सिर्फ 2 मिनट करें ये काम, पतली आइब्रो हफ्तेभर में हो जाएंगी घनी

आपको खूबसूरत दिखाने के लिए सिर्फ अच्छे कपड़े और अच्छा मेकअप ही महत्वपूर्ण नहीं होता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
सिर्फ 2 मिनट करें ये काम, पतली आइब्रो हफ्तेभर में हो जाएंगी घनी


आपको खूबसूरत दिखाने के लिए सिर्फ अच्छे कपड़े और अच्छा मेकअप ही महत्वपूर्ण नहीं होता है। बल्कि मोटी और घनी आइब्रो का भी अपना अहम रोल होता है। अगर आइब्रो घनी होती हैं तो चेहरे की खूबसूरती के साथ ही आंखों की खूबसूरती में भी चार चांद लगा देती हैं। कुछ लड़कियों के आइब्रो बेहद पतली होती हैं। जो मेकअप करने के बाद भी अटरेक्टिव नहीं दिखाई देती हैं। नतीजा यह निकलता है कि जितनी आकर्षित आप मोटी आइब्रो के साथ लग सकती हैं उतनी नहीं लग पाती हैं। ऐसी स्थिति में उनके पास आइब्रो पैंसिल का इस्तेमाल करने के अलावा और कोई विकल्प नहीं बचता है।

ट्रेंड और फैशन के हिसाब से देखा जाए तो आजकल मोटी भौहों चलन में हैं। कई बार जल्दी में कहीं जाना है और पैंसिल करने का समय नहीं है तो आपको अब दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा। इसके लिए आप पहले से ही कुछ घरेलू तरीके अपना सकती हैं। यानि कि आप सस्ते और आसान उपायों से आइब्रो को घना बना सकते हैं। ये उपचार ना सिर्फ आपकी आइब्रो को घना करेंगे बल्कि उन्हें एक अच्छा लुक भी देंगे। आइए जानते हैं वो उपचार— 

इसे भी पढ़ें : छोटी आंखों के लिए घर पर ही मेकअप करने के टिप्स

  • हर रोज दिन में 2 बार गुनगुने पानी को रूई में भिगोकर अपनी आइब्रो पर लगाएं। इसके बाद हल्के हाथों से करीब 10 मिनट तक आइब्रो की मसाज करें। इससे त्वचा में रक्त संचार बढ़ना शुरू हो जाता है, जो बालों की ग्रोथ तेजी से करने का काम करता है। 
  • जैतून का तेल की मदद से भी आप अपनी आइब्रो को घना कर सकती हैं। काली और घनी आइब्रो पाने की चाहत रखते हैं तो हर रोज रात को सोने से पहले जैतून के तेल से मसाज करें। इससे आपकी आइब्रो काफी जल्दी बढ़ेंगी। 
  • अंड़े की जर्दी का कमाल आइब्रो की ग्रोथ बढ़ाने के लिए किसी चमत्कार से कम नहीं है। अंड़े की जर्दी में सिलेनियम पाया जात है जो आइब्रो को घना बनाने में मदद करता हैष हफ्ते में 2 बार भौहों पर अंड़े की जर्दी लगाएं। 
  • रात को सोने से पहले एलोवेरा जैल को रोजाना आइब्रो पर लगाएं। इससे आइब्रो जल्दी काले और घने होने शुरू हो जाएंगे। आपको एलोवेरा जेल से अपनी आइब्रो की हल्की हल्की मसाज करनी होगी।
  • दिन में कम से कम 1 बार रूई की सहायता से कच्चा दूध आइब्रो पर जरूर लगाएं। इससे बाल नैचुरल तरीके से काले भी होने शुरू हो जाते हैं। 
  • 1 कप नारियल के तेल में 2 चम्मच नींबू के छिलके डालकर पेस्ट तैयार कर लें। इसे किसी डिब्बी में भर कर रख लें। हर रोज रात के समय इस तेल को आइब्रो पर लगाएं।

ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप

Read More Articles On Beauty

Read Next

पुरुषों का बदला फैशन स्टेटमेंट, धोती है आजकल ट्रेंड में

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version