Expert

एग्जाम से पहले पेट क्यों हो जाता है खराब? एक्सपर्ट से जानें कारण

परीक्षा नजदीक आते ही है कुछ लोगों पाचन संबंधी समस्या का सामना करना पड़ता है। आगे जानते हैं एग्जाम से पहले पेट खराब क्यों होता है?
  • SHARE
  • FOLLOW
एग्जाम से पहले पेट क्यों हो जाता है खराब? एक्सपर्ट से जानें कारण


आपने इस बात को नोटिस किया होगा कि कुछ लोगों को एग्जाम नजदीक आते ही पेट संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। दरअसल, एग्जाम के स्ट्रेस के कारण बच्चों को इस तरह की समस्या हो सकती है। इतना ही नहीं एग्जाम में कुछ बच्चों का तो पेट ही खराब हो जाता है। लेकिन, यह किसी गंभीर समस्या का कारण नहीं है। परीक्षा के दौरान बच्चों और किशोरों को स्ट्रेस होता है, जिसका सीधा संबंध आपकी गट हेल्थ से होता है। स्ट्रेस के कारण आपका पाचन तंत्र प्रभावित होता जाता है। इस वजह से एग्जाम से पहले कुछ बच्चों, किशोरों व लोगों को पाचन संबंधी परेशानी हो सकती है। डाटीशियन शिवाली गुप्ता के अनुसार स्ट्रेस और गट हेल्थ के बीच संबंध होता है। आगे जानते हैं कि एग्जाम से पहले पेट खराब क्यों होता है। 

एग्जाम से पहले पेट क्यों खराब होता है? - Causes Of Digestive Problems Before Exams In Hindi 

डायटिशियन के अनुसार जब आप स्ट्रेस में होते हैं, तो इस दौरान हार्मोन्स और न्यूरोट्रांसमीटर रिलीज होते हैं। यह व्यक्ति की आंतों को प्रभावित करते हैं। इससे पेट की ओर होने वाला ब्लड सर्कुलेशन में उतार-चढ़ाव होता है। इस प्रतिक्रिया से ऑक्सीजन के लेवल में बदलाव होता है, जिसके कारण बच्चों, किशोरों व वयस्को कों पेट में गुड़गुड़, पेट खराब होना, पेट में ऐंठन व पेट दर्द की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। यह समस्या कुछ समय के लिए रहती है, जो एग्जाम के बाद अपने-आप ठीक हो जाती है। इस दौरान स्ट्रेस को दूर कर आप पेट व पाचन संबंधी समस्याओं को कम कर सकते हैं। 

चिंता व तनाव 

एग्जाम के दरौन लगातार पेपर की टेंशन की वजह से पेट खराब हो सकता है। दरअसल, स्ट्रेस की वजह से शरीर का मेटाबॉलिज्म और गट हेल्थ पर बुरा असर पड़ता है। इसकी वजह से ही पेट खराब हो सकता है।

exams-and-stomach-problems

खाने की गलत आदत 

एग्जाम के समय लोगों को पूरा ध्यान केवल पढ़ाई में ही होता है। ऐसे में कई बार घर से बाहर रहने वाले स्नैक्स व कुछ अनहेल्दी खाना खा लेते हैं। जिसकी वजह से उनको एग्जाम से पहले पेट से संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। 

पानी कम पीना 

एग्जाम से पहले पाचन संबंधी समस्या का एक बड़ा कारण डिहाइड्रेशन भी माना जाता है। एक्सपर्ट्स के अनुसार पानी कम पीने की वजह से भी पाचन क्रिया पर प्रभाव पड़ता है। पानी की कम होने से कब्ज, गैस, पेट में ऐंठन और बैचेनी हो सकती है। 

नींद पूरी न होना

एग्जाम का अधिकतर समय पेपर की तैयारी में चला जाता है। ऐसे में कई बार रात को पढ़ाई करते समय नींद पूरी नहीं हो पाती है। इससे नींद का प्राकृतिक चक्र बाधित हो जाता है, जिससे पाचन एंजाइम और हार्मोन प्रभावित होते हैं। इसलिए एग्जाम के समय नींद लेना बेहद आवश्यक होता है। 

शारीरिक गतिविधि का अभाव

एग्जाम के समय एक जगह पढ़ाई करते हुए घंटों बीत जाते हैं। ऐसे में शारीरिक गतिविधियों में कमी आ जाती है। जिस वजह से पाचन तंत्र बाधित हो जाता है। ऐसे में पेट से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। 

इसे भी पढ़ें : मानसून में पेट खराब होने पर अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय, जिनसे मिलेगी राहत

एग्जाम के समय पाचन संबंधी समस्याओं से बचने के लिए स्ट्रेस को कंट्रोल करें. इसके लिए आप सुबह के समय मेडिटेशन या योग कर सकते हैं। यह पेट से जुड़ी समस्याओं के दूर करने का एक बेहतर विकल्प हो सकता है। इसके अलावा, पर्याप्त नींद ले और संतुलित आहार का सेवन करें।  

Read Next

बार-बार कम हो जाता है हीमोग्लोबिन का स्तर? जानें इसके कारण और बचाव

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version