Doctor Verified

50 की उम्र के बाद पुरुषों की डाइट में जरूरी हैं ये 5 सप्‍लीमेंट्स, डॉक्‍टर से जानें इनके फायदे

50 की उम्र के बाद पुरुषों के ल‍िए सप्‍लीमेंट्स का सेवन फायदेमंद होता है, आप भी जानें इनके बारे में  
  • SHARE
  • FOLLOW
50 की उम्र के बाद पुरुषों की डाइट में जरूरी हैं ये 5 सप्‍लीमेंट्स, डॉक्‍टर से जानें इनके फायदे


खानपान में गड़बड़ी, गलत डाइट लेने या पोषक तत्‍वों का सेवन न करने से शरीर में उम्र बढ़ने के साथ बीमार‍ियां बढ़ने लगती हैं। इन बीमार‍ियों को कम करने के ल‍िए आप सप्‍लीमेंट्स का सेवन कर सकते हैं पर सप्‍लीमेंट्स का सेवन केवल डॉक्‍टर की सलाह पर करना चाह‍िए। पुरुषों की सेहत को बेहतर करने के ल‍िए कुछ सप्‍लीमेंट्स फायदेमंद माने जाते हैं। इस लेख में हम उन सप्‍लीमेंट्स के बारे में बात करेंगे। इस व‍िषय पर बेहतर जानकारी के ल‍िए हमने लखनऊ के केयर इंस्‍टिट्यूट ऑफ लाइफ साइंसेज की एमडी फ‍िजिश‍ियन डॉ सीमा यादव से बात की।  

vitamin d supplemenrt in hindi

image source: verywellhealth.com

1. व‍िटाम‍िन डी सप्‍लीमेंट लेंगे तो जोड़ों के दर्द से म‍िलेगा छुटकारा (Vitamin D)

50 वर्ष की उम्र के बाद आपको व‍िटाम‍िन डी सप्‍लीमेंट का सेवन करना चाह‍िए। व‍िटाम‍िन डी सप्‍लीमेंट का सेवन करने से हड्ड‍ियां मजबूत रहती हैं और केवल खाने से व‍िटाम‍िन डी की पूर्ति‍ हो ऐसा जरूरी नहीं है इसल‍िए आप डॉक्‍टर की सलाह पर व‍िटाम‍िन डी का सेवन कर सकते हैं। वैसे तो न्‍यूट्र‍िएंट्स की जरूरत पूरे साल ही रहती है पर कुछ जरूरी न्‍यूट्र‍िएंट्स हैं ज‍िनका सेवन पुरुषों को 50 पार की उम्र में करना चाह‍िए। कई ऐसी बीमार‍ियां हैं ज‍िनसे बचने के ल‍िए न्‍यूट्र‍िएंट्स का सेवन जरूरी है। उम्र के मुताब‍िक बीमार‍ियों की बात करें तो ऑस्‍ट‍ियोपोरोस‍िस एक बीमारी है ज‍िससे बचाव के ल‍िए भी सप्‍लीमेंट्स का इस्‍तेमाल क‍िया जाता है।    

इसे भी पढ़ें- 40 की उम्र के बाद भी रहना है फिट और हेल्दी, तो पुरुष करें इन 5 डाइट ट‍िप्‍स का पालन      

2. रोग प्रत‍िरोधक क्षमता बढ़ाए एंटीऑक्‍सीडेंट्स (Antioxydents)

एंटीऑक्‍सीडेंट्स का सेवन करने से आप फ्री रेड‍िकल्‍स से बच सकते हैं। एंटीऑक्‍सीडेंट्स का सेवन करने से आपको कई तरह के व‍िटाम‍िन के फायदे म‍िलेंगे जैसे व‍िटाम‍िन ए, व‍िटाम‍िन सी, व‍िटाम‍िन ई, सेलेन‍ियम आद‍ि। आपको इनका सेवन करने से कई तरह के फायदे होते हैं जैसे आंखें ज्‍यादा कमजोर होने से बचेंगी, व‍िटाम‍िन सी से एज‍िंग साइंस कम होंगे। शरीर के घाव जल्‍दी भरने और बीमार‍ियों के ख‍िलाफ इम्‍यून‍िटी मजबूत करने के ल‍िए एंटीऑक्‍सीडेंट्स का सेवन जरूरी है। 

