
Home Workout For Women in Hindi: कोरोना के बाद भारत में महिलाएं अपनी सेहत को लेकर जागरूक हुई हैं। सेहतमंद रहने और वजन को मैनेज करने के लिए महिलाएं जिम, योगा और भी बहुत बड़े-बड़े प्लान बनाती हैं, लेकिन जैसे ही इसे लागू करने की बात आती है तो सब चीजों पर पानी फिर जाता है। ऐसा इसलिए भी होता है क्योंकि महिलाओं को ज्यादा वक्त घर या यूं कहें कि किचन में चला जाता है। महिलाएं किचन में कभी पति के पसंद का खाना बनाती हैं तो कभी घर पर आने वाले मेहमानों को इंप्रेस करने की कोशिश करती हैं।
अगर आपका भी ज्यादातर समय किचन में ही बीत जाता है और एक्सरसाइज का ख्याल सिर्फ दिमाग में ही तो रहता है तो टेंशन को भूल जाइए। आज हम आपको कुछ ऐसी एक्सरसाइज की बारे में बताने जा रहे हैं जिसके लिए आपको वक्त नहीं निकालना पड़ेगा और आप इसे अपने किचन में ही कर सकते हैं। आइए जानते हैं किचन में कौन-कौन सी एक्सरसाइज की जा सकती है और इसे करने का तरीका क्या है?
1. सिट-अप्स
गैस पर चाय या कोई चीज उबालते समय आप किचन स्लैब के सहारे सिट-अप्स एक्सरसाइज कर सकते हैं। रोजाना 10 से 15 सिट-अप्स करने से कोर बॉडी को स्ट्रेंथ मिलती है। ये एक्सरसाइज करने से मांसपेशियों को मजबूती मिलती है। साथ ही पीठ, गर्दन और कमर के दर्द के राहत मिलती है। प्रेगनेंसी या किसी सर्जरी के बाद महिलाओं की पीठ में दर्द रहता है तो उन्हें सिट-अप्स एक्सरसाइज करने से पहले डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।
2. जंपिंग जैक
किचन में खाना पकाते समय जब आप यूं ही खड़ी रहती हैं तो जंपिंग जैक जैसी एक्सरसाइज कर सकती हैं। जंपिंग जैक एक्सरसाइज करने के लिए आपको थोड़ी ज्यादा जगह की जरूरत होती है इसलिए इसे ध्यान से करें। जंपिंग जैक एक्सरसाइज करने से मांसपेशियों को मजबूत बनाने में मदद मिलती है। ये एक्सरसाइज उन महिलाओं के लिए बेस्ट मानी जाती है जो वजन घटाना चाहती हैं। नियमित तौर पर जंपिंग जैक एक्सरसाइज करने से नींद न आने की समस्या से भी छुटकारा मिलता है।
इसे भी पढ़ेंः सेहतमंद बॉडी के लिए सिद्धार्थ मल्होत्रा रोज करते हैं ये 4 एक्सरसाइज, आप भी करें ट्राई
3. वेट ट्रेनिंग
सुनने में थोड़ा सा अटपटा लग सकता है, लेकिन किचन में वेट ट्रेनिंग जैसी एक्सरसाइज भी कर सकते हैं। किचन में वेट ट्रेनिंग करने के लिए किसी कोने में डंबल रख सकते हैं और खाना पकाते समय 5 से 10 सेट वेट ट्रेनिंग कर सकते हैं। वेट ट्रेनिंग करने से शरीर का संतुलन सुधारने में मदद मिलती है। नियमित तौर पर वेट ट्रेनिंग एक्सरसाइज करने से हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद मिलती है।
4. लेग रेज
लेग रेज एक्सरसाइज को करने से कोर स्ट्रेंथ को बढ़ाने में मदद मिलती है। नियमित तौर पर लेग रेज एक्सरसाइज करने से एब्स को टोन करने में मदद मिलती है।
Pic Credit: Freepik.com