Doctor Verified

क्या डायबिटीज डिमेंशिया का कारण बन सकती है? डॉक्टर से जानें

डायबिटीज को कंट्रोल न करने पर लोगों की याददाश्त पर बुरा असर पड़ सकता है। आगे जानते हैं इसके बारे में विस्तार से  
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या डायबिटीज डिमेंशिया का कारण बन सकती है? डॉक्टर से जानें


Can diabetes lead to dementia: आज के दौर में शारीरिक गतिविधियों में कमी के कारण लोगों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। शहरी क्षेत्र में अधिकतर लोग काम के चक्कर में इतना बिजी रहते हैं कि उनको अपनी डाइट और  सेहत पर ध्यान देने का समय ही नहीं मिल पाता है। यही वजह है कि आज भारत में डायबिटीज के मरीजों की संख्या में भारी इजाफा हुआ है। डायबिटीज को यदि कंट्रोल न किया जाए तो इसकी वजह से लोगों को किडनी व ब्रेन से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं । चंडीगढ़ के गिनी हेल्थ के सीनियर एंड्रोक्रायनोलॉजिस्ट डॉक्टर अनिल भंसाली ने बताया कि डायबिटीज किडनी और ब्रेन हेल्थ पर बुरा असर डालती है। साथ ही, कई मामलों में यह डिमेंशिया का भी कारण बन सकती है।

क्या डायबिटीज की वजह से डिमेंशिया हो सकता है? - Does diabetes increase the risk of dementia?

शरीर में इंसुलिन हार्मोन ब्लड शुगर को कंट्रोल करने का काम करता है। लेकिन, जब शरीर में इंसुलिन का स्तर प्रभावित होता है, तो इससे शरीर में ब्लड शुगर का लेवल बढ़ सकता है। इससे व्यक्ति को डायबिटीज हो सकती है। 

टाइप 1 डायबिटीज- एक ऐसी स्थिति हैं, जो जन्म के साथ ही होती है। इसके कारण शरीर के इम्यून सेल्स इंसुलिन बनाने वाली कोशिकाओं को डैमेज कर सकते हैं।

टाइप 2 मधुमेह- यह एक ऐसी स्थिति है जो लोगों को किसी भी समय हो सकती है। इसमें शरीर में इंसुलिन बनने की प्रक्रिया बाधित होती है और कोशिकाएं सही तरह से कार्य नहीं कर पाती हैं।  

डॉक्टर के अनुसार टाइप 2 डायबिटीज में व्यक्ति को डिमेंशिया का जोखिम अधिक रहता है। डिमेंशिया के प्रभाव व्यक्ति को डायबिटीज कब से है और कितना गंभीर है आदि पर निर्भर कर सकता है। डायबिटीज की वजह से डिमेंशिया होने की संभावना हो सकती है। इसे डायबिटीज के मुख्य कारण में शामिल नहीं किया जा सकता है। डिमेंशिया में व्यक्ति को चीजों को याद रखने और समस्याओं को सुलझाने में परेशानी होती है। यह समस्या मुख्य रूप से अधिक आयु में देखने को मिलती है। लेकिन, डायबिटीज की वजह से यह कम उम्र में भी लोगों को प्रभावित कर सकती है। 

diabetes and dementia in hindi

क्या डायबिटीज को कंट्रोल किया जा सकता है? - Can Diabetes Be Controlled in Hindi 

उम्र बढ़ाने के डायबिटीज से जुड़ी समस्याएं होने का जोखिम बढ़ सकता है। डायबिटीज से जुड़े जोखिम और डिमेंशिया के खतरे को कम करने के लिए ब्लड शुगर के लेवल को कंट्रोल रखना चाहिए। डाइट और लाइफस्टाइल में बदलाव से आप टाइप 2 डायबिटीज को काफी हद तक नियंत्रित कर सकते हैं। इसके लिए आपको नियमित रूप से शारीरिक गतिविधियों पर ध्यान देना होगा।    

इसे भी पढ़ें: डायब‍िटीज कंट्रोल नहीं हो रही तो शुरू कर दें योग, एक्‍सपर्ट से जानें कौन से योगासन करने से म‍िलेगा लाभ

डायबिटीज को नियंत्रित करने के लिए आप चीनी से बनी चीजों का सेवन कम करें। साथ ही, मैदे को आहार में शामिल न करें। इसके अलावा, योग, आसन और एक्सरसाइज से डायबिटीज की समस्या को दूर किया जा सकता है।

Read Next

Prediabetes Symptoms: प्री-डायबिटीज होने पर महिलाओं में नजर आते हैं ये 5 लक्षण, सही नहीं है अनदेखी

Disclaimer