पान के पत्तों से बढ़ाएं बालों की लंबाई, जानें हेयर मास्क बनाने का तरीका

Paan Hair Mask: बालों को लंबा और घना बनाने के लिए आप पान के पत्ते का इस्तेमाल कर सकते हैं। पान के पत्तों से बना हेयर मास्क बालों से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
पान के पत्तों से बढ़ाएं बालों की लंबाई, जानें हेयर मास्क बनाने का तरीका


Betel Leaves For Hair: लंबे और घने बाल हर महिला की चाहत होती है। लेकिन आजकल के बढ़ते प्रदूषण, खराब जीवनशैली और खानपान की गलत आदतों के कारण बालों को बहुत नुकसान होता है। आजकल अधिकतर लोग बाल झड़ने और पतले बालों की समस्या से परेशान हैं। गलत प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल से भी बाल टूटते रहते हैं और उनकी ग्रोथ रुक जाती है। ऐसे में अकसर लोग महंगे ट्रीटमेंट्स लेते हैं, लेकिन इनसे भी कोई फर्क नहीं पड़ता है। ऐसे में आप बालों को तेजी से लंबा और घना बनाने के लिए पान के पत्तों का इस्तेमाल कर सकते हैं। जी हां, पान के पत्तों का इस्तेमाल आप हेयर केयर में भी कर सकते हैं। दरअसल, पान के पत्तों में विटामिन सी, एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो बालों की समस्याओं के लिए फायदेमंद माने जाते हैं। पान के पत्तों का हेयर मास्क लगाने से बाल लंबे, घने और मजबूत बनते हैं। आइए जानते हैं बालों की ग्रोथ बढ़ाने के लिए पान के पत्तों का हेयर मास्क कैसे बनाएं - 

पान के पत्ते के हेयर मास्क के फायदे - Betel Leaves Hair Mask Benefits In Hindi

  • पान के पत्तों में पान के पत्तों में विटामिन ए, बी1, बी2, सी, पोटेशियम, निकोटिनिक एसिड, विटामिन, मिनरल्स जैसे पोषक तत्व होते हैं। यह बालों के टूटने और बालों को पतला होने से रोक सकता है। 
  • पान के पत्तों में मॉइस्चर होता है, जिससे बालों का रूखापन दूर होता है।
  • पान के पत्तों में विटामिन सी मौजूद होता है, जो बालों का झड़ना रोकता है और बालों के विकास को बढ़ावा देता है।
  • पान के पत्तो में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो स्कैल्प इंफेक्शन और डैंड्रफ की समस्या से छुटकारा दिलाते हैं। 
  • पान बालों को कंडीशन भी करता है और आपके बालों को घना और लंबा बना सकता है।

इसे भी पढ़ें: बालों में दही लगाने से पहले म‍िलाएं ये 4 चीजें, म‍िलेंगे जबरदस्‍त फायदे

पान के पत्ते का हेयर मास्क कैसे बनाएं  - How To Make Betel Leaves Hair Mask In Hindi

आप अपने बालों को लंबा बनाने के लिए पान के पत्तों का उपयोग कई तरीकों से कर सकते हैं। आप पान के पत्तों से ये बने ये 2 हेयर मास्क अपने बालों में लगा सकते हैं -

पान और घी हेयर मास्क - Betel Leaves And Ghee Hair Mask

सामग्री

  • 4-5 पान के पत्ते
  • 1 चम्मच घी
  • 1 चम्मच शहद

कैसे बनाएं 

  • इस हेयर मास्क को बनाने के लिए ग्राइंडर में पान के पत्तों को पीसकर पेस्ट बना लें। 
  • फिर इस पेस्ट में घी, शहद और पानी की कुछ बूंदें मिलाएं।
  • सभी चीजों को अच्छी तरह से तक तब मिलाएं, जब तक एक गाढ़ा पेस्ट न तैयार हो जाए। 
  • अब इस हेयर मास्क को अपने बालों में लगाएं और 5-7 मिनट तक अच्छे से मसाज करें।
  • इसे 15-20 मिनट के लिए बालों में लगा रहने दें। 
  • फिर अपने बालों को शैंपू से धो लें।

Paan-Hair-Mask

पान और नारियल तेल का हेयर मास्क - Betel Leaves And Coconut Oil Hair Mask

सामग्री 

  • 4-5 पान के पत्ते
  • 1 चम्मच नारियल का तेल
  • 1 चम्मच अरंडी का तेल

इसे भी पढ़ें: बालों को घना और मुलायम बनाने के लिए लगाएं मूंगफली से बना ये हेयर मास्क

कैसे बनाएं 

  • इस हेयर मास्क को बनाने के लिए सबसे पहले पत्तों को पीसकर पेस्ट लें।
  • एक कटोरी में पान का पेस्ट, नारियल तेल, अरंडी का तेल और पानी की बूंदें डालें।
  • इसे तब तक अच्छी तरह मिलाएं, जब तक एक चिकना पेस्ट न तैयार हो जाए। 
  • उसके बाद इस मास्क को अपने स्कैल्प, बालों की जड़ों और लंबाई पर लगाएं।
  • इस मास्क को 30 मिनट तक लगा रहने दें और फिर इसे शैंपू से धो लें।

बालों की ग्रोथ के लिए आप पान के पत्ते से बने हेयर मास्क इस्तेमाल कर सकते हैं। लेकिन अगर अगर आपके बाल बहुत ज्यादा टूट रहे हैं या आपको स्कैल्प से जुड़ी कोई समस्या है, तो एक्सपर्ट की राय पर ही इसका उपयोग करें।

Read Next

चावल के पानी से बाल कैसे बढ़ाएं? जानें हेयर ग्रोथ के लिए Rice Water के प्रयोग का तरीका

Disclaimer