बेरी या जामुन: सेहत के लिए क्या है ज्यादा फायदेमंद? एक्सपर्ट से जानें पोषक तत्व

कुछ लोगों के मन में यह कंफ्यूजन रहती है कि ब्लूबेरी और जामुन में से क्या खाना ज्यादा हेल्दी होता है। आइये एक्सपर्ट से जानते हैं इसके बारे में। 
  • SHARE
  • FOLLOW
बेरी या जामुन: सेहत के लिए क्या है ज्यादा फायदेमंद? एक्सपर्ट से जानें पोषक तत्व


गर्मियों का मौसम पीक पर है। ऐसे में बाजार में तरह-तरह के फल देखने को मिलते हैं। आजकल के मौसम में लोग ब्लूबेरी और जामुन का ज्यादा सेवन करते हैं। कुछ लोगों के मन में यह कंफ्यूजन रहती है कि ब्लूबेरी और जामुन में से क्या खाना ज्यादा हेल्दी होता है। यह दोनों फल दिखने में एक समान होते हैं, लेकिन दोनों की अलग-अलग खासियत है। दोनों में ही पोषक तत्वों की अच्छी मात्रा पाई जाती है। आइये न्यूट्रिश्निस्ट दीपशिखा जैन से जानते हैं ब्लूबेरी या फिर जामुन में से सेहत के लिए क्या ज्यादा हेल्दी होता है। 

ब्लूबेरी या जामुन क्या है ज्यादा फायदेमंद (Blueberry or Jamun which is more Healthy)

दीपशिखा जैन के मुताबिक ब्लूबेरी और जामुन दोनों की अपनी अलग-अलग खासियत हैं। दोनों ही सेहत के लिए फायदेमंद माने जाते हैं। लेकिन ब्लूबेरी आमतौर पर आसानी से नहीं मिलते हैं और यह जामुन की तुलना में थोड़े महंगे होते हैं। इसलिए अगर आप ब्लूबेरी खाने के शौकीन हैं तो जामुन का सेवन कर सकते हैं। जामुन खाने सेहत को ब्लूबेरी से ज्यादा फायदे मिल सकते हैं। दोनों ही एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होते हैं, जिसे खाने से फ्री रेडिकल्स से छुटकारा मिलता है साथ ही सेल्स भी डैमेज होने से बचती हैं। 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Deepsikha Jain (@fries.to.fit)

ब्लूबेरी खाने के फायदे (Benefits of Eating Blueberry)

  • ब्लूबेरी एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती है, जिसे खाने से डीएनए डैमेज नहीं होता है। 
  • ब्लूबेरी खाने से शरीर में कैंसर बढ़ाने वाली कोशिकाएं कम होती हैं। 
  • इसे खाने से कोलेस्ट्रॉल कम होता है साथ ही साथ हार्ट को भी कई तरीकों से फायदे मिलते हैं। 
  • इसे खाने से मेमोरी पावर बढ़ती है साथ ही साथ ब्लड प्रेशर भी कम होता है। 
  • इसे खाने से आप यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन से भी बच सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें - जामुन के बीजों का पाउडर खाने से दूर होती हैं ये 5 समस्याएं, जानें सेवन का तरीका और समय

जामुन खाने के फायदे (Benefits of Eating Jamun)

  • जामुन डायरेटिक होता है, जिसे खाने से किडनी में जमा टॉक्सिन्स का सफाया होता है। 
  • जामुन डायबिटीज के मरीजों के लिए भी काफी फायदेमंद होते हैं। इसे खाने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल होता है। 
  • इसमें विटामिन सी होता है, जिससे त्वचा हेल्दी रहती है त्वचा का ग्लो बरकरार रहता है। 
  • जामुन खाने से पाचन तंत्र से जुड़ी समस्याएं काफी कम होती हैं। 

Read Next

सेहत के लिए फायदेमंद होता है केले का तना, जानें कैसे करें इसे डाइट में शामिल?

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version