क्या नींद की कमी कोलेस्ट्रॉल को प्रभावित करती है? डॉक्टर से जानें

अगर आप भी देर रात तक जागते हैं तो इससे आपको कई समस्याओं का जोखिम बढ़ जाता है। आगे जानते हैं नींद और कोलेस्ट्रॉल के बीच क्या संबंध है?  
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या नींद की कमी कोलेस्ट्रॉल को प्रभावित करती है? डॉक्टर से जानें


फिट रहने के लिए संतुलित आहार का सेवन करना बेहद आवश्यक है। वहीं, पर्याप्त नींद लेने से आपको कई तरह के फायदे मिलते हैं। शरीर की कोशिकाओं के रिपेयर होने का कार्य भी नींद के समय ही होता है। इसके अलावा, दिमाग और नर्वस सिस्टम को आराम पहुंचाने के लिए नींद की आवश्यकता होती है। शरीर के कार्यों के लिए पर्याप्त नींद लेने की सलाह दी जाती है। लेकिन, काम के बढ़ते घंटे, तनाव और अनहेल्दी लाइफस्टाइल नींद के पैर्टन को खराब करते हैं। इसका असर आपके स्वास्थ्य पर पड़ता है। पर्याप्त नींद न लेने से कोलेस्ट्रॉल और डायबिटीज जैसे रोगों का खतरा बढ़ जाता है। आगे मेडिकवर अस्पताल के सीनियर फिजीशन डॉक्टर सचिन से जानते हैं कि क्या कम नींद लेने से कोलेस्ट्रॉल का स्तर प्रभावित हो सकता है। 

क्या नींद आपकी कोलेस्ट्रॉल को प्रभावित कर सकते हैं? - Can Lack Of Sleep Cause Cholesterol In Hindi

हेल्थलाइन के अनुसार नींद दिन भर की थकान को दूर करने के लिए बेहद आवश्यकत होती है। रात में शरीर की कोशिकाएं, टिश्यू और शरीर के अंग रेस्ट करते हैं। रात में आपका ब्लड प्रेशर कम हो जाता है, आपकी हृदय गति धीमी और आपकी सांसें सामान्य हो जाती हैं। आपका हृदय दिन भर की कड़ी मेहनत के बाद रेस्ट मोड में पहुंच जाता है। इस समय बॉडी स्ट्रेस कम हो जाता है। लेकिन, जब आप पर्याप्त नींद नहीं लेते हैं तो इससे स्ट्रेस हार्मोन कॉर्टिसोल और भूख को बढ़ाने वाले हार्मोन (ghrelin) बढ़ जाते हैं। इसके साथ ही वजन को नियंत्रित करने वाला हार्मोन लेप्टिन कम हो सकता है। इन हार्मोन्स के अनियंत्रित होने से कोलेस्ट्रॉल का स्तर प्रभावित हो सकता है। जो व्यक्ति 6 से कम घंटे की नींद लेते हैं उनके शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल यानी एलडीएल का स्तर बढ़ने की संभावना अधिक होती है। 

sleep and cholestrol connection

नींद की क्वालिटी में सुधार कैसे करें? - How To Improve Sleep Quality in Hindi 

  • रात को सोने और सुबह उठने का एक समय निर्धारित करें।
  • हर रात कम से कम 7 से 8 घंटे सोने की योजना बनाएं।
  • पूरे सप्ताह कम सोने और वीकएंड पर सोने से शरीर की रिकवरी नहीं होती है। 
  • सोने वाला कक्ष नॉर्मल रखें, ज्यादा ठंडा और गर्म आपकी नींद को प्रभावित कर सकता है। 
  • कमरे में हल्की रोशनी करें। 
  • सोने से पहले आराम करने के लिए किताब पढ़ें।
  • अपने स्मार्टफोन को अपने बिस्तर के पास न छोड़ें। 
  • रात के समय भारी भोजन करने के तुरंत बाद न सोएं।
  • यदि संभव हो तो रात के समय कम से कम 30 मिनट अवश्य टहलें। 
  • शराब, कैफीन, या निकोटीन उत्पादों का सेवन कम करें, यह नींद को खराब कर सकते हैं।
  • सोने से पहले मेडिटेशन करने से दिमाग को आराम मिलता है और नींद जल्दी आती है। 

इसे भी पढ़ें : डायबिटीज रोगी डाइट में शामिल करें हींग का पानी, ब्लड शुगर लेवल रहेगा कंट्रोल

अगर, आपको रात में नींद नहीं आती है तो ऐसे में आप लाइफस्टाइल में बदलाव करें। इसके अलावा, आप योगा और मेडिटेशन करें। इससे आपके नर्वस सिस्टम को आराम मिलता है और आप नींद के स्तर को बेहतर कर सकते हैं। यदि, आपको नींद से जुड़ी समस्या है तो ऐसे में आप डॉक्टर की सलाह लें। 

Read Next

एग्जाम से पहले पेट क्यों हो जाता है खराब? एक्सपर्ट से जानें कारण

Disclaimer