Doctor Verified

क्या गर्मियों में सूरजमुखी के बीज खाने चाहिए? जानें एक्सपर्ट से

सूरजमुखी के बीजों की तासीर गर्म होती है। ऐसे में, क्या गर्मियों में इसका सेवन करना चाहिए?
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या गर्मियों में सूरजमुखी के बीज खाने चाहिए? जानें एक्सपर्ट से


Sunflower Seeds In Summer: हमारी सेहत के लिए सीड्स बहुत फायदेमंद माने जाते हैं। इनमें एंटीऑक्सीडेंट्स होने के साथ हेल्दी फैट्स भी मौजूद होते हैं, जो बॉडी को एनर्जेटिक रखने में मदद करते हैं। इन्हीं में सूरजमुखी के बीजों का नाम भी शामिल है। इनमें विटामिन ई मौजूद होता है, जो बॉडी के लिए जरूरी एंटीऑक्सीडेंट है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं, जो इम्यूनिटी और ब्रेन हेल्थ बूस्ट करने में मदद करते हैं। सूरजमुखी के बीजों की तासीर गर्म होती है। इसलिए सर्दियों में इन्हें ज्यादा खाया जाता है। लेकिन, क्या गर्मियों में इनका सेवन करना फायदेमंद नहीं होता है? क्या गर्मियों में इसके सेवन से शरीर को नुकसान हो सकता है? इस बारे में जानने के लिए हमने हरियाणा स्थित सिरसा जिले के आयुर्वेदिक डॉ श्रेय शर्मा से बात की।

01 - 2025-05-21T171008.382

क्या गर्मियों में सूरजमुखी के बीजों का सेवन करना चाहिए? Should We Consume Sunflower Seeds In Summer

एक्सपर्ट के मुताबिक, गर्मियों में भी सूरजमुखी के बीज खा सकते हैं। लेकिन इनका सेवन बेहद कम मात्रा में ही करना चाहिए। ऐसा इसलिए, क्योंकि इनकी तासीर गर्म होती है। अगर ज्यादा मात्रा में इसका सेवन किया जाएगा, तो इससे शरीर में गर्मी बढ़ सकती है। इसलिए अगर आपको सूरजमुखी के बीजों का सेवन करना है, तो आपको भिगोकर ही सेवन करना चाहिए।

इसे भी पढ़ें- सूरजमुखी के बीज किसे नहीं खाने चाहिए? आयुर्वेदाचार्य से जानें

गर्मियों में सूरजमुखी के बीज कैसे नुकसानदायक हो सकते हैं? Why Sunflower Seeds Are Harmful For Summer

  • आयुर्वेद के मुताबिक, सूरजमुखी के बीजों की तासीर गर्म होती है। इसके सेवन से शरीर में गर्मी बढ़ सकती है।
  • जिन लोगों को पित्ती या त्वचा संबंधित समस्याएं रहती हैं, उन्हें इसका सेवन नहीं करना चाहिए। इसके सेवन से शरीर में पित्त बढ़ सकता है। जिस कारण त्वचा संबंधित समस्याएं हो सकती हैं।
  • जिन लोगों को पाचन संबंधित समस्याएं रहती हैं, उनके लिए भी सूरजमुखी के बीज नुकसानदेह हो सकते हैं। ऐसे में इसके सेवन से ब्लोटिंग, एसिडिटी और अपच जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं।
  • गर्मियों में सूरजमुखी के बीज ज्यादा खाने से शरीर में गर्मी बढ़ सकती है। ऐसे में, यह गर्मियों में होने वाली कई परेशानियों की वजह भी बन सकता है।

किन लोगों को सूरजमुखी के बीज नहीं खाने चाहिए? Who Should Not Consume Sunflower Seeds

  • जिन लोगों को सीड्स से एलर्जी है, उन्हें सूरजमुखी के बीज नहीं खाने चाहिए। क्योंकि, ऐसे में सूरजमुखी के बीज खाने से डाइजेशन और स्किन से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं।
  • किडनी से जुड़ी समस्याओं में भी सूरजमुखी के बीज नुकसानदायक होते हैं। इनमें ऑक्सलेट्स मौजूद होते हैं, जो किडनी स्टोन की वजह भी बन सकते हैं। जिन लोगों को, किडनी से जुड़ी समस्याएं रह चुकी हैं, उन्हें इसका सेवन नहीं करना चाहिए।
  • हाई ब्लड प्रेशर, अस्थमा और कैडमियम जैसी स्थितियों में भी सूरजमुखी के बीजों का सेवन नहीं करना चाहिए।
  • अगर आप किसी स्वास्थ्य समस्या के लिए रोज दवा लेते हैं, तो आपको डॉक्टर की सलाह पर ही इसका सेवन करना चाहिए।
  • सूरजमुखी के बीज का सेवन रोज न करें। क्योंकि, डेली डाइट में लेना नुकसानदायक हो सकता है।
  • जिन लोगों को गर्मी ज्यादा लगती है, उन्हें इसका सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि, इसके सेवन से शरीर में पित्त बढ़ सकता है।

इसे भी पढ़ें- डायबिटीज में कैसे फायदेमंद है सूरजमुखी के बीज, एक्सपर्ट से जानें सेवन का सही तरीका

निष्कर्ष

आयुर्वेदिक एक्सपर्ट के मुताबिक, गर्मियों में सूरजमुखी के बीज खा सकते हैं। लेकिन इनका सेवन बेहद कम मात्रा में करना चाहिए। इन्हें कभी भी बिना भिगोए नहीं खाना चाहिए। क्योंकि, इनकी तासीर बहुत गर्म होती है। अगर ऐसे में, इनका सेवन किया जाए, तो सेहत को नुकसान हो सकता है। लेख में आपको सामान्य जानकारी दी गई है। इस बारे में ज्यादा जानने के लिए डॉक्टर से संपर्क करें।

FAQ

  • एक दिन में कितने सूरजमुखी के बीज खाने चाहिए?

    गर्मियों में सूरजमुखी के बीज कम से कम ही खाने चाहिए। सर्दियों के दौरान एक मुट्ठी सूरजमुखी के बीजों का सेवन किया जा सकता है। इनके सेवन से शरीर में एनर्जी बनी रहती है। 
  • गर्मी में सूरजमुखी के बीज कैसे खाएं?

    गर्मियों में सूरजमुखी के बीज भिगोकर खाने चाहिए। इस तरह खाने से इसकी तासीर नॉर्मल हो जाती है और सेहत को नुकसान नहीं होता है। इन बीजों को आप शेक या हलवे में डालकर खा सकते हैं। 
  • क्या सूरजमुखी के बीज गर्मियों में खा सकते हैं?

    सूरजमुखी के बीज गर्मियों में खाए जा सकते हैं। लेकिन, इनकी तासीर गर्म होती है इसलिए इनका सेवन कम मात्रा में ही करना चाहिए। अगर आप ज्यादा मात्रा में इसका सेवन करते हैं, तो गर्मियों में परेशानी हो सकती है। 
  • सूरजमुखी के बीज क्यों नहीं खाने चाहिए?

    सूरजमुखी के बीजों की तासीर गर्म होती है। अगर ज्यादा मात्रा में इसका सेवन किया जाएगा, तो इससे शरीर में गर्मी बढ़ सकती है। अगर आपको सूरजमुखी के बीजों का सेवन करना है, तो आपको भिगोकर ही सेवन करना चाहिए। 

 

 

 

Read Next

देर रात बार-बार लग जाती है भूख तो हेल्दी रहने के लिए खाएं ये 5 स्नैक्स, रहेंगे स्वस्थ

Disclaimer