Cabbage Juice Benefits: पत्ता गोभी का सेवन सर्दियों में खूब किया जाता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व और गुण सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। पत्ता गोभी की सब्जी बनाने के अलावा इसका इस्तेमाल सलाद के रूप में, चाइनीज फूड बनाने और सूप बनाने में किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि पत्ता गोभी का जूस पीने से आपकी सेहत को अनेकों फायदे मिलते हैं। पत्ता गोभी के जूस में मौजूद पोषक तत्व शरीर को कई गंभीर बीमारियों से बचाने का काम करते हैं और पाचन के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। पत्ता गोभी में विटामिन, जिंक, फोस्फोरस, कॉपर, पोटैशियम, कार्बोहायड्रेट, फाइबर, फाइटोन्यूट्रीएंट्स आदि पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं। आइए विस्तार से जानते हैं पत्ता गोभी का जूस पीने के फायदे और तरीका।
पत्ता गोभी का जूस पीने के फायदे- Cabbage Juice Benefits in Hindi
पत्ता गोभी में मौजूद गुण शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। इसमें मौजूद विटामिन और अन्य पोषक तत्व शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यूनिटी बढ़ाने का काम करते हैं। इसके अलावा पत्ता गोभी में एंटी-ऑक्सीडेंट पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है, जो शरीर को हानिकारक फ्री रेडिकल्स से बचाने का काम करता है। इसका जूस नियमित रूप से पीने से आपको ये फायदे मिलते हैं-
1. इंफ्लेमेशन की समस्या में फायदेमंद
पत्ता गोभी में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। इसमें सल्फर कंपाउंड भी मौजूद होता है जो शरीर में होने वाले इंफ्लेमेशन को कम करने में बहुत फायदेमंद होता है। सुबह के समय नियमित रूप से पत्तागोभी का जूस पीने से आपको शरीर में होने वाले सूजन को कम करने में बहुत फायदा मिलता है।
इसे भी पढ़ें: क्या चाय और कॉफी पीने से आपकी किडनी खराब होती है? डॉक्टर से जानें फैक्ट्स
2. शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाए
शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होने से आप बहुत जल्दी बीमार पड़ सकते हैं। इससे बचने के लिए रोजाना सुबह के समय पता गोभी का जूस पीना बहुत फायदेमंद होता है। पत्ता गोभी के जूस में एंटी-ऑक्सीडेंट और विटामिन शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बूस्ट करते हैं।
3. फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं
पत्ता गोभी के जूस में मौजूद विटामिन सी और एंटी-ऑक्सीडेंट गुण शरीर को हानिकारक फ्री रेडिकल्स से बचाने का काम करते हैं। रोजाना सुबह के समय इसका जूस पीना बहुत फायदेमंद होता है।
4. एंटी-कैंसर गुण
पत्ता गोभी में एंटी-कैंसर गुण पाए जाते हैं। इसमें मौजूद सल्फोराफेन शरीर में कैंसर कोशिकाओं को विकसित होने से रोकता है। इसका नियमित रूप से सेवन करने से कैंसर का खतरा कम होता है।
5. आंखों के लिए फायदेमंद
आंख के लिए पत्ता गोभी का जूस पीना बहुत फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व आंख की रोशनी बढ़ाते हैं। नियमित रूप से इसका सेवन करने से आपको मोतियाबिंद की समस्या में बहुत फायदा मिलता है।
इसे भी पढ़ें: रात को दूध कैसे पीना चाहिए? पूरे फायदे पाने के लिए जानें दूध पीने का सही तरीका
पत्ता गोभी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसका सेवन नियमित रूप से करने से आपको कई फायदे मिलते हैं। किसी भी समस्या या बीमारी में पत्ता गोभी का सेवन करने से पहले डॉक्टर से संपर्क जरूर करें।
(Image Courtesy: Freepik.com)
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version