
How Does Stress Affect Your Gut Health: अगर कोई व्यक्ति लंबे समय से तनावग्रस्त है, तो इसके कारण उसे कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। यह आपकी मेंटल हेल्थ को गंभीर रूप से प्रभावित करता है। आप पूरे दिन थकान महसूस करते हैं, रात को नींद नहीं आती है और गंभीर सिरदर्द होता है। लंबे समय तक तनाव की स्थिति आपको डिप्रेशन की ओर भी धकेल सकती है। हालांकि, इसके अलावा भी तनाव के कारण कई स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। तनाव पेट के लिए भी बहुत नुकसानदायक हो सकता है। डायटीशियन मनप्रीत कालरा ने अपनी एक इंस्टाग्राम पोस्ट में, क्रोनिक स्ट्रेस गट हेल्थ को कैसे प्रभावित करता है और इनके बीच क्या कनेक्शन है, इनके बारे में विस्तार से बताया है। इस लेख में हम आपके साथ उनकी ओर से दी गई पूरी जानकारी शेयर कर रहे हैं।

तनाव और गट हेल्थ के बीच क्या कनेक्शन है- Connection Between Stress And Gut Health In Hindi
डायटीशियन मनप्रीत के अनुसार, जब कोई व्यक्ति तनावग्रस्त होता है, तो उसके शरीर में हार्मोन्स और न्यूरोट्रांसमीटर जारी होते हैं, जो आंत की गतिशीलता को नकारात्मक रूप से प्रभावित कर सकते हैं। इससे पेट का ब्लड फ्लो प्रभावित हो सकता है और ऑक्सीजन की कमी हो सकती है, जिसके कारण पेट में ऐंठन, ब्लोटिंग, सूजन और आंत में मौजूद बैक्टीरिया का संतुलन बिगड़ने जैसी समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में यह पेट से जुड़े रोगों को गंभीर बनाता है और कई समस्याओं को ट्रिगर भी करता है। तनाव के कारण आंत से तरल का स्राव अधिक होता है। यही कारण है कि जब आप किसी तनावपूर्ण स्थिति से जूझ रहे होते हैं, तो दस्त या बार-बार पेशाब करने की इच्छा महसूस होती है।
इसे भी पढ़ें: सिर में गर्मी क्यों होती है? डॉक्टर से जानें इसके कारण
तनाव गट हेल्थ को कैसे प्रभावित करता है- How Does Stress Affect Gut Health In Hindi
कब्ज: जब आप लंबे समय से तनाव से जूझ रहे होते हैं, तो इसके कारण कब्ज की समस्या हो सकती है। यही कारण है कि जो लोग तनाव अधिक लेते हैं, उन्हें सुबह मलत्याग में परेशानी होती है।
पोषक तत्वों का खराब अवशोषण: तनाव के कारण हमारा पाचन प्रभावित होता है। जब आप तनावग्रस्त होते हैं, तो इस दौरान पाचन-तंत्र को भोजन को तोड़ने में अधिक मेहनत करनी पड़ती है। साथ ही, जरूरी पोषक तत्वों के अवशोषण की प्रक्रिया भी बाधित होती है।
View this post on Instagram
ब्लोटिंग: तनाव के कारण पेट में एसिड का स्तर बढ़ता है। इसके कारण अपच और सीने में जलन की समस्या होती है।
इसे भी पढ़ें: मच्छरों से हैं परेशान? घर में लगाएं ये 5 पौधे, आसपास भी नहीं भटकेंगे मच्छर
अपच: तनाव के कारण पेट में एसिड का स्तर बढ़ता है। इसके कारण अपच और सीने में जलन की समस्या होती है।
दस्त: बहुत से लोगों को क्रोनिक स्ट्रेस के कारण दस्त भी हो सकते हैं। ऐसा बढ़ी हुई कोलन एक्टिविटी के कारण हो सकता है। इसके अलावा अपच, पेट में गैस और कब्ज भी इसका कारण बन सकते हैं।
All Image Source: freepik
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version