दूध और उबले आलू खाने से शरीर को मिलते हैं ये 5 फायदे

Boiled Potato with Milk : दूध के साथ उबले आलू खाने से हड्डियां मजबूत होती हैं। साथ ही यह कई अन्य समस्याओं को दूर कर सकता है।  
  • SHARE
  • FOLLOW
दूध और उबले आलू खाने से शरीर को मिलते हैं ये 5 फायदे

Boiled Potato with milk Benefits : उबले आलू और दूध का सेवन करने से हड्डियां मजबूत की जा सकती हैं,  साथ ही पाचन को भी दुरुस्त रखा जा सकता है। यह एक ऐसा फूड कॉम्बिनेशन है, जिसे आप अपने बढ़ते बच्चों के आहार में  जरूर शामिल करें। इसके सेवन से बच्चों का बेहतर तरीके से विकास हो सकता है। न्यूट्रीडाइट क्लीनिक की डायटीशियन प्रीति श्रीवास्तव कहना है कि दूध और उबले आलू का कॉम्बिनेशन आपके शरीर में कई तरह के पोषक तत्वों की पूर्ति कर सकता है।

उबले आलू के सेवन से आपके शरीर को विटामिन सी, पोटैशियम, मैग्नीशियम और फोलेट भरपूर रूप से प्राप्त होता है। वहीं, दूध में कैल्शियम की प्रचुरता होती है, जो शरीर के विकास के लिए काफी जरूरी होता है। आप अपने 6 माह से ऊपर के शिशु को नियमित रूप से दूध और आलू दे सकते हैं। इससे उनके शरीर को संपूर्ण पोषक तत्व प्राप्त हो  सकते हैं। साथ ही इसे चबाना भी बहुत आसान होता है, जिसे आपका बच्चा आसानी से खा  सकता है। 

इसे भी पढ़ें - वजन घटाने के लिए इस तरह खाएं आलू, आसानी से होगा डाइजेस्ट और नहीं बढ़ाएगा वजन

दूध के साथ उबले आलू खाने से क्या होता है? ( Benefits of Boiled Potato with Milk)

दूध के साथ उबले आलू का सेवन करने से पाचन को स्वस्थ रखा जा सकता है। साथ ही यह आपकी हड्डियों के लिए भी काफी हेल्दी होता है। आइए जानते हैं दूध के साथ उबले आलू खाने के फायदे क्या हैं?

1. पेट को रखता है स्वस्थ

दूध के साथ उबले आलू का सेवन करने से पेट और आंत से जुड़ी समस्याओं को दूर किया जा सकता है। यह आपके शरीर में प्रोबायोटिक्स की तरह कार्य करता है, जो पाचन संबंधी परेशानी को कम करने में प्रभावी होता है। अगर आप अपना पाचन स्वस्थ रखना चाहते हैं, तो दूध और आलू का सेवन करें।

2. इम्यूनिटी करे बूस्ट

दूध और उबले आलू खाने से इम्यूनिटी पावर बूस्ट होती है। यह कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है, जो इम्यूनिटी को बूस्ट करने में आपकी मदद कर सकता है। इसके साथ ही यह कैंसर सेल्स को बढ़ने से रोकने में भी आपकी मदद कर सकता है।

3. शरीर की बढ़ाए एनर्जी

दूध और उबले आलू खाने से आपके शरीर को कार्बोहाइड्रेट प्राप्त होता है, जो आपके शरीर में एनर्जी लेवल को बढ़ा सकता है। इसके साथ ही इसके सेवन से आपको बार-बार खाने की इच्छा कम होती है, जो वजन को घटा सकता है।

4. ब्लड प्रेशर करे कंट्रोल

उबले आलू में सोडियम की मात्रा काफी कम होती है, जो  हाई ब्लड प्रेशर रोगियों के लिए फायदेमंद मानी जाती है। अगर आप हाई ब्लड प्रेशर से ग्रसित हैं, तो अपने आहार में दूध और उबले आलू को शामिल कर सकते हैं।

5. हड्डियों को करे मजबूत

हड्डियों की कमजोरी दूर करने के लिए भी आप दूध और उबले आलू का सेवन कर सकते हैं। दूध में कैल्शियम की अधिकता होती है, जो आपकी हड्डियों को मजबूत बनाए रखता है।

कैसे खाएं दूध और उबले आलू?

दूध और आलू खाने के लिए सबसे पहले आलू को अच्छे से उबाल लें। इसके बाद उबले आलू को  छीलकर दूध में डालकर अच्छे से मैश कर लें। आप इसमें थोड़ा सा नट्स और बीज भी एड कर सकते हैं। इससे आपके शरीर को भरपूर रूप से ऊर्जा मिलती है। 

दूध और उबले आलू का सेवन करने से शरीर को काफी फायदे हो सकते हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि अधिक मात्रा में किसी भी खाद्य पदार्थ का सेवन न करें। इससे नुकसान होने का खतरा रहता है।

 

Read Next

सुबह खाली पेट आम खाने से मिलेंगे ये 5 फायदे

Disclaimer