बाहर का तलाभुना खाना और खराब लाइफस्टाइल के कारण आजकल लोगों का वजन तेजी से बढ़ रहा है। वजन बढ़ने पर अधिकतर महिलाओं के शरीर के निचले भाग में चर्बी जमा हो जाती है, जिससे पोश्चर भी बिगड़ने लगता है। इस चर्बी को पिघलाने के लिए लोग तरह-तरह की डाइट फॉलो करते हैं लेकिन सिर्फ डाइट सुधारने से जमी हुई चर्बी दूर नहीं हो सकती। शरीर में जमी चर्बी यानी फैट दूर करने के लिए आपको हेल्दी डाइट के साथ एक्सरसाइज और योग करना चाहिए। सही आहार और नियमित व्यायाम के साथ-साथ योग का अभ्यास करने से शरीर में जमी चर्बी कम हो सकती है। इस लेख में योग शिक्षक रजनीश शर्मा 3 ऐसे योगासन बता रहे हैं, जिन्हें नियमित करने से शरीर के निचले हिस्से में जमी चर्बी कम (yoga to reduce lower body fat) हो सकती है।
शरीर के निचले हिस्से में जमा चर्बी को दूर करने के लिए योगासन - Yoga Asanas To Reduce Lower Body Fat In Hindi
1. व्याघ्रासन - Vyaghrasana
शरीर के निचले हिस्से में जमी हुई चर्बी को कम करने के लिए व्याघ्रासन करना फायदेमंद साबित होता है। व्याघ्रासन को टाइगर पोज भी कहते हैं, इसे करने से शरीर का पोश्चर भी सुधरता है। इस आसन का नियमित अभ्यास करने से थाइज और हिप्स पर जमी चर्बी दूर होती है और सेहत को अनेक लाभ मिलते हैं।
- व्याघ्रासन करने से पेट, कमर, और जांघों की मांसपेशियां मजबूत हो सकती हैं।
- यह आसन पेट के आसपास की चर्बी को कम करने में सहायक हो सकता है।
2. वशिष्ठासन - Vashishthasana
कमर, पेट और जांघों की चर्बी को कम करने के लिए वशिष्ठासन लाभदायक साबित होता है। ध्यान रखें कि योगासन की शुरुआत करने से पहले वार्मअप और स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज जरूर करें। वशिष्ठासन में आपको एक हाथ पर रहकर अपना वजन संतुलित रखना होता है, इससे शरीर के निचले हिस्से की मांसपेशियों पर जोर पड़ता है और चर्बी कम होती है।
इसे भी पढ़ें: क्या घने कोहरे में खुली जगह पर योग या प्राणायाम करना सुरक्षित होता है? जानें एक्सपर्ट की राय
- वशिष्ठासन का नियमित अभ्यास करने से आपका मानसिक स्वास्थ्य भी बेहतर हो सकता है।
- जिन लोगों को तनाव और एंग्जाइटी की समस्या रहती है उनके लिए वशिष्ठासन का अभ्यास फायदेमंद साबित हो सकता है।
- जिन लोगों को रीढ़ या शरीर के अन्य किसी अंग में दर्द की समस्या हो वह इस योग का अभ्यास न करें।
इसे भी पढ़ें: योग करने के बाद क्या करना चाहिए? जिससे मिले योग के पूरे फायदे
3. उत्कटासन - Utkatasana
फिट रहने और शरीर में जमी चर्बी को कम करने के लिए रोजाना उत्कटासन का अभ्यास करें। उत्कटासन को चेयर पोज भी कहा जाता है, इसे करने से पैर, जांघों और कूल्हों पर जमी चर्बी कम होती है और मांसपेशियां मजबूत होती हैं। नियमित रूप से उत्कटासन का अभ्यास करने से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बेहतर होता है।
- उत्कटासन करने से जांघें, पिंडलियां और रीढ़ मजबूत होती है।
- उत्कटासन से शरीर में ब्लड फ्लो बेहतर होता है और पेट से जुड़ी समस्याएं कम होती हैं।
ध्यान रखें कि यदि आप किसी बीमारी से जूझ रहे हैं, तो पहले अपने डॉक्टर से सलाह लें और योग शिक्षक के साथ ही ये आसन करें।
All Images Credit- Freepik