मुंह के छालों से हाथों हाथ छुटकारा दिलाती है सुपारी, बदबू भी होती है दूर

- हार्मोंन के स्तर में परिवर्तन के कारण भी मुंह में छाले होते हैं।
- तुलसी की पत्तियों में मौजूद एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण आराम पहुंचाते हैं।
- रात को सोने से पहले छालों पर देसी घी लगाने से आराम मिलता है।
मुंह का अल्सर बहुत आम हैं और ओरल स्वास्थ्य सामान्य जनसंख्या के लगभग 20 प्रतिशत के आसपास को प्रभावित करती है। इसके अलावा, छालेयुक्त अल्सर के रूप में जाने जाने वाला अल्सर हम में से ज्यादातर लोगों को जीवन में कम से कम एक बार जरूर विकसित होता है। हालांकि मुंह का अल्सर महिलाओं में अधिक आम हैं, लेकिन यह वयस्कों और बच्चों को भी प्रभावित कर सकता हैं। इन दर्दनाक मुंह के छालों का कारण जानकर हमें आसानी से इसे होने से रोक सकते हैं। आज हम आपको मुंह में छाले होने के कारण और उससे निपटने के लिए घरेलू नुस्खे बता रहे हैं। तो आइए जानते हैं क्या हैं ये उपाय—
मुंह में छाले होने के कारण
- शरीर में हार्मोंन के स्तर में परिवर्तन के कारण भी मुंह में छाले होते हैं। यह आमतौर पर मासिक धर्म चक्र के दौरान कुछ महिलाओं में देखने को मिलता है।
- जब आप उदास या चिंतित होते हैं तो आपके शरीर के साथ मुंह के अल्सर को प्रभावित करने वाले केमिकल का स्राव होता है। इसलिए जो लोग हमेशा तनाव में रहते हैं उनमें मुंह में छालों से पीड़ित होना का उच्च जोखिम रहता है।

- कठोर खाद्य पदार्थों को चबाना, अत्यधिक ब्रश करना और ब्रेसिज़ की सही प्रकार से फिटिंग आदि अधिकांश लोगों के भी मुंह में छालों का कारण होता है। कुछ लोगों में, सोडियम सल्फेट युक्त टूथपेस्ट का प्रयोग भी इस समस्या को बढ़ा सकता है।
- पहली बार धूम्रपान को छोड़ने वाले लोगों में सामान्य लोगों की तुलना में अक्सर मुंह में छाले होने की संभावना बहुत अधिक होती है। यह अस्थायी और सामान्य है; क्योंकि इस समय शरीर खुद को रासायनिक परिवर्तन के साथ समायोजित करने की कोशिश कर रहा होता है।
- विटामिन बी 12, आयरन और फोलिक एसिड जैसे पोषक तत्वों की कमी के कारण बीमारी की स्थिति की एक विस्तृत श्रृंखला के उच्च जोखिम में डालने के अलावा मुंह के छालों का कारण भी बन सकता है। मुंह के छाले के खतरे को कम करने के लिए आवश्यक विटामिन और खनिजों से समृद्ध आहार अपनी दिनचर्या में शामिल करें।
- कुछ नैदानिक स्थितियां जैसे सीलिएक रोग, वायरल संक्रमण और प्रतिक्रियाशील गठिया आदि भी आपको मुंह के छालों के बार-बार होने के जोखिम में डाल सकती है। इसके अलावा प्रतिरक्षा प्रणाली में गड़बड़ी और जठरांत्र रोगों से पीड़ित लोगों में भी मुंह में छालों की समस्या बार-बार होती है।
छाले दूर करने के घरेलू उपाय
- अगर आपके मुंह में छाले हो गए हैं, तो जलन होने पर छालों पर देसी घी लगा लें। इससे दर्द में राहत मिलती है। छालों को पूरी तरह ठीक करने के लिए रात को सोने से पहले छालों पर देसी घी लगाकर सो जाएं। सुबह तक छाले ठीक हो जाएंगे। इसके अलावा अगर आपको अक्सर मुंह में छालों की शिकायत रहती है, तो रोज रात में एक ग्लास गुनगुने दूध में दो चम्मच देसी घी मिलाकर पिएं। छाले और कब्ज की समस्या हमेशा के लिए दूर हो जाएगी।
- शहद में भी एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं और मुलहठी मुंह की समस्याओं और पाचन के लिए बहुत फायदेमंद होती है। छाले होने पर मुलहठी को पीसकर इसका पाउडर बना लें। अब थोड़े से पाउडर में शहद मिलाकर पेस्ट बनाएं और छाले वाली जगह पर लगा लें। इस पेस्ट को लगाने से मुंह में काफी मात्रा में लार बनेगी। ऐसे में मुंह को नीचे करके लार को गिरने दें। इससे आपको छालों के दर्द से राहत मिलेगी और जल्द ही छाले ठीक हो जाएंगे।

- तुलसी की पत्तियों में एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण होते हैं। जब भी आपके मुंह में छाले हों, आप 5-6 तुलसी की पत्तियों को अच्छी तरह धोकर चबा लें। इससे छाले में मौजूद बैक्टीरिया नष्ट हो जाते हैं और छालों के दर्द में राहत मिलती है। इसके अलावा आप तुलसी की पत्तियों को पीसकर इसके रस को भी छालों पर लगा सकते हैं।
- 2 से 3 तीन लहसुन की कलियां लें। इनका पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट को छाले वाली जगह पर लगाएं। थोड़े समय के बाद ठंडे पानी से कुल्ला कर लें। इस तरह आसानी से छालों से निजात पाई जा सकती है।
ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप
Read More Articles On Ayurveda In Hindi

Source: ओन्ली माई हैल्थ सम्पादकीय विभाग Nov 18, 2018
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।