Doctor Verified

बर्थमार्क होना शुभ या अशुभ? जानें क्या कहता है साइंस

हमारे समाज में बर्थमार्क को लेकर कई तरह के अंधविश्वास प्रचलित हैं। यहां जानिए, बर्थमार्क के बारे में क्या कहता है साइंस।
  • SHARE
  • FOLLOW
बर्थमार्क होना शुभ या अशुभ? जानें क्या कहता है साइंस

बर्थमार्क को लेकर कई तरह के अंधविश्वास प्रचलित हैं, कुछ लोग मानते हैं कि यह सौभाग्य या दुर्भाग्य का संकेत होते हैं, जबकि कुछ इन्हें पिछले जन्म के कर्मों से जोड़ते हैं। कई बार लोगों को उनके बर्थमार्क की वजह से अलग-अलग धारणाओं का सामना करना पड़ता है, जिससे मानसिक तनाव भी हो सकता है। बर्थमार्क जन्म के समय या जन्म के कुछ समय बाद दिखाई देते हैं और समय के साथ इनका रंग या आकार बदल सकता है। यह पूरी तरह से एक स्वाभाविक शारीरिक प्रक्रिया है, जिसका किसी व्यक्ति के भविष्य या भाग्य से कोई लेना-देना नहीं होता।

आपको बता दें कि हमारे समाज में इसी तरह के कई मिथक या अंधविश्वास फैले हुए हैं। इसलिए, सेहत से जुड़े ऐसे ही मिथकों और अंधविश्वास के पीछे छिपे साइंस के बारे में बताने के लिए ओन्लीमायहेल्थ "अंधविश्वास या साइंस" सीरीज चला रहा है। इस सीरीज के तहत हम आपको ऐसे ही अंधविश्वासों से जुड़े साइंस और वैज्ञानिक तथ्य बताने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। इस लेख में यथार्थ हॉस्पिटल के डर्मेटोलॉजी विभाग की कंसल्टेंट डॉ. शिखा खरे (Dr. Shikha Khare, Consultant- Dermatology, Yatharth Hospitals) से जानिए, बर्थमार्क होने के क्या कारण होते हैं?

बर्थमार्क से जुड़े अंधविश्वास

समाज में यह धारणा बन गई है कि बर्थमार्क का संबंध किसी न किसी रूप में भाग्य से होता है। किसी व्यक्ति के शरीर पर होने वाले बर्थमार्क को लेकर अलग-अलग धारणाएं प्रचलित हैं। कुछ संस्कृतियों में यह विश्वास किया जाता है कि बर्थमार्क के स्थान और आकार के आधार पर व्यक्ति के भविष्य के बारे में अनुमान लगाया जा सकता है। कई जगहों पर यह माना जाता है कि शरीर पर स्थित कुछ विशेष प्रकार के बर्थमार्क, जैसे कि चेहरे के पास स्थित एक छोटा सा बर्थमार्क, जीवन में खुशहाली और सफलता का प्रतीक हो सकता है। ऐसे बर्थमार्क को अच्छे भाग्य के रूप में देखा जाता है।

इसे भी पढ़ें: अंधविश्वास या साइंस: क्या बुखार में नहाने से सच में शरीर का तापमान और बढ़ जाता है? जानें क्या कहता है साइंस

दूसरी ओर, कुछ संस्कृतियों में यह विश्वास किया जाता है कि बर्थमार्क किसी तरह के शाप या बुरे भाग्य का (What is the myth behind birthmarks) संकेत हो सकते हैं। उदाहरण के लिए, काले रंग का बड़ा धब्बा या गहरे रंग का कोई बर्थमार्क शरीर पर दुर्भाग्य, बीमारियों या संकटों का संकेत माना जाता है। हालांकि, इन विश्वासों का कोई वैज्ञानिक आधार नहीं है और यह केवल पारंपरिक धारणाओं और अंधविश्वासों पर आधारित हैं।

