आजकल की व्यस्त जीवनशैली और बदलते लाइफस्टाइल के चलते लोग अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने के लिए अनेक तरीके अपनाते हैं। स्वस्थ शरीर के लिए एक्सरसाइज करना बेहद जरूरी माना जाता है। ऐसे में जो लोग किन्ही कारणों से एक्सरसाइज नहीं कर पाते, उनके लिए एक अच्छी सुबह की शुरुआत वाॅक से भी की जा सकती है। वाॅक करना आपके स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद साबित होता है। इससे आपको अनेक हेल्थ बेनिफिट्स मिलते हैं। यह आपको फिट रहने में मदद भी कर सकता है।
तेज वॉक करने से हृदय स्वास्थ्य में सुधार, स्ट्रेस को कम, इम्यूनिटी को स्ट्रॉन्ग और वजन घटाने में मदद मिलती है। यही नहीं वॉक करने से आपकी पूरी बॉडी एक्टिव रहती है। आप पूरा दिन एनर्जेटिक बने रहते हैं। जिसकी वजह से आपका एजिंग प्रोसेस स्लो हो जाता है। यहां कुछ वॉक से जुड़ी आदतों के बारे में बताया गया है, जिनसे आप वॉक करने के अधिकतम लाभ पा सकते हैं-
1. हाथों में रखें हल्का भार
वाॅक करना सभी के लिए आसान होता है। इसके बेहतर रिजल्ट्स के लिए आप अपने हाथों में हल्का भार लेकर चल सकते हैं। इससे आप अधिक कैलोरी बर्न कर सकेंगे। यह ध्यान रखें कि आप हाथों में ज्यादा वजन ना उठाएं। इससे आपकी गर्दन या कंधे में चोट लग सकती है।
इसे भी पढ़ें- अंगूर कब खाना चाहिए और कब नहीं? जानें एक दिन में कितने अंगूर खा सकते हैं
2. स्पीड को बढ़ाते रहें
वॉक का अधिकतम फायदा उठाने के लिए स्पीड को चलते-चलते बढ़ाते रहें। इसे पावर वाकिंग भी कहा जाता है। इससे आप अधिक कैलोरी बर्न कर सकते हैं। अगर आप स्पीड नहीं बढ़ा सकते हैं, तो थोड़े समय की स्पीड बढ़ाकर शुरुआत करें।
3. वाॅक को प्रतिदिन बढ़ाते रहें
आप दिन में दो बार टहल सकते हैं। यह आपके लिए और अधिक लाभदायक होता है। खाने के बाद वाॅक करने से शरीर के इंसुलिन और ब्लड शुगर के लेवल को बैलेंस करने में भी मदद मिलती है। इससे आपका स्टैमिना बढ़ता है, जिससे आपको लंबे सफर में भी थकान नहीं होती है।
4. अपने डॉग को साथ लेकर जाएं
आप जब वॉक के लिए जाए, तो मौज मस्ती के लिए अपने साथ पालतू जानवर जैसे डॉग को लेकर जा सकते हैं। इससे वह कई एक्टिविटी का आनंद ले सकेंगे और आपको भी उनके साथ खेलने के लिए ब्रेक मिल सकता है। आपका डॉग आपको इधर-उधर दौड़ा सकता है, जिससे आपका मूड अच्छा रहेगा और आप फिजिकल एक्टिविटी कर पाएंगे।
इसे भी पढ़ें- पीठ के बल लेटकर रोज करें ये 3 योगासन, दर्द से मिलेगी राहत
5. लिफ्ट को छोड़कर सीढ़ियों से चढ़ें
अक्सर जब हम बाहर जाते हैं तो हम आलस के कारण लिफ्ट से जाना पसंद करते हैं। लेकिन अगर आप लिफ्टों को छोड़कर सीढ़ियों से जाएंगे तो आपको वॉक करने जितना ही फायदा मिल सकता है।
टहलना या वॉक करना हर किसी उम्र के लोगों को प्रभावित करता है। वॉक करने से आपका शरीर एनर्जी से काम करने लगता है। हर रोज वॉक करने से बहुत जल्दी कैलोरी बर्न होती है, जिससे वजन कम करने में भी मदद मिलती है। वॉक करने के लिये इससे जुड़ी कुछ आदतों को अपनाकर आप स्वस्थ और तंदरुस्त रह सकते हैं।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version