Can We Drink Lemon Water Daily: शरीर को हेल्दी, फिट और बीमारियों से मुक्त बनाए रखने के लिए रोजाना पर्याप्त मात्रा में पानी जरूर पीना चाहिए। शरीर को हाइड्रेटेड बनाए रखने के लिए और पानी का स्वाद और उसका पोषण बढ़ाने के लिए लोग पानी में कई तरह की चीजों को मिलाकर पीते हैं। लोग नींबू पानी का सेवन भी खूब करते हैं। नींबू पानी पीना शरीर के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसका नियमित रूप से सेवन करने से शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने और शरीर में मौजूद चर्बी को कम करने में फायदा मिलता है। लोग वजन कम करने और मोटापे से छुटकारा पाने के लिए भी रोजाना सुबह के समय नींबू पानी का सेवन करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि किसी भी चीज का संतुलित मात्रा में ही सेवन करना शरीर के लिए फायदेमंद होता है? आइये इस लेख में जानते हैं क्या रोजाना नींबू पानी का सेवन करना सुरक्षित है और बहुत ज्यादा नींबू पानी पीने के नुकसान।
क्या रोजाना नींबू पानी पीना चाहिए?- Can We Drink Lemon Water Daily in Hindi
वजन कम करने से लेकर शरीर को डिटॉक्स करने के लिए लोग नींबू पानी का सेवन नियमित रूप से करते हैं। शरीर में मौजूद एक्स्ट्रा फैट को कम करने के लिए इसका नियमित रूप से सेवन करना फायदेमंद माना जाता है। लेकिन कुछ लोग जल्दी फायदा पाने के चक्कर में इसका बहुत ज्यादा मात्रा में सेवन करने लगते हैं। आरोग्यं हेल्थ सेंटर के क्लिनिकल डाइटिशियन डॉ. वी डी त्रिपाठी कहते हैं कि, "नींबू पानी पीने से शरीर को कई अनोखे फायदे मिलते हैं, लेकिन इसका बहुत ज्यादा सेवन करने से शरीर को कई गंभीर नुकसान भी पहुंच सकते हैं। नींबू पानी में मौजूद गुण और पोषक तत्व शरीर के लिए वैसे तो फायदेमंद होते हैं।" ऐसे लोग जो रोजाना नींबू पानी पीते हैं, उन्हें इसकी मात्रा के बारे में अपने डॉक्टर से जानकारी जरूर लेनी चाहिए। आपको रोजाना एक गिलास से ज्यादा नींबू पानी पीने से बचना चाहिए।
इसे भी पढ़ें: लिवर के लिए बहुत फायदेमंद होता है नींबू पानी, जरूर करें डाइट में शामिल
ज्यादा नींबू पानी पीने के नुकसान- Side Effects of Drinking Too Much Lemon Water in Hindi
गर्मी हो या सर्दी, बहुत से लोग नियमित रूप से नींबू पानी का सेवन करते हैं। लेकिन एक ही दिन में बहुत ज्यादा नींबू का सेवन या नींबू पानी पीने से शरीर को कई नुकसान हो सकते हैं। अगर आप भी जल्दी वजन कम करने के लिए या पाचन तंत्र को ठीक रखने के लिए रोजाना बहुत ज्यादा नींबू पानी पीते हैं, तो इससे शरीर में कई समस्याओं के पनपने का खतरा रहता है। बहुत ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को ये नुकसान हो सकते हैं-
- ज्यादा नींबू पानी से हार्टबर्न की समस्या हो सकती है
- ज्यादा नींबू पाने से पेप्टिक अल्सर का खतरा रहता है
- बहुत ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर डिहाइड्रेट हो सकता है
- इसका बहुत ज्यादा सेवन करने से आपका वजन बहुत कम हो सकता है
- शरीर में आयरन की मात्रा बढ़ सकती है
- ज्यादा नींबू पानी पीने से पाचन तंत्र से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं
- नींबू पानी का सेवन ज्यादा करने से हड्डियां कमजोर हो सकती हैं
किसी भी चीज का संतुलित मात्रा में ही सेवन करने से शरीर को फायदा मिलता है। वजन कम करना हो या शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने के लिए नींबू पानी पीने से पहले इसकी मात्रा के बारे में एक्सपर्ट या डॉक्टर से संपर्क जरूर करना चाहिए। रोजाना बहुत ज्यादा नींबू पानी पीना सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है।
(Image Courtesy: Freepik.com)