Fact Checked

Fact Check: क्या वाकई चूना खाने से स्पर्म काउंट बढ़ता है? डॉक्टर से जानें सच्चाई

Does Limestone Increase Sperm Count: क्या चूना खाने से पुरुषों का स्पर्म काउंट बढ़ता है? जानें क्या है इस दावे की सच्चाई।
  • SHARE
  • FOLLOW
Fact Check: क्या वाकई चूना खाने से स्पर्म काउंट बढ़ता है? डॉक्टर से जानें सच्चाई


Does Limestone Increase Sperm Count: असंतुलित जीवनशैली और अनहेल्दी डाइट की वजह से पुरुषों में इनफर्टिलिटी की समस्या तेजी से बढ़ रही है। खानपान और जीवनशैली से जुड़ी गलत आदतों की वजह से पुरुषों का स्पर्म काउंट प्रभावित होता है। इसकी वजह से नपुंसकता या इनफर्टिलिटी का खतरा बढ़ जाता है। स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए लोग तमाम तरह का दवाओं का सेवन करते हैं। आयुर्वेद में कई ऐसी औषधियों के बारे में बताया गया है, जिनका सेवन स्पर्म काउंट बढ़ाने और नपुंसकता दूर करने में फायदेमंद माना जाता है। ऐसा कहा जात है कि स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए चूना खाने से फायदे मिलते हैं। इंटरनेट पर भी आपको कई ऐसे लेख मिल जाएंगे जिनमें दावा किया गया है कि चूना खाने से स्पर्म काउंट बढ़ता है।

सेहत और खानपान से जुड़ी ऐसी बातों की सच्चाई बताने के लिए हम 'धोखा या हकीकत' नाम से एक सीरीज चला रहे हैं। इसके तहत हम आपको ऐसी ही बातों की सच्चाई डॉक्टर या एक्सपर्ट के जरिए देने की कोशिश कर रहे हैं। ओनलीमायहेल्थ की स्पेशल Fact Check सीरीज 'धोखा या हकीकत' में आइए जानते हैं, क्या वाकई चूना खाने से स्पर्म काउंट बढ़ता है?

क्या वाकई चूना खाने से स्पर्म काउंट बढ़ता है?-  Does Limestone Increase Sperm Count in Hindi

खानपान से जुड़ी गलत आदतें, शराब का सेवन और स्मोकिंग आदि की वजह से पुरुषों में स्पर्म काउंट कम हो सकता है। इसके अलावा कई अन्य कारण जैसे शरीर में होने वाले हार्मोनल बदलाव, टेस्टिकल्स से जुड़ी बीमारी या परेशानी और सेक्सुअल डिजीज की वजह से भी स्पर्म काउंट कम हो सकता है। ऐसा कहा जाता है कि स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए एक चुटकी चूना खाना फायदेमंद होता है। दरअसल, चूना पान, तंबाकू आदि के साथ खाया जाता है। चूने में कैल्शियम कार्बोनेट और मैग्नीशियम कार्बोनेट पाए जाते हैं। आरोग्यं हेल्थ सेंटर के आयुर्वेदाचार्य डॉ. एस के पांडेय कहते हैं कि चूने में एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-फंगल और एंटी-बायोटिक गुण होते हैं। आयुर्वेद में चूने का इस्तेमाल कई समस्याओं के उपचार में किया जाता है। 

Does Limestone Increase Sperm Count

इसे भी पढ़ें: Fact Check: क्या माइक्रोवेव में गर्म हुआ खाना खाने से कैंसर होता है? डॉक्टर से जानें सच्चाई

लेकिन चूना खाने से स्पर्म काउंट बढ़ाने को लेकर कोई ठोस जानकारी मौजूद नहीं है। डॉक्टर कहते हैं कि इस तरह की किसी भी बात पर आंख मूंदकर भरोसा नहीं करना चाहिए। चूने का गलत तरीके से सेवन करना सेहत के लिए काफी नुकसानदायक हो सकता है। स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए आपको हेल्दी डाइट और एक्टिव जीवनशैली अपनानी चाहिए। इसके अलावा अगर यह समस्या लंबे समय से ठीक नहीं हो रही है, तो डॉक्टर की सलाह लेकर उचित इलाज लें।  

स्पर्म काउंट बढ़ाने के उपाय- Tips To Increase Sperm Count in Hindi

खानपान और जीवनशैली से जुड़ी परेशानियों के अलावा आनुवांशिक कारणों से भी पुरुषों की फर्टिलिटी प्रभावित होती है। बढ़ती उम्र के कारण भी स्पर्म काउंट घटने लगते हैं। पुरुषों को पिता बनने के लिए उनके शुक्राणुओं में होने वाले बदलाव के बारे में जानकारी जरूर रखनी चाहिए। अगर आप एक साल या उससे अधिक समय से पिता बनने की कोशिश में नाकाम हो रहे हैं तो उसके पीछे स्पर्म काउंट की कमी भी एक प्रमुख वजह हो सकती है। पुरुषों को स्पर्म काउंट की कमी की समस्या से बचने के लिए स्वस्थ और संतुलित खानपान, नियमित रूप से व्यायाम और अधिक समस्या होने पर एक्सपर्ट से सलाह लेनी चाहिए।

(Image Courtesy: Freepik.com)

 

Read Next

क्रॉनिक स्ट्रेस पहुंचा सकता है आपके गट हेल्थ को नुकसान, डॉक्टर से जानें कनेक्शन

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version