3. हार्ट के ल‍िए फायदेमंद है बी12 का सेवन (Vitamin B12)

आप व‍िटाम‍िन बी12 का सेवन भी कर सकते हैं। 50 की उम्र के बाद व‍िटाम‍िन बी12 का सेवन जरूरी माना जाता है। एक द‍िन में आपको 2.4 माइक्रोग्राम व‍िटाम‍िन बी12 का ही सेवन करना चाह‍िए। हार्ट पल्‍प‍िटेशन की समस्‍या को दूर करने के ल‍िए व‍िटाम‍िन बी12 का सेवन जरूरी है। इस व‍िटाम‍िन का सेवन करने से पुरुषों में कमजोरी की समस्‍या भी दूर होती है। 

4. प्रोस्‍टेट कैंसर का खतरा कम करता है ज‍िंक सप्‍लीमेंट (Zinc)

zinc supplement

image source: onecms 

आप ज‍िंक सप्‍लीमेंट का सेवन भी कर सकते हैं। ज‍िंक सप्‍लीमेंट की बात करें तो इस सप्‍लीमेंट का सेवन करने से एजि‍ंंग की समस्‍या दूर होती है और प्रोस्‍टेट कैंसर का खतरा भी घटता है।  

इसे भी पढ़ें- वजन घटाने के लिए इंटरनेट पर पॉपुलर डाइट का ले रहे हैं सहारा? जानें Crash Diet से होने वाले कुछ नुकसान   

5. कमजोरी दूर करता है कोएन्जाइम क्यू10 (Coenzyme Q10)

आप कोएन्‍जाइम क्‍यू10 का सेवन कर सकते हैं। ये एक तरह का एंटीऑक्‍सीडेंट ही है जो मसल्‍स पेन को कम करता है और कमजोरी दूर करने का काम करता है। मोटापे को दूर करने के ल‍िए कोएन्‍जाइम क्‍यू10 फायदेमंद माना जाता है। मोटापे को दूर करने के ल‍िए और सूजन और जलन से बचाने के ल‍िए भी इस सप्‍लीमेंट का सेवन फायदेमंद माना जाता हे।

50 पार की उम्र में सप्‍लीमेंट्स लेने के फायदे (Benefits of supplements after 50s)

अगर आप 50 पार की उम्र में सप्‍लीमेंट्स का सेवन करते हैं तो आपको ये फायदे देखने को म‍िल सकते हैं-

1. 50 पार की उम्र में आप अगर खाने को ठीक तरह से कंज्‍यूम नहीं कर पा रहे हैं तो आपको सप्‍लीमेंट्स का सेवन करना चाह‍िए।

2. 50 पार की उम्र के बाद अक्‍सर दवाओं के सेवन से व‍िटाम‍िन की मात्रा शरीर में घटने लगती है ज‍िसे पूरा करने के ल‍िए आपको व‍िटाम‍िन बी12 का सेवन करना चाह‍िए। 

3. अगर कोई पुरुष 50 पार की उम्र में भी फ‍िज‍िकली एक्ट‍िव नहीं है तो उसे एक्‍सट्रा व‍िटाम‍िन और म‍िनरल की जरूरत पड़ सकती है।   

4. 50 पार की उम्र में डॉक्‍टर कई तरह के परहेज आपको बताते हैं ज‍िसके चलते आपके शरीर को जरूरी न्‍यूट्र‍िएंट्स नहीं म‍िलेंगे और उस कमी को पूरा करने के ल‍िए सप्‍लीमेंट्स का सेवन जरूरी है।   

सप्‍लीमेंट्स की ओवरडोज से बचें, और ब‍िना डॉक्‍टर की सलाह ल‍िए आप क‍िसी भी सप्‍लीमेंट का सेवन न करें। 

main image source: hearstapps, healthyfood

Read Next

Pumpkin Seeds: कद्दू के बीज खाने से दूर होती हैं पुरुषों की समस्याएं, जानें इसके 5 फायदे

Disclaimer