खीरा खाना आपकी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। खीरा पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसका सेवन आप कई तरीकों से कर सकते हैं। खीरा का उपयोग सलाद और सब्जी के रूप में किया जाता है। कई लोग शाम के समय में इसे स्नैक्स के रूप में खाना पसंद कर सकते हैं। इसमें विटामिन, एंटीऑक्सीडेंट्स, कॉपर, मैंगनीज, मैग्नीशियम और पोटैशियम पाए जाते हैं, जो आपके हार्ट प्रॉब्लम्स और हाई ब्लड प्रेशर की समस्या में काफी कारगर हो सकता है। इसके अलावा इसमें पानी भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो आपके शरीर को हाइड्रेट रखता है लेकिन रात में इसका सेवन करना आपके लिए हानिकारक हो सकता है। इससे आपकी नींद खराब हो सकती है। साथ ही आपको पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती है। इसलिए आपको रात का खाना खाने से 20-25 मिनट पहले सलाद या खीरा खा लेना चाहिए ताकि इसका पाचनअच्छे से हो सके। साथ ही आपकी नींद में कोई परेशानी नहीं आती है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं डाइट मंत्रा क्लीनिक फाउंडर और डायटीशियन कामिनी सिन्हा से।
क्या रात में खीरा खाना चाहिए?
खीरा का सेवन आप कई तरीके से कर सकते हैं। इसे आप पकाकर या कच्चे रूप में भी कर सकते हैं। लेकिन खीरा को पचाने में वक्त लगता है और यह भारी भी होता है। साथ ही इससे आपकी नींद भी प्रभावित हो सकती है। इसके अलावा इसमें मौजूद पानी की मात्रा के कारण आपको बार-बार बाथरूम जानने की जरूरत पड़ सकती है। इसके अलावा आपको गाजर, चुकंदर और टमाटर जैसी सब्जियों से बना सलाद भी रात को सोने से पहले नहीं खाना चाहिए। इससे आपको अपच और गैस की परेशानी हो सकती है।
रात को खीरा खाने के नुकसान
1. पाचन तंत्र से जुड़ी समस्याएं
अगर आप रात को खीरा खाते हैं, तो इससे आपको पाचन तंत्र से जुड़ी समस्याएं हो सकती है। इससे बदहजमी, गैस और एसिडिटी की दिक्कत होती है। साथ ही आपको बार-बार पेशाब लगने की दिक्कत भी हो सकती है।
2. सर्दी-जुकाम की परेशानी
कई लोगों को रात में खीरा या सलाद खाने के कारण सर्दी-जुकाम से पीड़ित हो सकते हैं। इसलिए सर्दी-जुकाम से बचने के लिए आपको रात में खीरा नहीं खाना चाहिए।
3. गले की परेशानी
रात में खीरा खाने से गले से संबंधित समस्याएं हो सकती है। कई लोगों को ठंडा या रात में खीरा खाने से गले में खराश और जलन की दिक्कत हो सकती है। इसलिए आपको रात में खीरा खाने से परहेज करना चाहिए।
(All Image Credit- Freepik.com)