और पर्याप्त हाइड्रेशन बच्चों के होंठों को लंबे समय तक मुलायम और हेल्दी बनाए रखने में मदद करते हैं।

All Images Credit- Freepik

FAQ

  • बच्चों के होंठ बार-बार क्यों फटते हैं?

    बच्चों के होंठों में ऑयल ग्लैंड्स कम होते हैं, जिस वजह से नमी जल्दी खत्म हो जाती है। ठंडी हवा, तेज धूप, पानी कम पीना और बार-बार होंठ चाटने की आदत इसकी मुख्य वजहें हैं।
  • बच्चे को शहद देने की सही उम्र क्या है?

    एक साल से ज्यादा उम्र के बच्चों के लिए शुद्ध शहद सुरक्षित है, लेकिन एक साल से कम उम्र के बच्चों को शहद नहीं देना चाहिए।
  • क्या लिप बाम बच्चों के लिए सुरक्षित हैं?

    हर लिप बाम सुरक्षित नहीं होता। फ्लेवर, खुशबू और केमिकल युक्त लिप बाम बच्चों के होंठों में जलन और एलर्जी पैदा कर सकते हैं।

Read Next

एप्सम सॉल्ट और फिटकरी: फटी एड़ियों से लेकर मांसपेशियों में दर्द तक, इन 4 घरेलू उपचार में करें इस्तेमाल

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Akanksha Tiwari

Akanksha Tiwari

Senior Sub Editor

आकांक्षा तिवारी हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 6 साल का अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की और फिलहाल जागरण न्यू मीडिया (Onlymyhealth) में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। आकांक्षा को स्वास्थ्य, पोषण और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखने का अच्छा अनुभव है। वे पत्रकारिता और जनसंचार में पोस्ट ग्रैजुएट हैं। रिसर्च, SEO और फैक्ट-चेकिंग में उनकी खास पकड़ है और वे हमेशा प्रमाणिक और भरोसेमंद जानकारी देने की कोशिश करती हैं। Editorial Policy: आकांक्षा द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jan 13, 2026 14:09 IST

    Modified By : Akanksha Tiwari
  • Jan 13, 2026 14:09 IST

    Published By : Akanksha Tiwari
    Reviewed By : Dr Kiran Gupta

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content