Doctor Verified

आंखों की रोशनी बढ़ाने में मददगार हो सकती हैं ये 5 आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियां, एक्सपर्ट से जानें फायदे

Best Ayurvedic Herbs To Improve Eyesight: आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए कुछ आयुर्वेदिक हर्ब्स बहुत लाभकारी हैं। 

Priya Mishra
Written by: Priya MishraUpdated at: Mar 12, 2023 11:00 IST
आंखों की रोशनी बढ़ाने में मददगार हो सकती हैं ये 5 आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियां, एक्सपर्ट से जानें फायदे

3rd Edition of HealthCare Heroes Awards 2023

Best Ayurvedic Herbs To Improve Eyesight In Hindi: आंखें हमारे शरीर का अभिन्न हिस्सा है। आंखों के बिना हम अपने जीवन की कल्पना भी नहीं कर सकते हैं। आंखों की वजह से ही हम हर चीज को देख पाते हैं। लेकिन समय के साथ आंखों की रोशनी कम होने लगती है और आंखों से जुड़ी परेशानियां भी होने लगती हैं। आजकल के समय में नजर कमजोर होना एक आम समस्या बन गई है। लगातार मोबाइल या कंप्यूटर का इस्तेमाल करने से आंखों पर बुरा असर पड़ता है। आजकल छोटे-छोटे बच्चों को भी चश्मा लग रहा है। इससे लंबे समय में आंखों को गंभीर नुकसान भी हो सकता है। ऐसे में आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए सही खानपान और एक्सरसाइज बहुत जरूरी है। इसके अलावा, आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए कुछ आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों का इस्तेमाल भी बहुत फायदेमंद माना जाता है। इस लेख में आयुर्वेदाचार्य श्रेय शर्मा से जानें आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए 5 आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियां -

आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए 5 आयुर्वेदिक हर्ब्स - Best Ayurvedic Herbs To Improve Eyesight

त्रिफला 

त्रिफला, एक प्राचीन जड़ी-बूटी है जिसका इस्तेमाल कई स्वास्थ्य समस्याओं के लिए किया जाता है। त्रिफाता को आंवला, हरड़ और बहेड़ा को मिलाकर तैयार किया जाता है। त्रिफला का सेवन आंखों की रोशनी बढ़ाने में काफी लाभकारी साबित हो सकता है। इतना ही नहीं, त्रिफला आंखों की जलन, मोतियाबिंद और कंजंक्टिवाइटिस जैसी समस्याओं को दूर करने में भी कारगर है। इसके लिए एक चम्मच त्रिफला के चूर्ण को सुबह-शाम ताजे पानी और शहद के साथ मिलाकर खाएं। 

Aankho-Ki-Roshni-Badhane-Ke-Ayurvedic-Herbs

मुलेठी 

मुलेठी कई औषधीय गुणों का खजाना है। यह न सिर्फ खांसी को दूर करती है, बल्कि आंखों के लिए भी बहुत फायदेमंद है। आंखों में जलन होने पर भी मुलेठी का इस्तेमाल करने से लाभ पंहुचता है। मुलेठी का सेवन करने से आंखों की रोशनी बढ़ती है और आंखों से जुड़े रोगों में फायदा मिलता है। इसके लिए मुलेठी के क्वाथ से आंखों को धोएं। इसके अलावा, मुलेठी पाउडर में बराबर मात्रा में सौंफ का पाउडर मिलाकर सुबह-शाम खाने से आंखों की रोशनी बढ़ती है और आंखों का लालपन कम होता है। 

जीवंती 

आयुर्वेद में जीवंती को जीवन रक्षण औषधी कहा जाता है, क्‍योंक‍ि यह कई बीमार‍ियों को जड़ से खत्‍म करने में प्रभावी है। आंखों से संबंधित रोगों में जीवंती का इस्तेमाल काफी फायदेमंद माना जाता है। जीवंती के औषधीय गुण रतौंधी के इलाज में बहुत फायदेमंद होते हैं। इसके नियमित सेवन से आंखों की रोशनी तेज होती है और नाईट विजन में भी सुधार होता है। इसके लिए जीवंती के 5-10 ग्राम पत्तों को घी में पकाकर रोज सेवन करें। इससे आपको काफी लाभ होगा।

इसे भी पढ़ें: आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए जरूरी हैं ये 5 विटामिन्स, जानें इनके लिए क्या खाएं

गिलोय 

आयुर्वेद में गिलोय को अमृता भी कहा गया है। इसका सेवन हमारे स्वास्थ्य और आंखों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। गिलोय में कई औषधीय गुण होते हैं, जो आंखों की कई समस्याओं को दूर करने में कारगर होते हैं। इसके पत्तों में कैल्शियम और फॉस्फोरस होता है, जो आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए फायदेमंद है। इसके लिए गिलोय के रस में शहद डालकर सुबह-शाम सेवन करें। 

जंगली शतावरी

आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए जंगली शतावरी एक अद्भुत औषधि है। यह जड़ी-बूटी आंखों की रोशनी तेज करने में बहुत फायदेमंद साबित हो सकती है। जंगली शतावरी का सेवन करने से आंखों में चमक बढ़ती है। इसके लिए जंगली शतावरी को शहद में मिलाएं और इसे गुनगुने दूध के साथ खाएं। इसे कुछ महीनों तक नियमित रूप से खाने से आपको काफी लाभ हो सकता है।

इसे भी पढ़ें: आंखों को रखना है स्‍वस्‍थ्‍य, तो खाने में शाम‍िल करें काली म‍िर्च

अगर आप अपनी आंखों की रोशनी को बढ़ाना चाहते हैं, तो इन आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों के प्रयोग से आपको लाभ हो सकता है। हालांकि, किसी भी औषधि का इस्तेमाल करने से पहले किसी आयुर्वेदिक चिकित्सक से परामर्श जरूर लें।

Disclaimer