रात के समय उंगलियों में जलन और दर्द होने के क्या कारण होते हैं? जानें इससे बचने के उपाय

कुछ लोगों को रात को सोते समय उंगलियों में जलन और दर्द होने लगता है। आगे जानते हैं इसके कारण और बचाव का तरीका।   
  • SHARE
  • FOLLOW
रात के समय उंगलियों में जलन और दर्द होने के क्या कारण होते हैं? जानें इससे बचने के उपाय

रात को सोने के गलत तरीके के कारण सुबह हाथ-पैरों में दर्द की समस्या हो सकती है। लेकिन, कई बार कुछ लोगों को रात को सोते समय हाथों में जलन और दर्द महसूस होता है। यह जलन हाथों और पैरों दोनों में हो सकता है। इस दौरान अधिकतर लोगों को उंगलियों में जलन की परेशानी हो सकती है। यह बीमारी लगातार हो सकती है। इस जलन और दर्द की वजह से लोगों को सोने में परेशानी हो सकती है। अगर, हाथों की उंगलियां सुन्न हो रही है, तो ऐसे में आप डॉक्टर से संपर्क करें। नर्वस सिस्टम में परेशानी होने पर भी हाथों की उंगलियों में जलन और दर्द की समस्या हो सकती है। इसके अलावा, किसी तरह की चोट,  बैक्टीरियल इंफेक्शन और वायरल इंफेक्शन के कारण भी हाथों में झुनझुनाहट और जलन हो सकती है। इस लेख में मैक्स अस्पताल के न्यूरोलॉजी विभाग के कंसलटेंट डॉ. अतुल कुमार से जानते हैं रात के समय उंगलियों में जलन और दर्द के क्या कारण होते हैं और इस समस्या से बचाव कैसे किया जा सकता है।

रात को सोते समय उंगलियों में जलन और दर्द के कारण - Burning Sensation In Fingers While Sleeping In Hindi

विटामिन की कमी

विटामिन्स की कमी के कारण रात को सोते उंगलियों में जलन और दर्द की समस्या हो सकते हैं। विटामिन बी 12 की कमी से एनीमिया हो सकता है, जो नसों में डैमेज की समस्य की एक मुख्य वजह हो सकती है। विटामिन की कमी से शारीरिक कार्यों में बदलाव आ सकता है। साथ ही, रात को सोते समय उंगलियों में जलन और दर्द हो सकता है।

इसे भी पढ़ें : हाथों और पैरों की झनझनाहट हो सकती है गंभीर बीमारी का लक्षण, जानें बचाव

burning sensation in fingers

डायबिटीज

डायबिटीज में लोगों को अन्य समस्याओं का खतरा भी बना रहता है। डायबिटीज के अधिकतर मरीजों को रात के समय उंंगलियों में जलन व दर्द की समस्या हो सकती है। इसमें मरीज का शुगर लेवल बढ़ने से नसों का कार्य प्रभावित होता है।

ऑटोइम्यून डिजीज

ऑटोइम्यून डिजीज होने पर व्यक्ति को नसों से संबंधित समस्याएं हो सकती है। ल्यूपस, रुमेटाइड अर्थराइटिस, क्रोनिक इंफ्लेमेटरी डिमाइलेटिंग पोलीन्यूरोपैथी और गुलियन बेरी सिंड्रोम की वजह से लोगों हाथों की उंगलियों में जलन और दर्द हो सकता है।

मल्टीपल स्केलेरोसिस

मल्टीपल स्केलेरोसिस मस्तिष्क संबंधित अनुवांशिक विकार है। इसमें इम्यून सिस्टम प्रभावित होता है। इससे रात के समय उंगलियों में जलन, झुनझुनी हो सकती है।

इंफेक्शन

जिन लोगों को पहले से से एचआईवी, एड्स, एपस्टीन-बार हर्पीस सिम्प्लेक्स, लाइम रोग, शिंगल्स (वैरिसेला ज़ोस्टर) और साइटोमेगालोवायरस, आदि कुछ संक्रमण में लोगों को सोते समय हाथ-पैरों की उंगलियों में जलन और झुनझुनी हो सकती है।

इसे भी पढ़ें : हाथ-पैर सुन्न होना किन बीमारियों का लक्षण हो सकता है? डॉक्टर से जानें

सोते समय उंगलियों की जलन को कैसे कम करें - Prevention Of Burning Sensation In Fingers While Sleeping In Hindi

उंगलियों में होने वाली जलन और दर्द को दूर करने के लिए डॉक्टर समस्या के कारण के आधार पर दवाएं दे सकते हैं। इस समय आप कुछ बचाव उपाय अपना सकते हैं।

  • सोते समय हाथों को दबाकर न सोएं। इसके अलावा गर्दन और रीढ़ की हड्डी को सहारा देने के लिए सोफ्ट तकिये का इस्तेमाल करें।
  • डाइट में पोषण युक्त आहार को शामिल करें। इसके अलावा, फलों का सेवन करने से आप विटामिन की कमी को दूर कर सकते हैं।
  • रोजाना सुबह हाथों की एक्सरसाइज करें। इससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है।
  • शुगर बढ़ाने वाले आहार से दूरी बनाएं। इससे रात के समय ब्लड शुगर बढ़ सकता है।

रात को सोते समय अगर उंगलियों में लगातार जलन और दर्द की समस्या हो रही है, तो इसे अनदेखा न करें। कई बार यह समस्या किसी अन्य गंभीर बीमारी का संकेत हो सकता है।

Read Next

अक्ल दाढ़ आने पर हो सकती हैं ये 5 समस्याएं, जानें बचाव

Disclaimer