Doctor Verified

सर्वाइकल स्पोंडिलोसिस में चक्कर क्यों आते हैं? डॉक्टर से जानें कारण और बचाव के उपाय

Cervical Spondylosis Dizziness In Hindi: सर्वाइकल के रोगियों में अक्सर चक्कर आने की समस्या देखने को मिलती है, जानें इसके कारण और इलाज क्या है।

Vineet Kumar
Written by: Vineet KumarUpdated at: Feb 25, 2023 13:30 IST
सर्वाइकल स्पोंडिलोसिस में चक्कर क्यों आते हैं? डॉक्टर से जानें कारण और बचाव के उपाय

3rd Edition of HealthCare Heroes Awards 2023

Cervical Spondylosis Dizziness In Hindi: सर्वाइकल की समस्या लोगों में काफी आम है। जिसके कारण व्यक्ति को गर्दन, सिर, कंधे से लेकर शरीर के कई अन्य हिस्सों में दर्द की समस्या देखने को मिलती है। हालांकि, सर्वाइकल स्पोंडिलोसिस और सर्वाइकल स्पोंडिलाइटिस दोनों ही अलग-अलग होती है। सर्वाइकल स्पोंडिलाइटिस की समस्या व्यक्ति को किसी भी उम्र में प्रभावित कर सकती है, जबकि सर्वाइकल स्पोंडिलोसिस बढ़ती उम्र के साथ देखने को मिलती है। यह 60 से अधिक आयु वाले लोगों में अधिक आम है। हालांकि दोनों ही स्थितयों में व्यक्ति को गंभीर दर्द का सामना करना पड़ता है। लेकिन सर्वाइकल से पीड़ित कुछ रोगियों में दर्द के अलावा चक्कर आने की समस्या भी देखने को मिलती है। लेकिन इस दौरान चक्कर क्यों आते हैं, इसको लेकर लोग काफी परेशान रहते हैं। वे अक्सर पूछते हैं कि सर्वाइकल में चक्कर क्यों आते हैं? इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने डॉ. प्रियंका सहरावत (MD Med,DM Neurology- AIIMS Delhi) से बात की। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं....

Cervical Spondylosis Dizziness In Hindi

सर्वाइकल में चक्कर क्यों आते हैं- Why Does Cervical Spondylosis Cause Dizziness

डॉ. प्रियंका की मानें तो सर्वाइकल में चक्कर आना बहुत आम है, इस समस्या को सर्वाइकल वर्टिगो कहा जाता है। इस स्थति में सर्वाइकल रोगी को गर्दन में दर्द के साथ चक्कर आने की समस्या का सामना भी कर ना पड़ता है। इसके अलावा दृष्टि संबंधी समस्याएं, मतली और समन्वय में कमी जैसी समस्याएं भी देखने को मिलती हैं। इस स्थिति के पीछे कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैं जैसे रीढ़ की हड्डी में सूजन, गठिया की समस्या या चोट। इसके अलावा गर्दन से जुड़ी कई अन्य स्थितियां भी जिम्मेदार हो सकती हैं....

  • गर्दन में चोट
  • गर्दन की धमनियों में रुकावट या ब्लॉकेज
  • गर्दन की डिस्क खिसकना
  • गर्दन में सूजन और जलन
  • खराब पॉश्चर और डिस्क में चोट
  • मांसपेशियों में तनाव की समस्या

इसे भी पढें: स्लिप डिस्क में कैसे सोना चाहिए? एक्सपर्ट से जानें चैन से सोने के लिए बेस्ट पोजीशन

चूंकि हमारी ग्रीवा रीढ़ शरीर के संतुलन में बहुत अहम भूमिका निभाती है, इसलिए जब यह सूजन या अन्य स्थितियों से प्रभावित होती है तो इससे संतुलन बनाने में परेशानी होती है। इसलि इस दौरान व्यक्ति को चक्कर और अस्थिरता की स्थिति महसूस करता है।

इसे भी पढें: सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस में क्या करें और क्या नहीं? जानें एक्सपर्ट की राय

सर्वाइकल में चक्कर आने का इलाज क्या है- Treatment For Cervical Vertigo Dizziness

डॉ. प्रियंका के अनुसार सर्वाइकल वर्टिगो का उपचार योग्य स्थिति है। आमतौर डॉक्टर आपको कुछ थैरेपी जैसे फिजियोथेरेपी और जरूरत पड़ने पर सर्जरी, साथ ही कुछ सरल एक्सरसाइज और योग करने की सलाह दे सकता है। इसके अलावा डॉक्टर आपको कुछ दवाएं भी प्रदान कर सकता है, जिससे सर्वाइकल के दौरान चक्कर आने की समस्या में आराम मिलेगा।

All image Source: Freepik

Disclaimer