चेहरे पर कील-मुंहासे (पिंपल्स और एक्ने) की समस्या बहुत कॉमन है। कुछ लोगों की त्वचा पर मुंहासे बहुत ज्यादा होते हैं। वहीं कई बार मौसम में बदलाव, शरीर में हार्मोनल बदलाव या प्रदूषण के कारण भी मुंहासों की समस्या बहुत परेशान करती है। बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा अक्सर अपने फैंस के लिए अपने ब्यूटी सीक्रेट्स और फिटनेस टिप्स शेयर करती रहती हैं। पिछले दिनों उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने फैंस को कील-मुंहासों को दूर करने का एक घरेलू सीक्रेट बताया, जिसका मलाइका भी खूब इस्तेमाल करती हैं।
मलाइका के अनुसार उनकी त्वचा पर ब्रेकआउट्स (दाने, कील, मुंहासे) बहुत होते हैं क्योंकि उनकी स्किन बहुत सेंसिटिव है। इसके अलावा बहुत सारे मेकअप प्रोडक्ट्स और हार्मोनल बदलावों के कारण भी कई बार उन्हें जब चेहरे पर पिंपल्स या एक्ने होते हैं, तो वो इसी घरेलू नुस्खे से अपने मुंहासों की समस्या ठीक करती हैं। इसलिए आपको भी जानना चाहिए क्या है मलाइका की एक्ने-फ्री ग्लोइंग चेहरे का राज।
किचन में मौजूद 3 इंग्रीडिएंट्स दूर कर देंगे मुंहासे
आपके किचन में बहुत सारी ऐसी चीजें मौजूद होती हैं, जो आपकी डेली लाइफ से जुड़ी परेशानियों और छोटी-मोटी बीमारियों को यूं ही ठीक कर सकती हैं। लेकिन लोगों को इसकी जानकारी नहीं होती है। मलाइका अरोड़ा द्वारा एक्ने और पिंपल्स के लिए बताए गए इस देसी नुस्खे में भी आपके किचन में मौजूद 3 चीजों की ही जरूरत है। और ये 3 चीजें हैं-
- दालचीनी का पाउडर
- ऑर्गेनिक शहद
- नींबू
इसे भी पढ़ें: घर में रहकर इन दिनों ज्यादा निकलने लगे हैं पिंपल्स तो कारण हो सकती हैं ये 4 गलतियां, जानें कैसे पाएं छुटकारा
ऐसे बनाएं एक्ने और पिंपल्स को दूर भगाने वाला मास्क
मलाइका बताती हैं कि इन 3 इंग्रीडिएंट्स के इस्तेमाल से आपकी त्वचा की बहुत सारी समस्याएं दूर हो सकती हैं, जिनमें सबसे ज्यादा फायदा आपको कील-मुंहासों की समस्या में मिलेगा। इस फेस मास्क को नीचे बताए गए तरीके से बनाएं।
- एक बाउल में आधा चम्मच दालचीनी पाउडर लें।
- इसमें 1 चम्मच ऑर्गेनिक शहद डालें।
- अब आधा नींबू निचोड़कर डाल दें या 1 चम्मच नींबू का रस इस्तेमाल करें।
- तीनों चीजों को चम्मच या ब्रश से अच्छी तरह मिला लें और बस आपका एक्ने रिमूविंग होममेड फेस मास्क तैयार है।
View this post on Instagram
इस तरह करें मास्क का इस्तेमाल
मलाइका के अनुसार इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं, लेकिन सेंसिटिव एरिया जैसे- आंख, नाक और मुंह को छोड़ दें। 8-10 मिनट तक चेहरे पर इस पेस्ट को लगा रहने दें और फिर सादे पानी से चेहरा धो लें। आपकी त्वचा पर ग्लो बढ़ जाएगा और मुंहासे धीरे-धीरे दूर हो जाएंगे। मलाइका के अनुसार आप अपनी एक्ने प्रॉब्लम के अनुसार इस मास्क को सप्ताह में 1-2 बार इस्तेमाल कर सकते हैं। लगातार प्रयोग से इसके रिजल्ट जल्दी दिखते हैं और आपकी मुंहासों की समस्या दूर हो जाती है।
इसे भी पढ़ें: मुंहासे ज्यादा होते हैं तो खाइए दही, छाछ और योगर्ट, प्रोबायोटिक फूड्स हैं कील-मुंहासों को रोकने में कारगर
इन बातों का रखें ध्यान
मलाइका लिखती हैं कि इस मास्क को लगाने के बाद आपको हल्की जलन जैसी महसूस होगी, लेकिन इसमें कोई परेशानी नहीं है। हां, अगर आपको बहुत ज्यादा जलन महसूस हो, तो मास्क को तुरंत धो डालें। इसके अलावा इस बात का भी ध्यान रखें कि अगर आपको बहुत ज्यादा मुंहासों की समस्या है यानी सीवियर एक्ने है, तो आपको डॉक्टर से सलाद लेनी चाहिए।
तो अब आप भी जान गए हैं खूबसूरत अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा की ग्लोइंग और एक्ने फ्री त्वचा का राज। इस नुस्खे को घर पर आप भी आजमाएं और दूसरों के साथ शेयर करें, ताकि उन्हें भी फायदा मिल सके।
Read More Articles on Skin Care in Hindi
Read Next
त्वचा के असमान रंग को दूर करने के लिए अपनाएं ये 6 आसान तरीके, लंबे समय तक त्वचा रहेगी चमकदार
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version