इसे भी पढ़ें: अंधविश्वास या साइंस: क्या वाकई पपीता और अनानास खाने से गर्भपात होता है? डॉक्टर से जानें

बर्थमार्क के वैज्ञानिक कारण - What Is The Science Behind Birthmarks

डॉ. शिखा खरे बताती हैं कि बर्थमार्क होने के कारणों को समझने के लिए यह जरूरी है कि हम इनके पीछे के साइंस को समझें। बर्थमार्क सामान्य रूप से त्वचा के टिश्यू में होने वाले असमान विकास या कोशिकाओं के असामान्य व्यवहार के कारण उत्पन्न होते हैं। इनकी उत्पत्ति के कारण मुख्य रूप से आनुवंशिक, वातावरणीय या शारीरिक बदलावों से जुड़े होते हैं।

इसे भी पढ़ें: अंधविश्वास या साइंस: क्या सच में मुंह में उंगली डालने से छोटी हो जाती है बच्चे की उंगली? डॉक्टर से जानें

What is the science behind birthmarks

1. कई बार बर्थमार्क वंशानुगत होते हैं, यानी यह परिवार में किसी अन्य सदस्य से मिल सकते हैं। यदि किसी व्यक्ति के माता-पिता या दादा-दादी के शरीर पर बर्थमार्क (What is the main cause of birthmarks) होते हैं, तो यह संभावना रहती है कि उनके बच्चों को भी बर्थमार्क हो सकते हैं।

2. बर्थमार्क का एक प्रमुख कारण त्वचा में रक्त वाहिकाओं का असामान्य रूप से बढ़ना भी है। जब रक्त वाहिकाओं का विकास सामान्य से ज्यादा होता है, तो त्वचा पर लाल, नीले या गुलाबी रंग के धब्बे दिखाई देने लगते हैं।

3. प्रेग्नेंसी के दौरान हार्मोनल बदलाव के कारण भी कुछ बर्थमार्क उत्पन्न हो सकते हैं। इसके अलावा, जन्म के समय कुछ बाहरी पर्यावरणीय कारकों के कारण भी बर्थमार्क हो सकते हैं।

बर्थमार्क का उपचार - Is There Any Treatment For Birthmarks

  • बर्थमार्क के लिए ज्यादातर उपचार की जरूरत नहीं होती है। ऐसा इसलिए, क्योंकि कई बार बर्थमार्क उम्र बढ़ने के साथ घटते जाते हैं और दिखाई (Do birthmarks go away naturally) भी नहीं देते हैं। वहीं कुछ बड़े बर्थमार्क खूबसूरती को कम कर सकते हैं, जिसे हटाने के लिए कई ट्रीटमेंट्स (How to remove birthmark permanently) हैं।
  • बर्थमार्क को कुछ हद तक कम करने के लिए लेजर उपचार का उपयोग (Does laser removal work on birthmarks) किया जा सकता है। यदि बर्थमार्क बड़ा है तो सर्जिकल उपचार किया जा सकता है। यह बर्थमार्क को हटाने का एक स्थायी (What is the best way to remove birthmarks) तरीका हो सकता है।

निष्कर्ष

बर्थमार्क के बारे में समाज में फैले अंधविश्वासों और मान्यताओं को दूर करना बेहद जरूरी है। यह कोई संकेत नहीं होते कि किसी व्यक्ति का जीवन कैसा होगा। वैज्ञानिक दृष्टिकोण से बर्थमार्क केवल शारीरिक विशेषताएं होती हैं, जो आनुवंशिक कारणों या शारीरिक परिवर्तनों के कारण उत्पन्न होती हैं। इनका उपचार हो सकता है, लेकिन ज्यादातर मामलों में यह स्वाभाविक रूप से समय के साथ हल्के हो जाते हैं।

All Images Credit- Freepik

Read Next

क्या पानी पीने से दस्त से राहत मिलता है? डॉक्टर से जानें

Disclaimer