शरीर की एक्सट्रा चर्बी लोगों को बहुत ही ज्यादा परेशान करती है। पेट, जांघ और बाजू की एक्सट्रा चर्बी शरीर की सुंदरता को बिगाड़ देती है। इसके अलावा चलने-फिरने में भी परेशानी होती है। शरीर के बढ़ते वजन के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। बढ़ते वजन को कम करने के लिए लोग तरह-तरह के डाइट अपनाते हैं। कई लोग अपने वजन को कम करने के लिए सर्जरी और दवाइयों का सहारा लेते हैं, जो शरीर पर बुरा असर डालती है। ऐसे में हमें अपने वजन को कम करने के लिए एक्सरसाइज का सहारा लेना चाहिए। एक्सरसाइज करने से हमारे शरीर में किसी तरह के साइडइफेक्ट्स नहीं होते हैं, साथ ही हमारा वजन भी तेजी से घटता है। आइए आज कुछ ऐसे योगासन के बारे में जानते हैं, जिससे आप अपने जांघ और बाजू की चर्बी को तेजी से घटा सकते हैं।
कोणासन
कोणासन का नियमित रूप से अभ्यास करके आप अपनी मोटी जांघ और बाजू से छुटकारा पा सकते हैं। इसके अलावा इस आसन के कई अन्य फायदे भी हैं। चलिए जानते हैं किस तरह करें ये आसन-
- कोणासन करने के लिए सबसे पहले योगा मैट पर सीधे खड़े हो जाएं।
- अब अपने दोनों पैरों की बीचे कुल्हे की चौड़ाई जितनी दूरियां बना लें और अपने हाथों को शरीर के बाजू पर रखें।
- लंबी सांस लेते हुए अपने बाएं हाथ को ऊपर की ओर ले जाएं और उंगलियों को एक सीध में रखें।
- इसके बाद सांस छोड़ते हुए रीढ़ की हड्डी को झुकाएं अपने श्रोणि को बाईं ओर ले जाए और थोड़ा और झुके।
- अब अपने बाएं हाथ को ऊपर की ओर खींचे।
- अब अपनी बाई हथेली से ऊपर की ओर देखने के लिए अपने सिर को घुमाएं और कोहनियों को एक सीध में रखें।
- सांस लेते हुए अपनी मुद्रा में वापस आएं और सांस छोड़ते हुए अपने बाएं हाथ को नीचे की ओर लाएं।
- इस मुद्रा को कम से कम 5 बार अवश्य दोहराएं।
इसे भी पढ़ें - आंखों में जलन और खुजली से हैं परेशान? रोजाना करें ये आसान से योगासन
अधोमुख श्वान आसन
अधोमुख श्वान आसन से ना सिर्फ आप अपने बाजू और जांघों की चर्बी को कम कर सकते हैं, बल्कि बढ़ते वजन को भी कंट्रोल कर सकते हैं। आइए जानते हैं किस तरह करें ये आसन-
- अधोमुख श्वान आसन को करने से लिए सबसे पहले योग मैट पर घुटनों और हाथों के बल जमीन पर लेट जाएं।
- अब सांस छोड़ते हुए हाथों पर दबाव डालते हुए अपने घुटनों और कुल्हों को ऊपर की ओर मुझाएं।
- ध्यान रहे कि इस समय आपकी एड़ियां जमीन पर स्पर्श करे।
- अब अपने घुटनों को सीधा रखें और कंधों को आगे करें।
- इस दौरान आपका सिर जमीन की ओर झुका हुआ होना चाहिए।
- इस मुद्रा में करीब 3 मिनट तक रहें। अब सांस छोड़ते हुए पुन: अपनी मुद्रा में वापस आने की कोशिश करें।
इसे भी पढ़ें - तेजी से बढ़ते वजन का कारण है थायराइड, इन योगासन से थायराइड को करें कंट्रोल
उत्कटासन
उत्कटासन कुर्सी के आकार से समान आसन होता है। यह पेट की चर्बी को कम करने में बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। आइए जानते हैं किस तरह करें यह आसन-
- इस आसन को करने के लिए सबसे पहले योग मैट पर सीधे खड़े हो जाएं।
- अब कुर्सी का आकार बनाने के लिए अपने घुटने को मोड़ें और हाथ को आगे की ओर उठाते हुए सीधा रखें।
- इस दौरान अपने दोनों पैरों के बीच थोड़ा फासला रखें।
- हाथों को ऊपर की ओर फैलाते हुए कोहनियों को एक सीध में रखें।
- अपने कुल्हे को घुटने की सीध में एक समान रखें।
- इस स्थिति को सही से करने के लिए आप कल्पना करें कि आप कुर्सी पर बैठे हुए अखबार पढ़ रहे हैं।
- ध्यान रहे कि आपका हाथ एक समानांतर सीध में हो।
- अब अपने हाथ को ऊपर की ओर उठाएं और करीब 1 मिनट तक इसी मुद्रा में रहें।
- इसके बाद पुन: अपनी मुद्रा में वापस आ जाएं।
Read more articles on Exercise-Fitness in Hindi