बालों में शाइनिंग ला सकता है बेसन, ट्राई करें ये स्पेशल हेयर मास्क

Besan Hair Mask for Shiny Hair : बेसन के पोषक तत्व स्कैल्प को डीप कर बालों को घना और लंबा बनाने में मदद करते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
बालों में शाइनिंग ला सकता है बेसन, ट्राई करें ये स्पेशल हेयर मास्क


Besan Hair Mask for Shiny Hair : बेदाग और खिलखिली त्वचा के लिए मां-दादी अक्सर चेहरे पर बेसन का फेस पैक लगाने की सलाह देते हैं। मां और दादी का मानना होता है कि बेसन स्किन को डीप क्लीन करके अंदर से निखारने में मदद करता है। लेकिन आपको ये बात जानकर हैरानी होगी कि बेसन सिर्फ चेहरे को ही नहीं बल्कि बालों को भी खूबसूरत बनाने का काम करता है। यकीन करना थोड़ा सा मुश्किल है कि बालों में बेसन भी लगाया जाता है, क्योंकि हमने तो कभी इसके बारे में सुना ही नहीं है।

दरअसल बेसन में कई ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो बालों की खोई हुई चमक को वापस लाने का काम करते हैं। बेसन का हेयर मास्क लगाने से बालों को मजबूत और स्वस्थ बनाने में मदद मिलती है। तो चलिए देर किस बात की है आज जानते हैं बालों में बेसन लगाने के फायदे और बालों के लिए बेसन का स्पेशल हेयर मास्क बनाने के तरीके के बारे में।

इसे भी पढ़ेंः vaginal odour: क्या प्रेगनेंसी में वजाइना से बदबू आना नॉर्मल है? जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट

बालों के लिए बेसन और जैतून का तेल का हेयर मास्क

जैतून का तेल यानी की ऑलिव ऑयल का हेयर मास्क बनाने के लिए सबसे पहले दोनों ही चीजों को इकट्ठा कर लें। अब एक छोटी कटोरी लें। कटोरी में 2 से 3 चम्मच बेसन और उसमें थोड़ा सा ऑलिव ऑयल मिला लें। ऑलिव ऑयल और बेसन का एक स्मूथ पेस्ट बना लें।

Besan Hair Mask for Shiny Hair In Hindi

बालों में कैसे लगाएं ऑलिव ऑयल और बेसन का मास्क

  • इस पेस्ट को लगाने से पहले बालों पर पानी का हल्का सा स्प्रे मारें।
  • इस पेस्ट को स्कैल्प से लेकर नीचे तक लगाएं। बालों पर इस पेस्ट को 10 से 15 मिनट तक सूखने दें।
  • जब बेसन और जैतून का तेल बालों में अच्छे तरीके से सूख जाए तो इसे गुनगुने पानी से धो लें।
  • बालों को धोने के बाद हेयर ड्रायर का इस्तेमाल बिल्कुल न करें।

इसे भी पढ़ेंः स्किन पर चंदन पाउडर लगाने के हैं कई फायदे, टैनिंग और झुर्रियों से मिलेगा छुटकारा

बालों के कैसे फायदेमंद है बेसन का हेयर मास्क

बेसन और जैतून के तेल के पोषक तत्व बालों को स्मूथ और शाइनी बनाने का काम करते हैं। नियमित तौर पर बालों में बेसन का हेयर मास्क लगाने से निम्नलिखित फायदे मिलते हैं।

  • बालों का झड़ना और गिरना बंद हो जाता है।
  • बेसन हेयर क्लींजर का काम करता है और स्कैल्प को साफ करता है।
  • सर्द हवाओं से होने वाले फ्रिज को बेसन कंट्रोल करने में मदद करता है।
  • एक प्राकृतिक कंडीशनर के रूप में काम करता है।
  • बालों में बेसन लगाने से ये ड्राइनेस को खत्म करने में मदद करता है।

Pic Credit: Freepik.com

Read Next

डैंड्रफ को दूर कर सकता है करी पत्ता, जानें प्रयोग के 4 तरीके

Disclaimer