Doctor Verified

हथेली पर लाल दानें क्यों होते हैं? जानें इनका कारण और इलाज

हथेलियों पर लाल रंग के दाने की समस्या कई कारणों से हो सकती है, जानें इसके कारण, लक्षण और इलाज के बारे में। 
  • SHARE
  • FOLLOW
हथेली पर लाल दानें क्यों होते हैं? जानें इनका कारण और इलाज

आपके शरीर के कई हिस्सों में कुछ गड़बड़ी या समस्या के कारण अक्सर दानें निकलते होंगे। ये दाने कई बार अपने आप ही ठीक भी हो जाते हैं। लेकिन क्या आपने कभी अपनी हथेली पर लाल रंग के दाने या बम्प्स का अनुभव किया है? दरअसल हथेलियों पर लाल दानें या बंप कई कारणों से हो सकते हैं। हथेलियों पर लाल रंग ले बंप या दानें Dyshidrosis की समस्या के कारण भी हो सकते हैं जिसमें आपको गंभीर खुजली और कभी कभार दर्द का भी सामना करना पड़ता है। डिहाइड्रोसिस के हथेलियों पर पाए जाते हैं और इनके सूख जाने के बाद हथेली की स्किन पर पपड़ी जम जाती है। आइये विस्तार से जानते हैं हथेलियों पर लाल दानें या  Dyshidrosis की समस्या के कारण, लक्षण और इलाज के बारे में।

हथेलियों पर लाल दानें की समस्या के कारण (Bumps On Palm Or Dyshidrosis Causes)

हथेलियों पर लाल रंग के दानें या  Dyshidrosis की समस्या कई कारणों से हो सकती है। गोंडा जिला अस्पताल के त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ अजीत के मुताबिक यह समस्या किसी भी उम्र में देखने को मिल सकती है। डिशिड्रोसिस की समस्या के सटीक कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। यह समस्या एक प्रकार की सिन से जुड़ी समस्या जो सामान्य रूप से किसी भी कारण से हो सकती है। इसे एटोपिक जिल्द की सूजन (एक्जिमा) से भी जोड़ा जाता है। यह समस्या एलर्जी, फीवर आदि के कारण हो सकती है। इस समस्या के प्रमुख जोखिम कारक इस प्रकार से हैं।

  • अत्यधिक तनाव।
  • कुछ विशेष धातुओं का संपर्क।
  • संवेदनशील स्किन का होना।
  • एटॉपिक डर्मेटाइटिस।
  • एक्जिमा।
  • स्किन से जुड़ी अन्य समस्याएँ।
Dyshidrosis-in-Hindi

हथेलियों पर लाल दानें की समस्या के लक्षण (Palm Bumps Symptoms in Hindi)

इस समस्या में आपकी हथेलियों पर लाल रंग के दाने निकलते हैं। ये दानें कई बार फफोलों का रूप ले लेते हैं और हथेलियों के किनारे पर होते हैं। ये फफोले आमतौर पर काफी छोटे होते हैं और एक साथ कई फफोले होते हैं। डिशिड्रोसिस की समस्या से प्रभावित स्किन में गंभीर दर्द और खुजली की समस्या हो सकती है। इस समस्या में हाथ पर निकलने वाले बम्प्स या दानें लगभग दो से तीन सप्ताह में सूख जाते हैं। ये दानें कुछ समय बाद फिर से हो सकते हैं। इस समस्या में दिखाई देने वाले प्रमुख लक्षण इस प्रकार से हैं।

  • हथेली पर लाल रंग के दानें।
  • फफोलों की समस्या।
  • स्किन में गंभीर दर्द।
  • अत्यधिक खुजली।
  • हल्का बुखार।

हथेलियों पर लाल दानें की समस्या का इलाज (Bumps On Palm Or Dyshidrosis Treatment)

हथेली पर लाल रंग के दानें की समस्या का इलाज डॉक्टर लक्षणों के आधार पर कर सकते हैं। इसके इलाज में आपको कुछ दवाओं के सेवन और मलहम के इस्तेमाल की सलाह दी जाती है। अधिकांश लोगों में इस समस्या में खुजली बहुत ज्यादा होती है, इसलिए मरीजों को खुजली की समस्या के लिए भी दवाएं दी जाती हैं। जिन लोगों में यह समस्या गंभीर होती है उनका इलाज काफी लंबा चल सकता है। चूंकि इस समस्या का कोई सटीक कारण नहीं पता है इसलिए इसका इलाज भी एक निश्चित तरीके से नहीं होता है।

इसे भी पढ़ें : किसी भी व्यक्ति को हो सकती हैं त्वचा से जुड़ी ये 5 आम समस्याएं, जानें किस समस्या में क्या करना जरूरी

इस समस्या में आपको अपने हाथों की सही ढंग से साफ-सफाई करनी चाहिए और गंदगी के संपर्क में आने से बचना चाहिए। इस समस्या में आपकी मानसिक स्थिति भी काफी हद तक जिम्मेदार होती है इसलिए आपको तनाव और चिंता की समस्या को दूर करना चाहिए। हाथों को कुछ विशेष धातु जैसे कोबाल्ट आदि से दूर रखने से इस समस्या से बचाव संभव है। इसके अलावा अच्छे साबुन और क्लींजर से अपने हाथों को साफ करें। हाथ धुलने के लिए हल्के गुनगुने पानी का इस्तेमाल उपयोगी होता है।

(All Image Source - Freepik.com)

 

Read Next

मुंह में छालों का कारण हो सकती हैं पेट की समस्याएं, जानें माउथ अल्सर के लक्षण और इलाज

Disclaimer