
Anil Kapoor Birthday: अनिल कपूर बॉलीवुड के वो अभिनेता हैं, जिन्होंने अपनी उम्र को मात दी है। 63 साल की उम्र में भी अनिल कपूर फिटनेस और जोश के मामले में नई उम्र के लड़कों को पीछे छोड़ देते हैं। उनके इस उम्र तक एक्टिव और जवान बने रहने का राज फिटनेस के प्रति उनकी दीवानगी है। अनिल कपूर इस उम्र में भी रोजाना वर्कआउट और एक्सरसाइज करने से नहीं चूकते हैं। 63 की उम्र में इसी फिटनेस के कारण अनिल युवाओं के लिए 'फिटनेस आइकॉन' हैं। पिछले दिनों अनिल कपूर पीएम मोदी के फिट इंडिया मूवमेंट में भी शामिल हुए थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्पोर्ट्स डे के मौके पर 29 अगस्त को फिट इंडिया मूवमेंट की शुरुआत की थी। जिसमें बॉलीवुड के तमाम अभिनेता-अभिनेत्रियों ने शामिल होकर इसका प्रचार किया था।
अनिल कपूर ने शेयर किया वीडियो
हाल में ही अनिल कपूर ने एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसमें वो दौड़ते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में उनके फिटनेस ट्रेनर उन्हें लगतार दौड़ने के लिए प्रेरित कर रहे हैं और शायद वीडियो भी वही बना रहे हैं। अनिल कपूर जिस तेजी से दौड़ते नजर आ रहे हैं, वो इस बात का सुबूत है कि उन्होंने अपनी 30s वाली फिटनेस को अभी भी बरकरार बनाए रखा है।
View this post on Instagram
बारिश हो या बिजली, मुझे दौड़ना पसंद है
वीडियो शेयर करते हुए अनिल कपूर ने लिखा- "मेरे रास्ते में भले बारिश हो या बिजली (चमक), मेरे लिए दौड़ना सबसे अच्छा है।" अनिल कपूर ने अपने इस वीडियो को पोस्ट करते हुए 'हैशटैग फिट इंडिया मूवमेंट' लिखा है, साथ ही पीएम मोदी और खेल मंत्री किरण रिजिजू को टैग किया है।
हफ्ते में 6 दिन एक्सरसाइज करते हैं अनिल कपूर
अनिल कपूर की फिटनेस का राज ये है कि इस उम्र में भी वो हफ्ते में 6 दिन एकसरसाइज जरूर करते हैं। अनिल जिंदगी को खुलकर एंजॉय करते हैं और पार्टीज में भी खूब जाते हैं, मगर डिसिप्लिन के कारण वो अपनी फिटनेस को इस उम्र में भी मेनटेन कर पाते हैं। एक्सरसाइज के अलावा अनिकल को साइकिलिंग, स्विमिंग और स्पोर्ट्स का भी शौक है। आमतौर पर वर्कआउट के बाद अनिल कपूर प्रोटीन शेक लेना पसंद करते हैं, जिससे उनकी बॉडी को एनर्जी, कार्ब्स और प्रोटीन मिल सकें।
View this post on Instagram
कंधों की चोट के बावजूद करते नहीं छोड़ते वर्कआउट
अनिल कपूर को हाल में ही कंधे में चोट लगने की वजह से 'कैल्सिफिकेशन ऑफ शोल्डर' नामक समस्या हो गई थी। इस समस्या में कंधे जाम हो जाते हैं और इलाज में देरी करने पर हाथ का मूवमेंट हमेशा के लिए बंद हो सकता है। मगर अनिल कपूर ने जर्मनी जाकर अपनी इस समस्या का इलाज कराया। लौटने के बाद भी फिटनेस के लिए अनिल कपूर के जोश में कोई कमी नहीं दिखी और वो आज भी रोजाना सुबह उठकर वर्कआउट और एक्सरसाइज करते हैं।
Read more articles on Exercise Fitness in Hindi
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version