Thu Sep 17, 2026 | 01:57 PM IST

पैरों से पपड़ी की तरह निकल रही है स्किन? जानें इसके कारण और बचाव के उपाय

Peeling Skin On Feet Causes and Prevention Tips : पैरों से पपड़ी निकलने की समस्या उन लोगों को ज्यादा होती है, जो पानी का काम करते हैं।

Peeling Skin On Feet Causes and Prevention Tips: आपने अक्सर देखा होगा कि लोगों के पैरों से खाल टाइप की चीज पपड़ी की तरह निकल रही है। पैरों से निकलने वाली इस तरह की पपड़ी बहुत ही आम मानी जाती है। कुछ लोगों का मानना होता है कि पपड़ी नमी के कारण निकलती है, कुछ का कहना है कि जो लोग पानी कम पीते हैं, तो पपड़ी निकल सकती है। अगर किसी छोटे बच्चे के पैर से इस तरह की पपड़ी निकलती है, तो लोगों का कहना होता है कि नई चमड़ी आ रही है इसलिए ऐसा हो रहा है। अगर आप भी ऐसा ही सोचते हैं, तो ठहर जाइए। पैरों से निकलने वाली यह पपड़ी कई बीमारियों का कारण भी हो सकती है। जी हां पैरों से निकलने वाली इस तरह की पपड़ी आपके शरीर में पलने वाली कई बीमारियों का संकेत है। आज इस आर्टिकल में हम आपको बताने जा रहे हैं पैरों से पपड़ी निकलने के कारण और इससे बचाव करने के उपाय।

क्यों निकलती है पैरों से पपड़ी की तरह स्किन?

1. ड्राई स्किन

पैरों से पपड़ी निकलने का मुख्य कारण स्किन का ड्राई होना माना जाता है। जो लोग ज्यादा धूप में रहते हैं, तनाव, धूम्रपान, गर्म पानी से नहाते हैं उन्हें अगर इस तरह की समस्या हो रही है, तो यह आम मानी जाती है। ड्राई स्किन के कारण कई बार पपड़ी वाली जगह पर तेज खुजली और जलन की प्रॉब्लम भी हो सकती है।

2. सोराइसिस

कई बार यह समस्या सोरायसिस के कारण भी हो सकती है। सोरायसिस ओवरएक्टिव इम्यून सिस्टम के कारण होता है। इस समस्या में कई बार पपड़ी वाली जगह पर सूजन की समस्या भी हो सकती है।

3. एक्रल पीलिंग स्किन सिंड्रोम

यह स्थिति ज्यादातर बच्चों में देखने को मिलती है। इसमें त्वचा की ऊपरी परत छिलने लगती है। खास बात यह है कि इस तरह की समस्या में बच्चों को किसी तरह का दर्द भी महसूस नहीं होता है।

4. नियासिन डिफिशिएंसी

शरीर में विटामिन बी3 की कमी होने पर नियासिन डिफिशिएंसी की समस्या होती है। इसमें व्यक्ति के पैरों की त्वचा मोटी हो जाती है और पपड़ी दार स्किन बाहर निकलने लगती है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, 10 में से 8 लोगों को यह समस्या बहुत देर में समझ आती है।

5. पानी का ज्यादा इस्तेमाल

जो लोग हाइजीन के कारण पानी और साबुन से पैरों को बार-बार धोते हैं, उनके पैरों से भी पपड़ी दार स्किन बाहर निकलती है। कुछ मामलों में पैरों में पसीना आना और कई सप्ताह तक पैरों का धूप से संपर्क न हो पाने की वजह से भी फुट पीलिंग की समस्या हो सकती है।

पैरों से पपड़ी की तरह त्वचा निकलने का इलाज क्या है?

1. पैरों से निकलने वाली पपड़ी को ठीक करने के लिए नहाने के बाद मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करें। पैरों में हमेशा ऐसे मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करें, जिसमें नमी की मात्रा ज्यादा हो।

2. अगर पैरों से ज्यादा पपड़ी निकल रही है, तो प्रभावित त्वचा पर ओटीसी हाइड्रोकार्टिसोन क्रीम लगाएं।

3. पैरों के लिए फुट स्क्रब या साबुन का इस्तेमाल करते समय एहतियात बरतें। अगर आप सप्ताह में 2 बार फुट स्क्रब करते हैं, तो इसकी संख्या 3 या 4 करें।

4. नहाने के लिए गर्म पानी का इस्तेमाल बिल्कुल न करें।

5. अगर आप लंबे समय तक बंद पैरों वाले जूते पहनते हैं, तो रोजाना अपने मौजों को बदलें। 

Pic Credit: Freepik.com

Read Next

मच्छरों के काटने पर क्या करना चाहिए? जानें कैसे रखें मच्छरों को दूर

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Ashu Kumar Das

Ashu Kumar Das

Senior Sub Editor

जिंदगी एक सफर है और इस सफर को खूबसूरत बनाए रखने के लिए बॉडी को हेल्दी और फिट रखना बहुत जरूरी है। आशु इन्हीं बातों को फॉलो करती हैं। इन्हें स्वास्थ्य विषयों पर लिखना और अलग-अलग विषयों पर वीडियो बनाना खासा पसंद है। साथ ही इन्हें तरह-तरह की किताबें पढ़ना, सोलो ट्रैवलिंग करना और अजनबी लोगों को दोस्त बनाना बहुत पसंद है। इन्हें पत्रकारिता और लेखन में करीब 4 साल का अनुभव है। इन्होंने डिजिटल मीडिया में हेल्थ राइटर के तौर पर अपनी सेवाएं प्रदान की हैं। हेल्थ के अलावा आशु राजनीति लेखन में काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    May 04, 2023 11:00 IST

    Published By : Ashu Kumar Das

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content