बॉडी बिल्डिंग टिप्स: हिप मसल्स बढ़ाने के लिए रोज करें ये 3 एक्सरसाइज

Wider Hips with Exercise in Hindi: परफेक्ट बॉडी पाने के लिए हिप्स का अट्रैक्टिव दिखना बहुत जरूरी होता है। हिप्स मसल्स बढ़ाने के लिए आप कुछ एक्सरसाइज कर सकते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
बॉडी बिल्डिंग टिप्स: हिप मसल्स बढ़ाने के लिए रोज करें ये 3 एक्सरसाइज


Exercises to Make Hips Wider in Hindi: जिस तरह सुडौल और बड़े ब्रेस्ट महिलाओं की खूबसूरती पर चार चांद लगा देते हैं। उसी तरह हिप्स का अच्छा आकार भी महिलाओं की बॉडी को अट्रैक्टिव लुक देता है। कुछ महिलाओं के हिप्स परपेक्ट शेप में होते हैं, लेकिन कुछ महिलाओं के हिप्स का साइज काफी छोटा होता है। ऐसे में अगर आप भी हिप्स मसल्स बढ़ाना चाहते हैं और अट्रैक्टिव हिप्स पाना चाहते हैं, तो हम आपकी मदद करेंगे। ओनलीमायहेल्थ आपके लिए ला रहा है एक खास सीरीज जिसका नाम है 'बॉडी बिल्डिंग टिप्स'। इस सीरीज में हमारे एक्सपर्ट आपको अच्छी फिजिकल फिटनेस मेनटेन करने और मस्कुलर बॉडी बनाने के लिए खास टिप्स और एक्सरसाइज के बारे में बताएंगे। आज इसी सीरीज के अंतर्गत हमारी फिटनेस एक्सपर्ट डॉक्टर कविता नालवा से जानिए हिप्स बढ़ाने और अट्रैक्टिव बनाने के लिए खास एक्सरसाइज

हिप्स बढ़ाने के लिए एक्सरसाइज- Hips Badhane ke Liye Exercise

साइड लंग्स

हिप्स का आकार बढ़ाने के लिए आप साइड लंग्स एक्सरसाइज कर सकते हैं। इस एक्सरसाइज को करने से आंतरिक जांघों को लचीला बनाने में मदद मिलती है। साइड लंग्स एक्सरसाइज कोर को भी मजबूत बनाता है। 

कैसे करें-

  • इस एक्सरसाइज को करने के लिए सीधे खड़े हो जाएं। अपने पैरों को एक साथ रखें। फिर दाएं पैर को घुटने से मोड़ लें और बाएं पैर को उसी तरफ को सीधा कर लें। 
  • इसके बाद शरीर को आगे की तरफ लाएं। और हाथों को इंटरलॉक कर लें। इस दौरान अपनी कमर और पीठ को सीधा रखें।
  • अब कुछ देर इस पोजिशन में रहें। फिर बाएं पैर को मोड़ें और दाएं पैर को सीधा कर लें। इसी तरह लगातार 5-8 मिनट तक लगातार करें। 
  • रोजाना साइड लंग्स एक्सरसाइज करने से आपको हिप्स मसल्स बढ़ाने में काफी मदद मिल सकती है।

इसे भी पढ़ें- ब्रेस्ट साइज बढ़ाने के लिए कौन सी एक्सरसाइज करनी चाहिए?

स्क्वाट्स

स्क्वाट्स करते हुए आपको कुर्सी के आकार में बैठना होता है। इस एक्सरसाइज की रेगुलर प्रैक्टिस से हिप्स को बढ़ाने में मदद मिल सकती है।

कैसे करें-

  • स्क्वाट्स करने के लिए सबसे पहले जमीन पर खड़े हो जाएं। इसके बाद अपने दोनों पैरों को घुटनों से मोड़ लें। अपनी कमर और पीठ को बिल्कुल सीधा रखें।
  • अपने हाथों को सामने की तरफ बिल्कुल सीधा रखें। या फिर दोनों पैरों के बीच में हाथों को लाकर इंटरलॉक कर लें।
  • आप इस अवस्था में कुछ देर रह सकते हैं। फिर सामान्य अवस्था में आ सकते हैं। आप इस एक्सरसाइज को लगातार 5-10 मिनट तक कर सकते हैं।

सूमो वॉक

सूमो वॉक एक्सरसाइज भी आपको हिप्स मसल्स गेन करने में मदद कर सकती है। सूमो वॉक को करना काफी आसानी होता है। शुरुआत में इस एक्सरसाइज को करने में थोड़ी दिक्कत आ सकती है, लेकिन धीरे-धीरे इसकी प्रैक्टिस से इसे आसानी से किया जा सकता है।

कैसे करें-

  • इस एक्सरसाइज को करने के लिए घुटनों को मोड़कर खड़े हो जाएं। इस दौरान अपनी कमर और पीठ को बिल्कुल सीधा रखें।
  • अब इसी पोजिशन में बाईं तरफ जाते रहें। इसके बाद वापस इस तरह से दाईं तरफ जाएं। अपनी हथेलियों को जांघों पर रखें। 
  • आप इस एक्सरसाइज को लगातार कुछ मिनट के लिए कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- पैरों में दर्द के लिए कौन सी एक्सरसाइज करनी चाहिए?

हिप्स साइज बढ़ाने के लिए आप भी साइड लंग्स, स्क्वाट्स और सूमो वॉक एक्सरसाइज कर सकते हैं। इन एक्सरसाइज की रेगुलर प्रैक्टिस से आपको हिप्स की मसल्स गेन करने में मदद मिलेगी। साथ ही हिप्स अट्रैक्टिव और शेप में भी नजर आएंगे।

Read Next

वजन घटाने के लिए हाई इंटेंसिटी या लो इंटेंसिटी इंटरवल ट्रेंनिंग, क्या है अधिक फायदेमंद

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version