Doctor Verified

क्या हम बर्थमार्क हटा सकते हैं? डॉक्टर से जानें

कई लोगों को शरीर पर बर्थमार्क होते हैं। लेकिन कई लोगों को ये अच्छे नहीं लगते हैं। ऐसे में क्या इनको हटाया जा सकता है? आइए लेख में जानें -
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या हम बर्थमार्क हटा सकते हैं? डॉक्टर से जानें


Can We Remove Birthmark In Hindi: अक्सर बहुत से लोगों के शरीर पर बर्थमार्क होते हैं, लेकिन कुछ बर्थमार्क लोगों के शरीर में पर ऐसी जगह होते हैं, जो उनको अच्छे नहीं लगते हैं। ऐसे में लोग इनको लेकर असहज रहते हैं या अच्छे नहीं लगते हैं। ऐसे में अक्सर लोगों के मन में ये सवाल उठते हैं कि क्या बर्थमार्क को हटाया जा सकता है? ऐसे में आइए शारदा अस्पताल के सीनियर कंसल्टेंट - इंटरनल मेडिसिन के डॉ. भूमेश त्यागी (Dr. Bhumesh Tyagi, Senior Consultant-Internal Medicine, Sharda Hospital) से जानें क्या हम बर्थमार्क हटा सकते हैं?

क्या बर्थमार्क को हटाया जा सकता है? - Can Birthmarks Be Removed?

डॉ. भूमेश त्यागी के अनुसार, हां, बर्थमार्क को हटाया जा सकता है, लेकिन यह बात बर्थमार्क के आकार, प्रकार, स्थान और सौम्य या संभावित रूस से खतरनाक होने पर निर्भर कर सकता है। आमतौर पर बर्थमार्क पिगमेंटेड और वर्नरेबल होते हैं और उनका उपचार उसी के अनुसार किया जाता है।

इसे भी पढ़ें: तिल के तेल में मिलाएं हल्दी, स्किन को मिलेंगे कई लाभ

can we remove birthmark in hindi 01 (5)

पिगमेंटेड बर्थमार्क (Pigmented birthmarks)

आमतौर पर लोगों को भूरे या काले रंग के रंगद्रव्य उत्पादक कोशिकाओं की अत्यधिक वृद्धि के कारण होते हैं। तिल या कैफे-ऑ-लेट स्पॉट (café-au-lait) इसके कारण सामान्य उदाहरण हैं। कॉस्मेटिक हटाने के लिए लेजर, एक्सिशन या क्रायोथेरेपी (फ्रीजिंग) का सहारा लिया जा सकता है। लेजर उपचार आक्रामक नहीं होते हैं और आसपास की त्वचा को प्रभावित किए बिना पिगमेंटेशन को खत्म कर देते हैं।

इसे भी पढ़ें: स्किन के लिए नारियल ही नहीं इसकी पत्तियां भी हैं बेहद फायदेमंद, जानें इस्तेमाल का तरीका

वर्नरेबल बर्थमार्क (Vascular birthmarks)

वर्नरेबल बर्थमार्क लाल या बैंगनी रंग के होते हैं और असामान्य ब्लड वेसल्स के कारण होते हैं। हेमांगीओमास (Hemangiomas) और पोर्ट-वाइन स्टेन सबसे आम हैं। वर्नरेबल बर्थमार्क के लिए लेजर थेरेपी जैसे उपचार भी उपल्बध हैं। ये लेजर ब्लड वेसल्स को नष्ट कर देते हैं, जिससे समय के साथ निशान का रूप कम हो जाता है।

सावधानियां

बर्थमार्क को हटाने से पहले, यह सुनिश्चित करने के लिए कि यह किसी स्किन से जुड़ी बीमारी या मेलेनोमा जैसे स्किन कैंसर का संकेत तो नहीं। इसके लिए सबसे पहले किसी स्किन स्पेशियलिस्ट से बर्थमार्क की जांच करवाना जरूरी है। इसकी पुष्टि के लिए बायोप्सी की जरूरत हो सकती है।

निष्कर्ष

बर्थमार को हटाया जा सकता है, लेकिन इसकी जांच कराना जरूरी है। हालांकि ज्यादातर बर्थमार्क को विभिन्न उपचारों द्वारा हटाया या कम किया जा सकता है, फिर भी व्यक्तिगत जरूरतों के अनुसार किया जा सकता है। लेकिन ध्यान रहे, इससे पहले स्किन एक्सपर्ट से सलाह जरूर लेनी चाहिए। बर्थमार्क को हटाने से पहले यह सुनिश्चित करने की जरूरी है कि यह स्किन से जुड़ी बीमारी तो नहीं है।

All Images Credit- Freepik

Read Next

चलते समय भारी लगते हैं पैर? डॉक्टर से जान लें कारण और बचाव के तरीके

Disclaimer

TAGS