How To Cure Cervical Permanently: अनहेल्दी लाइफस्टाइल के कारण कई बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। बिजी लाइफस्टाइल के कारण लोग खुद के लिए समय नहीं निकाल पाते हैं। उन्हें दिनभर बैठे रहना पड़ता है जिस कारण शरीर में बीमारियां पनपने लगती हैं। डेस्क जॉब के कारण आजकल लोगों में सर्वाइकल की समस्या भी देखी जा रही है। कई घंटो तक लगातार बैठकर काम करने से रीढ़ की हड्डी पर प्रेशर पड़ता है। ऐसे में हड्डियां कमजोर होने और सर्वाइकल का खतरा हो सकता है। सर्वाइकल के इलाज के लिए एक्सपर्ट्स फिजियोथेरेपी और दवाओं की मदद लेते हैं। लेकिन क्या सर्वाइकल को जड़ से खत्म किया जा सकता है? इस बारे में जानने के लिए हमने फरीदाबाद के अमृता हॉस्पिटल के स्पाइन सर्जरी डिपार्टमेंट से सीनियर कंसल्टेंट डॉ तरूण सुरी से बात की।
क्या सर्वाइकल परमानेंट ठीक हो सकता है? Can Cervical Be Cured Permanently
सर्वाइकल स्पोंडिलोसिस ऐसी स्थिति है जो रीढ़ की हड्डी में बदलाव होने के कारण होती है। इसे पूरी तरह खत्म करना तो संभव नहीं है। लेकिन अगर लक्षण कम है तो इसे समय पर कंट्रोल किया जा सकता है। अगर सर्वाइकल के शुरुआती लक्षणों को समझ लिया जाए, तो इसे ठीक किया जा सकता है।
इसे भी पढ़ें- Cervical Spondylosis: सर्वाइकल स्पोंडिलोसिस का दर्द बढ़ा सकती हैं ये 5 गलतियां, जरूरी है बचाव
सर्वाइकल किन स्थितियों में ठीक हो सकता है?
सर्वाइकल की समस्या अगर धीमी या मध्यम है, तो उसे जल्दी कंट्रोल किया जा सकता है। इसे फिजियोथेरेपी, पोस्चर करेक्शन, एक्सरसाइज और लाइफस्टाइल चेंजेस से ठीक किया जा सकता है। इनसे सर्वाइकल के लक्षणों को कम किया जा सकता है। अगर सर्वाइकल का दर्द नर्व कंप्रेसन, हर्नियेटेड डिस्क या क्रोनिक पेन के कारण है, तो इसे सही इलाज से ठीक किया जा सकता है। ऐसे में दवाओं, एपिड्यूरल इंजेक्शन और सर्जरी करवाने की जरूरत भी हो सकती है।
सर्वाइकल से राहत कैसे पाई जा सकती है?
लाइफस्टाइल से बदलाव करके इसे ठीक किया जा सकता है। एक्सपर्ट के अनुसार ये इलाज सर्वाइकल के लिए फायदेमंद हो सकते हैं।
नॉन सर्जिकल
नॉन सर्जिकल तरीके से सर्वाइकल ठीक करने के लिए कई तरीके फायदेमंद हो सकते हैं। ऐसे में फिजियोथेरेपी, सर्वाइकल ट्रेक्शन और हॉट/कोल्ड थेरेपी फायदेमंद हो सकती है। अगर स्ट्रेचिंग, एक्सरसाइज और योगा किया जाए, तो इसे जल्दी ठीक किया जा सकता है। एंटी-इंफ्लेमेटरी मेडिसिन के जरिए भी सर्वाइकल को मैनेज किया जा सकता है।
मिनमल इनवेसिव प्रोसेजर
एपिड्यूरल स्टेरॉयड इंजेक्शन या रेडियोफ्रीक्वेंसी एब्लेशन से नर्व पेन को कंट्रोल किया जा सकता है। इस तरह से सर्वाइकल किया जा सकता है।
इसे भी पढ़ें- सर्वाइकल स्पोंडिलोसिस में चक्कर क्यों आते हैं? डॉक्टर से जानें कारण और बचाव के उपाय
सर्जिकल ऑप्शन
अगर नर्व में लगातार दर्द रहता है या स्पाइनल प्रॉब्लम रहती है, तो ऐसे में सर्वाइकल डिस्केक्टॉमी, लैमिनेक्टॉमी या फ्यूजन सर्जरी की जरूरत हो सकती है।
एक्सपर्ट के मुताबिक सर्वाइकल को पूरी तरह ठीक नहीं किया जा सकता है। लेकिन प्रोपर मैनेजमेंट से पेन फ्री बनाया जा सकता है। साथ ही, अगर हेल्दी लाइफस्टाइल फॉलो किया जाए, तो इसे कंट्रोल रखा जा सकता है।