पेट की चर्बी घटाने के लिए सबसे कारगर योगासन है शयन पाद संचालन योग, जानें इसके अन्य फायदे और करने का तरीका

अगर आप फिट रहना चाहते हैं, तो आपको शयन पाद संचालन योग अभ्यास जरूर करना चाहिए। इससे पाचन तंत्र ठीक रहता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
पेट की चर्बी घटाने के लिए सबसे कारगर योगासन है शयन पाद संचालन योग, जानें इसके अन्य फायदे और करने का तरीका


शरीर को स्वस्थ और मन को तरोजाता बनाए रखने के लिए योग-ध्यान बेहद जरूरी है। इसकी मदद से आपके शरीर का विकास होता है और मन को एकाग्र रखने में भी मदद मिलती है। शयन पाद संचालन एक ऐसा ही योग है, जिसकी मदद से आप अपने पेट की चर्बी से लेकर मांसपेशियों तक को मजबूत कर सकते हैं। साथ ही इस योग की मदद से आपको कब्ज, गैस और मधुमेह को कम करने में मदद करता है। इससे पाचन तंत्र भी मजबूत होता है। यह योगासन उदर से संबंधित विकारों को दूर करने में मदद मिलती है। इस योग में आप लेटी हुई अवस्था में पैरों का संचालन करते हैं। इसमें आप लेटे-लेटे साइकिल चलाने की तरह क्रिया करते हैं। आइए इसके फायदे और करने की विधि के बारे में विस्तार से जानते हैं।

शयन पाद संचालन के फायदे

1. शयन पाद संचालन योग की मदद से आप आसानी से पेट की चर्बी को कम करने में मदद मिलती है। दरअसल इस योग में आप पैरों की गति के माध्यम से पेट की चर्बी कम करते हैं।

2. इस आसन की मदद से आपका पाचन तंत्र मजबूत होता है। साथ ही आपकी पेट की मांसपेशियां भी मजबूत होती है।

3. शयन पाद संचालन के अभ्यास से कब्ज, एसिडिटी और गैस की समस्या भी नहीं होती है।

4. इसके अभ्यास से प्रजनन अंगों को भी मजबूत करने में मदद मिलती है। 

5. इससे उदर की सभी मासपेशियों में गति होती है, जिससे मांसपेशियां मजबूत होती है।

6. इससे पीठ और उसके निचले भागों में मजबूत आती है और हड्डियां भी काफी स्ट्रांग होती है।

7. इससे छाती की पसलियां भी मजबूत होती है।

इसे भी पढ़ें- रोजाना योग करने से शरीर, मन और मस्तिष्क को मिलते हैं ये 6 फायदे

Yoga-benefits

Image Credit- Freepik 

शयन पाद संचालन योग करने की विधि

1. शयन पाद संचालन योग करने के लिए सबसे पहले मैट पर पीठ के बल लेट जाएं।

2. दोनों पैर एक साथ एक रेखा में रखें।

3. अपनी दोनों भुजाएं साइड में और हथेलियां जमीन पर रखें। 

4. अब दाएं पैर के घुटने को मोड़ लें और अपनी छाती के पास लाएं।

5. साथ ही अपने बाएं पैर को जमीन से 60 डिग्री तक घुटना को सीधा रखते हुए हवा में उठाएं।

6. अब साइकिल के पैडल की तरह दोनों पैरों को घुमाएं।

7. इस तरह अब साइकिल की तरह अपने पैरों को दस बार सीधी और उल्टी दिशा में घुमाएं।

8. घुटने को सीधा करते समय सांस लें और मोड़ने पर श्वास छोड़ें।

9. अभ्यास पूर्ण होने पर प्रारंभिक स्थिति में आ जाएं।

10 हालांकि बीच में थक जाने पर आप शव अवस्था में भी आ सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- योग करने से पहले और बाद में क्या खाएं? एक्सपर्ट से जानें प्री और पोस्ट योगा डाइट टिप्स

Yoga-benefits

Image Credit- Yoga in daily life

सावधानियां

1. इस योगासन करते समय आपको पेट में ऐंठन और मांसपेशियों में खिंचाव आ सकता है।

2. अगर आपको हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है, तो यह अभ्यास न करें।

3. अगर पेट से संबंधित कोई बीमारी न हो, तो इस योगासन को न करें।

4. साइटिका, स्लिप डिस्क और कमर में कोई परेशानी होने पर इस अभ्यास को न करें।

5. माइग्रेन से पीड़ित लोग भी शयन पाद संचालन योग न करे।

Main Image Credit- Yoga in daily life

Read Next

महिलाओं के लिए बहुत फायदेमंद है उत्कट कोणासन, जानें फायदे और अभ्यास का तरीका

Disclaimer