
स्वस्थ रहने के लिए अच्छी और गहरी नींद लेना बहुत जरूरी होता है। जब आप रात में गहरी नींद लेकर उठते हैं, तो आपकी सुबह फ्रेश और तरोताजा रहती है। गहरी नींद लेने से मन शांत रहता है और तनाव भी दूर होता है। ऐसे में सेहतमंद रहने के लिए समय पर सोना और जानगा बहुत जरूरी होता है। लेकिन आजकल वर्क शेड्यूल या लाइफस्टाइल की वजह से अधिकतर लोग देर रात में सोते हैं और सुबह देरी से उठते हैं। इसका असर उनके स्वास्थ्य पर सीधे तौर पर पड़ता है। देर रात में सोने से शरीर को कई गंभीर नुकसान पहुंचते हैं। आपको बता दें कि अगर आप देर रात में सोते हैं, तो इससे हृदय रोगों का जोखिम काफी बढ़ जाता है। एक रिसर्च में साबित हुआ है कि अगर आप रोज रात को 90 मिनट देर से सोते हैं, तो आपको हृदय रोगों का खतरा हो सकता है।
जानें क्या कहती है स्टडी?
साइंटिफिक रिपोर्ट्स जर्नल में प्रकाशित कोलंबिया विश्वविद्यालय के एक नए अध्ययन से पता चला है कि देर रात में सोने से शरीर बुरी तरह से प्रभावित हो सकता है। रोज रात को 90 मिनट की देर से सोने से हार्ट अटैक या स्ट्रोक जैसी समस्याओं का जोखिम बढ़ जाता है।
इसे भी पढ़ें- अनिद्रा (Insomnia) के लक्षणों के साथ भी जल्दी आएगी गहरी नींद, अपनाएं ये टिप्स
देर से सोना हृदय को कैसे प्रभावित करता है?
दरअसल, रात को 90 मिनट की देरी से सोने से रक्त वाहिकाओं को लाइन करने वाली कोशिकाओं को नुकसान पहुंचता है। इससे हृदय स्वास्थ्य भी प्रभावित होता है। देर रात को सोने से हृदय रोग होने का जोखिम काफी बढ़ जाता है।
इसे भी पढ़ें- रात को देर से सोने की आदत शरीर को पहुंचाती हैं नुकसान, हो सकती हैं ये 5 बीमारियां
देर रात में सोने के अन्य नुकसान
- रात में देरी से सोने से डायबिटीज रोग का जोखिम भी बढ़ता है। इससे ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है। नींद की कमी इंसुलिन सेंसिटिविटी को बढ़ा सकती है।
- देर रात में सोने से हाई ब्लड प्रेशर की दिक्कत भी बढ़ सकती है। इससे आपका ब्लड प्रेशर तेजी से बढ़ सकता है।
- अगर आप रात को 90 मिनट की देरी से सोते हैं, तो हृदय से जुड़े रोगों का खतरा भी बढ़ जाता है।
- रात में देर से सोने से मोटापा बढ़ता है। इससे बॉडी मास इंडेक्स अधिक हो जाता है।
अच्छी नींद लेने के तरीके
- अच्छी और गहरी नींद के लिए आपको तनाव से बचना चाहिए।
- रोजाना योग और एक्सरसाइज का अभ्यास करें।
- रात को सोते समय कैफीन का सेवन न करें।
- रात को हर्बल टी का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है।
Read Next
World Menopause Day 2023 : वर्ल्ड मेनोपॉज डे क्यों मनयाा जाता है? जानें इतिहास, महत्व और थीम
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version